हाथरस। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर नजर आई। इसी उत्साह के बीच शनिवार को आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत बागला इंटर कॉलेज के मैदान से हुई, जहां विशाल पंडाल में एकत्रित होकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। हर हाथ में तिरंगा और हर मुट्ठी में जोश था। यात्रा जैसे ही शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से आकाश गूंज उठा। यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने कहा कि सेना के वीर जवानों का साहस, समर्पण और पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को समर्पित है और यह यात्रा राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करती है।
जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज मजबूत और आत्मनिर्भर दिशा में अग्रसर है।
कार्यक्रम में सांसद धर्मपत्नी लक्ष्मी प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत जनपद के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और सेना को सलाम किया।
इस आयोजन में भारत शौर्य यात्रा संयोजक हरीश सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, चेयरमैन सचेंद्र कुशवाहा, हर्षकांत कुशवाहा, चेयरमैन श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, चौधरी भोला सिंह रावत, मीरा माहेश्वरी, आचार्य महेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, भूपेंद्र कौशिक, अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र राघव, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, योगेंद्र गहलोत, प्रमोद मदनावत, विवेक गुप्ता, अनुज चौधरी, प्रमोद सेंगर, राजेंद्र चौधरी, मोहित बघेल, प्रेम सिंह कुशवाहा, डम्बेश चक, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, मूलचंद कुशवाह, सूरज शाह, अंशुल शर्मा, अरुण चौधरी, जितेंद्र राजपूत, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, भीकम सिंह चौहान, भोला चौधरी, सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर माहौर, बाला शर्मा, प्रिया मित्तल, बबली सिंह, सुचेता जॉन, बबिता वर्मा, प्रदीप सिंह, राजकुमार जैन, डॉ. राजीव सेंगर, अविनाश तिवारी, अमन उपाध्याय, मनोज सोनी, तपन जोहर, अजय रावत, राज सिसोदिया, नितिन गौतम, नीरेश कुमार सिंह, गौरव प्रधान, नरेश ठाकुर, जितेंद्र चौहान, जितेंद्र अग्निहोत्री, शब्बीर अहमद, समीर घोसी, अनिल जादौन, जितेंद्र कुमार जीतू, अनूप अग्रवाल, विजय वार्ष्णेय, कृष्णा पहलवान सहित हजारों की संख्या में व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
Home » मुख्य समाचार » सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम को किया सलाम: गूंजा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम्