Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार सिंह को मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई

यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार सिंह को मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई

आगरा। आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक आर. के. सिंह के सुपुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने वर्ष 2024 की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने जनरल श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 287 हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि के बाद अभिषेक कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। मंडल रेल प्रबंधक ने अभिषेक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिषेक की शिक्षा पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली रही है। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त की और इसके बाद एमबीबीएस की डिग्री केजीएमयू, लखनऊ से पूरी की। मूलतः वे मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में पश्चिम पुरी, सिकंदरा, आगरा में निवास कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार, परिचितों और रेलवे विभाग में खुशी की लहर है।