Sunday, May 18, 2025
Breaking News

राज्य गंगा समिति की 15 वीं बैठक संपन्न

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति, उत्तर प्रदेश की 15वीं बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन से संबंधित किये जा रहे मुख्य कार्यों पर विचार- विमर्श किया गया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश को कुकरैल नदी के कायाकल्प के लिए गाद निकालने के कार्य शुरू करने की अनुमति के लिए एनएमसीजी को आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित जिला गंगा समितियों को निर्देश दिए कि वे नदियों से गाद और उनके किनारे विरासती कचरे को हटाने के लिए हस्तक्षेप के साथ अपने जिलों में छोटी नदियों के कायाकल्प पर ध्यान केंद्रित करें। प्राथमिकता के तौर पर गोमती, यमुना, आमी, वरुणा, काली ईस्ट, हरनंदी, आदि नदियों पर कार्य प्रारम्भ किया जाये।

Read More »

बालिका के सशक्तिकरण से पूरा समाज सशक्त होता है : अनुपमा श्रीवास्तव

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना द्वारा पिछले छह वर्षों से चलाए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यक्रम ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ के इस वर्ष के सत्र की भव्य शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव और प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बालिकाओं के साथ केक काटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के उत्तरा महिला क्लब की उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा रे एवं अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि जब किसी घर में बेटी जन्म लेती है, तो उसे लक्ष्मी कहा जाता है। ये बालिकाएं भी हमारे लिए लक्ष्मी समान हैं। जब ये सशक्त होंगी, तो न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरा समाज सशक्त होगा।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 में 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद। तहसील सिरसागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 10 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में दोनो पक्षों की बात सुनकर पारदर्शिता से समाधान कराने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सिरसागंज विकल्प, सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। राजस्व, पुलिस, पूर्ति विभाग, जिला पंचायत, बेसिक शिक्षा विभाग इत्यादि से संबंधित शिकायतें आई, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Read More »

क्रीडा भारती मातृ शक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन छह जून से

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 6 से 8 जून तक होटल मोनार्क में आयोजित किया जायेगा। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय चंद्रनगर, जलेसर रोड पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह दीदी ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी की मातृशक्ति प्रमुख सहप्रमुख, पूरे राष्ट्र के सभी 42 प्रांतों से प्रतिनिधि आयेगे। जो कि 6 जून को सायं 4 बजे तक फिरोजाबाद पहुंचेंगे। जिन्हे टूंडला, फिरोजाबाद, आगरा एवं मथुरा से रिसीव किया जायेगा।

Read More »

दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों और शिक्षकाओं का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों के साथ शिक्षकाओ का सम्मान समारोह विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, प्रबंधक मयंक शर्मा, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 97 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा है। जिसमे हाईस्कूल की 133 छात्राओं और इंटरमीडिएट की 54 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करके जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Read More »

भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद/सिरसागंज। भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में सिरसागंज नगर पालिका परिषद से विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ठा. .जयवीर सिंह सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर किया। तिरंगा यात्रा सिरसागंज नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारम्भ हुई, जो कि सुभाष चौराहा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा ’राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले आयोजित की गई। तिरंगा रैली में हाथ में तिरंगा लिए शामिल हर नागरिक के मन में यही भाव था कि भारतीय सेना आगे बढ़ो, देश आपके साथ है। हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को सबक सिखाया, उस पर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है।

Read More »

सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम को किया सलाम: गूंजा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम्

हाथरस। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर नजर आई। इसी उत्साह के बीच शनिवार को आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत बागला इंटर कॉलेज के मैदान से हुई, जहां विशाल पंडाल में एकत्रित होकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। हर हाथ में तिरंगा और हर मुट्ठी में जोश था। यात्रा जैसे ही शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से आकाश गूंज उठा। यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Read More »

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उमरन ने वित्तीय साक्षरता चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी जानकारी

ऊंचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उमरन द्वारा शनिवार को भवानी दीनपुर गांव में वित्तीय साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं।
चौपाल में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को इन योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Read More »

लेखपाल व कानूनगो समय से कराएं समस्याओं का निस्तारण: मंडलायुक्त

रायबरेली। मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ तहसील महाराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, विद्युत, चकबंदी, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायत और पेंशन संबंधी मामलों की शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं।
चकबंदी संबंधी शिकायतों पर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के खिलाफ भी ग्रामीणों और पत्रकारों ने कई शिकायतें दर्ज कराईं। पत्रकारों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं। साथ ही, यदि उनके कार्यों पर कोई खबर प्रकाशित होती है तो वे द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इस पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए।

Read More »

सिग्नल एवं दूरसंचार के नवनिर्मित डिपो भवन का किया उद्घाटन

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने सिग्नल एवं दूरसंचार (टेलीकॉम) विभाग के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित डिपो भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। यह नया भवन तकनीकी रूप से उन्नत संचार उपकरणों, प्रशिक्षण कक्षों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल से युक्त है।
इस डिपो भवन के निर्माण का उद्देश्य सिग्नलिंग और दूरसंचार विभाग के कार्यों में समन्वय, दक्षता और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाना है। इससे न केवल विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने से यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी।

Read More »