Sunday, May 18, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद/सिरसागंज। भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में सिरसागंज नगर पालिका परिषद से विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ठा. .जयवीर सिंह सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर किया। तिरंगा यात्रा सिरसागंज नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारम्भ हुई, जो कि सुभाष चौराहा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा ’राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले आयोजित की गई। तिरंगा रैली में हाथ में तिरंगा लिए शामिल हर नागरिक के मन में यही भाव था कि भारतीय सेना आगे बढ़ो, देश आपके साथ है। हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को सबक सिखाया, उस पर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है। तिरंगा यात्रा में 100 मीटर का तिरंगा लेकर सेवानिवृत्त फौजी, बृहद स्तर पर समाज, पुरस्कृत पूर्व सैनिकों, अन्य पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवारों, छात्रों, साधु संतों उपसिथत रहे। यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित, संगठित व उत्साह से भरी रही। यात्रा का समापन पर अतिथिगणों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तिरंगा यात्रा में सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, डॉ गुरुदत्त सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश सिंह भोले, कमलेश राजपूत, सचिन जैन, गोपाल कृष्ण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, रेनू उपाध्याय, विपिन शिवहरे, ज्योति गुप्ता, विजय रानी, आशा पूर्व सभासद, केशव गुप्ता, रजुला तोमर, शिवजीत सिंह, यशपाल यादव, धर्मेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, मंजेश शर्मा, मोनू कुशवाहा, सागर गुप्ता, अजीत राजपूत, अतुल शुक्ला, अजय सिंह, अभिषेक कठेरिया, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, संदीप पाल, अखिलेश गौतम, संजय सिंह, उपदेश यादव, कुक्कू राठौर, वेद प्रकाश, अतुल दिवाकर, शुभम पोरवाल, नरेंद्र सिंह, रवि यादव, राकेश शर्मा, आनंद पाल, श्याम, नरेंद्र, सनी ठाकुर, सर्वेश कुमार, संदीप पाल, अभिषेक कठेरिया, आदि लोग उपस्थित रहे।