Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गांवों और स्कूलों में लगी चौपालें

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गांवों और स्कूलों में लगी चौपालें

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति फेज-4 अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एन्टी रोमियो टीम और महिला बीट आरक्षियों ने भाग लिया। चौपालों में छात्राओं, बालिकाओं और स्कूल स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा से बचाव जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यूपी-112, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एम्बुलेंस सेवा जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देना और किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में निर्भीक होकर मदद लेने के लिए प्रेरित करना है।
अभियान के तहत लव रिलेशनशिप, फर्जी मामलों, साइबर हिंसा और पारिवारिक विघटन जैसे विषयों पर भी लोगों को सचेत किया गया। विश्वविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।