Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया

कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्रा-7 के तत्वाधान में 9 दिन तक मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा में आज हवन कर कानपुर दक्षिण में अम्बेडकर नगर चौराहे स्थित एकता चौराहे पर नहर में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विसर्जन में मुख्य रूप से कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामंत्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव के साथ बाबूलाल गुप्ता आयोजक राधेश्याम परिहार, सुनील गुप्ता, अवध विहारी गुप्ता, अभिमन्यु(बबलू भैया), श्याम मूर्ति दलेला, अभिषेक परिहार, राजेंद्र पाल, शशि गुप्ता, उमेश शैली, राज बहादुर गुप्ता, रंजीत राकेश गुप्ता, अनिल परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।