Sunday, May 4, 2025
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1487)

JAN SAAMNA DESK

कबड्डी में विद्यार्थियों ने दिखाया जौहर

सासनी, जन सामना ब्यूरो। के.एल. जैन इंटर कालेज खेल मैदान में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अंजय जैन, प्रधानाचार्य डा0 दीपक जैन ने फीता काटकर किया। मंडलभर से आई टीमों ने प्रतिभाग कर अपने जौहर दिखाए।
गुरूवार केा हुई प्रतियोगिताओं में सीनियर वालक वर्ग से हाथरस एटा, अलीगढ व कासगंज की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमतें अलीगढ की टीम विजेता रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग में हाथरस, एटा, कासगंज, व अलीगढ की टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें हाथरस की टीम विजेता धोषित हुई। सीनियर बालिका वर्ग मंे हाथरस एटा, अलीगढ कासगंज जिला टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलीगढ जनपद की टीम विजेता रही।

Read More »

प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

2017.08.31. 03 ssp news 1हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डी0आर0बी0 इण्टर कालेज हाथरस के यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त के आज दिनांक 31.08.2017 को सेवानिवृत्त होने पर कालेज के प्रबन्ध तंत्र, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक आर0पी0 कौशिक ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री गुप्त द्वारा विद्यालय विकास हेत किये गये अनवरत प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री गुप्त के परिश्रम, दृढ, इच्छा शक्ति बालक-बालिकाओं के प्रति उनका असीम स्नेह एवं पल-पल पर दिया गया प्रोत्साहन, विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की अदभुत क्षमता का ही परिणाम है कि आज डी0आर0बी0 कालेज की उत्कृष्ट छवि समाज में व्याप्त है। वक्ताओं ने श्री गुप्त की दीर्घायु की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह निकट भविष्य में अपने सम्पूर्ण जीवन को शैक्षिक उन्नयन एवं समाज सेवा में समर्पित कर देगें।
वक्ताओं ने कहा – ‘‘उजाले अपनी यादों के हजारे साथ रहने दो
न जाने किस गली में जिन्दगी की शाम हो जाये’।।
अपने विदाई समारोह में भव्य स्वागत से अभिभूत श्री गुप्त ने कहा कि इस कालेज कि सेवा करते हुए उन्हें सदैव हर्ष एवं आनन्द की अनुभूति हुई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की कि यदि जीवन में आगे बढना है, ऊॅचाईयों तक पहुॅचना है तो उसके लिए एक-एक क्षण का सदप्रयोग करना होगा एवं वाधाओं से टकराते हुए दृढ इच्छा शक्ति के बल पर विजय प्राप्त करनी होगी। तभी हम अपनी एक पहचान बना सकेगें।

Read More »

विधि विधान के साथ हुआ गजानन का पूजन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर के कई जगह स्थापित गणपति आराधना का क्रम जारी है। नगर के प्रमुख देवालयों में भगवान गजानन भव्य अभिषेक किए जाने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना की गई।
बताते चले सुहाग नगरी में गणपति पण्डाल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हर रोज आयोजित किये जाते है। सोहन मार्केट मित्र मण्डल ने आज गुरूवार को महिला मण्डल भगवान गणेश के भजन गाकर पूरे पण्डाल परिसर को भक्तिमय कर दिया। वहीं सोहन मार्केट मित्र मण्डल के द्वारा एक सितम्बर को भगवान गणेश जी का 56 भोग और भव्य फूल बंगला का सजाया जायेगा। वहीं गांधी नगर स्थित गणेश जी महाराज पण्डाल में बुधवार को कलाकरों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। भगवान की विभिन्न लीलाओं के झांकी सजाई गई। वहीं गणेश नगर स्थित गणपति बप्पा की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया।

Read More »

सुहागनगरी में जमकर बरसे मेघा

नई आबादी और निचले इलाकों में हुआ जलभराव
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सुहाग नगरी में दोपहर से हो रही बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। वहीं बरसात की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सुहाग नगर में दोपहर 12.30 बजे से शुरू हुई बरसात लगभग एक घंटे मेघा जमकर बरसे जिसे शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शाम को मौसम ने फिर करवट ली। शाम पांच बजे बरसात शुरू हो गई। जिससे नई आबादी क्षेत्र में घरों में गंदा पानी घुस गया। वहीं नगर निगम द्वारा हाल ही में नालों की तलीझाड़ सफाई कराइ गई थी। एक घंटे की बरसात ने नगर निगम की पोल खोल दी। शहर के नीचले इलाके और नई आबादी में इतना बुरा हाल हो जाता है लोगों के नालों का गंदा पानी घुस जाता है।

Read More »

नगर आयुक्त ने किया ईदगाह का निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह का जायजा लेने पहुॅचे। ईद की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने प्रशासन ने हर बारीकी जानकारी हासिल की।
नगर आयुक्त ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। ईद को लेकर खासा इंतजाम की तैयारियों की रूप रेखा तैयार की। उन्होंने ईदगाह कमेटी के संग सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम प्रशासन ने ईद की तैयारियों को लेकर पहले की कमर का ली है। उन्होंने गांधी पार्क का भी निरीक्षण किया।

Read More »

सीट बेल्ट लगाए और गाड़ी में मजिस्ट्रेट लिखाये हुए नायब तहसीलदार का किया चालान

2017.08.31. 02 ssp newsट्रैफिक सुधारने को लेकर कवायद तेज
ढाई दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का किया गया चालान
कानपुर, जन सामना संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिन रात एक किये हुए है जिसको लेकर शहर भर में आये दिन भीड़ भाड़ वाले चैराहों पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। वही गुरूवार को सुबह से ही माल रोड स्थित नरोना चैराहे पर एसपी (ट्रैफिक) सुशील कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ढाई दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया। चार पहिया वाहनों से काली फिल्में उतारी गयीं। खास बात ये रही कि नाबालिग लड़कों की बाइक को सीज कर दिया गया। इस दौरान वही गाड़ी में मजिस्ट्रेट लिखाये नायब तहसीलदार को भी नहीं बख्शा गया।

Read More »

चोरों ने चूडी गोदाम से उडाया लाखों का सामान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चोरों ने एक चूडी गोदाम की छत का जाल काट कर लाखों रूपए कीमत का माल उडा दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना दक्षिण क्षेत्र के बौहरान गली निवासी मधुकर गुप्ता पुत्र गिर्राजा शंकर का थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत दुर्गानगर में चूडी का गोदाम है। गली नंबर नौ में स्थित गोदाम को गोदाम स्वामी मधुकर ठीक ठाक तरीके से बंद कर गए थे। रात को चोरों ने छत पर लगा लोहे का जंगला काट कर गोदाम में प्रवेश पा लिया।

Read More »

घर में सो रहे अधेड की संदिग्ध मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। घर में सो रहे अधेड की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में चोेट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
घटनाक्रम के अनुसार जय प्रकाश पुत्र किशनुलाल बुधवार की रात को अपने घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था।रात को अचानक अधेड की चीख सुनकर अलग-अलग कमरे में सो रहे अन्य परिजन मौके पहुंचे तो जयप्रकाश के सिर से खून बह रहा था। वह कुछ बोल पाता उससे पूर्व उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

Read More »

स्कूल की दीवार के नीचे दबकर मासूम की मौत

कैंजरा स्थित शिवानंद स्कूल के संचालक के विरूद्व केस दर्ज
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टुण्डला क्षेत्रांर्गत एक निजी शिक्षण संस्थान के शौचालय की दीवार ढह जाने से एक मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। परिजनों ने स्कूल संचालक के विरूद्व केस दर्ज कराया है।
थाना टूण्डला क्षेत्रांर्गत गांव अलीनगर कैंजरा स्थित शिवानंद उच्चतर माध्यमिक वि़द्यालय के शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पडी। दीवार गिरने से वहां मौजूद कक्षा केजी का छात्र अंकित उर्फ अक्कू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छात्र की मौत के बाद स्कूल में हडकंप मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते स्कूल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची सीओ टूण्डला धर्मेद्र सिंह ने स्थिति को जैसे तैसे संभाला। घटना की जानकारी मिलने पर एमएलसी दिलीप यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर स्कूल संचालक के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More »

कानपुर देहात: गणेश विसर्जन यात्रा में जमकर उड़ा गुलाल

2017.08.31. 01 ssp newsशिवली, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। बम भोला समिति की ओर से कस्बा के प्राचीन मंदिर माँ अथैया माता दरबार में गणेश विर्सजन का आयोजन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भक्ति गीतों पर झूमते रहे। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगते रहे। पुरुषों महिलाओं सहित नव युवकों ने गणपति बप्पा को नाच गाने के साथ विदा किया और जयकारे लगाते रहे कि गणपति बप्पा अब की बरस जल्दी आना। यात्रा में भक्तगण रंग गुलाल की बौछार करते रहे। गणेश महोत्सव के समापन पर शोभायात्रा निकली गयी। अथैया देवी मंदिर प्रांगण में स्थापित गणेश जी की मूर्तियों सहित साकेत नगर मोहल्ले में श्री साकेत बिहारी मंदिर धाम परिसर में साकेत भक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित गणेश भगवान का भक्तो द्वारा हर्षोल्लास के साथ पुष्प हल्दी चंदन रोली अक्षत यज्ञोपवीत इत्यादि समर्पित कर श्रद्धापूर्वक भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण कर अलग अलग स्थानों पर गणेश चतुर्थी के पर्व पर 25 अगस्त शुक्रवार को प्रतिष्ठित की गई गौरीनंदन गजानन महाराज की मूर्तियां सिद्धपीठ अथैइया माता दरबार परिसर में एकत्र हुईं और विशाल गणपति विसर्जन यात्रा का सिलसिला शुरू हुआ जो कारवां बनता चला गया गणेश भक्त अबीर गुलाल उड़ा रहे थे और डी जे की धुनों पर थिरक रहे थे। इधर विसर्जन यात्रा का कारवां धीरे धीरे नगर के देव स्थानों की परिक्रमा करते हुए शिवली नगर की गलियों से होते नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन यात्रा लाव लश्गर के साथ पांडव नदी तट के निकट स्थित सिद्ध पीठ श्री जागेश्वर धाम पहुंची। जहां भारी संख्या में श्रद्धालु गणेश भक्त युवा वृद्ध महिलाएं पुरुष एवं बच्चो ने शिव दरबार मे मत्था टेक जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और डी जे की धुनों पर जमकर थिरके नगर भ्रमण पर वाहनों के काफिले के साथ निकली विसर्जन यात्रा ने संपूर्ण नगर का माहौल गजाननमय कर दिया।

Read More »