कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्रा-7 के तत्वाधान में 9 दिन तक मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा में आज हवन कर कानपुर दक्षिण में अम्बेडकर नगर चौराहे स्थित एकता चौराहे पर नहर में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विसर्जन में मुख्य रूप से कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामंत्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव के साथ बाबूलाल गुप्ता आयोजक राधेश्याम परिहार, सुनील गुप्ता, अवध विहारी गुप्ता, अभिमन्यु(बबलू भैया), श्याम मूर्ति दलेला, अभिषेक परिहार, राजेंद्र पाल, शशि गुप्ता, उमेश शैली, राज बहादुर गुप्ता, रंजीत राकेश गुप्ता, अनिल परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। पूरे देश में आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। पूरे देश मे लंकापति रावण का आज के दिन वध किया जायेगा। वहीं कानपुर शहर में उत्तर भारत का सैकड़ों वर्ष पुराना दशानन का इकलौता मन्दिर शिवाला के फूल मंडी में स्थित है। जहां रावण की पूजा की जाती है। इस मन्दिर के पट 364 दिन बंद रहते दशहरा के खास अवसर पर ही खोले जाते हैं। आज रावण का जन्म भी हुआ था जिसको लेकर सुबह यहां जन्मदिन भी मनाते हैं।
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली लंका मैदान में चल रहे विजय दशमी कार्यक्रम के दौरान भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दर सुन्दर झांकियों के दृश्य को प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शकों के चहरे खुल उठे। देवी के भजनों के मधुर गीतों को सुना कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने देवी गीतों भजनों में थिरकते नजर आए। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ छोटे छोटे बच्चे देवी भजनों में थिरके वही जयकारों की गूंज पूरे लंका मैदान में गूंजती रही। वही कलाकारों ने मनमोहक राधा मोहन, भोले भण्डारी, सुदामा श्याम का मिलन काली जी का विक्राल रूप आदि कई सुंदर झाकिया निकाली गयी। जिसे हजारो भक्तों ने दर्शन कर जयकारे की गूंज लगाते रहे।
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने दशहरे के शुभ अवसर पर अपने देश वासियों को बधाई दी है। देश वासियों को दिए गए एक संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा ‘दशहरे के पावन त्यौहार के अवसर पर मैं अपने सभी देश वासियों को बधाई देता हूं। दशहरे का पावन त्यौहार बुराई पर अच्छाई का एवं नीति परक और नैतिक मूल्यों के विजय का द्योतक है। इन मूल्यों में सार्वभौमिक सद्भाव की भावना छिपी हुई है तथा आज पूरी मानवता के लिए इनका बहुत अधिक महत्व है।
लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सर्वोच्च स्तर पर किस प्रकार निर्णय लिये जाते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए क्या आवश्यक हैः उपराष्ट्रपति
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र पर चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी सजायी गयी । इन देेवियों के मनोहारी स्वरूप को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। समूचा परिसर मातारानी के जयकारों से गुन्जायमान हो उठा।
⇒कन्याओं को खिलाने का दोपहर तक चलता रहा दौर