Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 242)

JAN SAAMNA DESK

शुरू हुई धान की कटाई, प्रशासन ने पराली पर नजर गढाई

⇒किसानों को किया जाएगा जागरूक, गौशाला का भी भरेंगे भंडार
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। धान की कटाई शुरू होते ही जिला प्रशासन ने पराली के प्रबंधन पर नजर गढा दी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी कीमत पर पराली खेत में नहीं जलाने दी जाए। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम (पराली प्रबंधन) के अंतर्गत आयोजित बैठक की समीक्षा की। फसल प्रबंधन एवं फसल अवशेष जलाने के संबंध में जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद, तहसील, विकास खंड, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली गोष्ठियों एवं चौपाल व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन फसल अवशेष जलाने के दुष्परिणाम एवं विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को जागरूक किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है।

Read More »

प्रहलाद चरित्र की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

फिरोजाबाद। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने नरसिंह अवतार, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र आदि कथाओं का श्रवण किया। कथा वाचक आचार्य मृदुल शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की महत्ता को बताते हुए कहा कि सात दिन तक कथा श्रवण करने से मनुष्य को सांसारिक जीवन से मुक्ति मिल जाती है। शिक्षा वाणी से देने की बजाय, आचरण से दी जाए तो ज्यादा प्रभावशाली होती है। व्यक्ति को कर्म फल के कारण सुख दुख को प्राप्त होते हैं। जैसा कर्म करेगा, उसे उसी हिसाब से फल भोगना पड़ेगा। प्रहलाद के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त पर संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करने के लिए दौड़े चले आते हैं। भक्त के प्रति भगवान का स्नेह अपार होता है और भक्त पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। जब प्रहलाद कि रक्षा करने के लिए भगवान को खंभे से प्रकट होकर नरसिंह भगवान का अवतार लेना पड़ा।

Read More »

सवर्ण महासभा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत

फिरोजाबाद। सवर्ण महासभा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा का कोटला रोड पर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा आज सवर्ण समाज के भाईयों द्वारा मेरा जो सम्मान स्वागत किया है उसके लिए मैं सभी भाईयों का आभार व्यक्त करता हॅॅू।

मुझे जो जिम्मेदारी हाई कमान ने दी है निश्चित तौर पर सर्व समाज को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। स्वागत करने वालों में संजीव उपाध्याय, अशोक गर्ग, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश सिंह जादौन, विष्णु कांत पचौरी, शिवकुमार शर्मा, पवन शर्मा, जीतू गुप्ता, संजय शर्मा, शिवम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को व्यापारियों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सुभाष मार्केट निगम की संपत्ति के किरायेदारों के नाम परिवर्तन किये जाने की मांग की है। मंगलवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि निगम की सम्पत्ति शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट व सुभाष मार्केट के विगत दस वर्षो से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया बंद है। उन्होंने निगम की सम्पत्ति की मार्केटों के किरायेदारों के पैतृक रिलेशन शिप के नामों के परिवर्तन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

Read More »

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

फिरोजाबाद। जिले भर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सिरसागंज पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। शातिर नाबालिग का सहारा लेकर बाइक चोरी करवाते थे। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। गिरोह के पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गईं 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि जिले भर में वाहन चोरी के मामले में लगातार सामने आ रहे थे। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। मंगलवार को सिरसागंज पुलिस को सूचना मिली कि आमौर नहर पुल के समीप वाहन चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा कल

फिरोजाबाद। सत्यनारायण मंदिर कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर किया जायेगा। जिसकी मंगल कलश यात्रा पांच अक्टूबर को 8.30 बजे राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी कृष्ण कांत वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मंगल कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से पांच अक्टूबर को निकाली जायेगी। कलश यात्रा में 108 सौभाग्यशाली महिलाऐं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी।

Read More »

मुखबिर की सूचना पर फरार वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

बिंदकी/फतेहपुर। काफी दिनों से फरार चल रहे मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस बल ने पॉक्सो एक्ट के वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर खजुहा चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने अपने सिपाहियों के साथ पॉक्सो एक्ट के वांछित एक अभियुक्त रविशंकर पुत्र महावीर पाल निवासी ग्राम ललईपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खजुहा चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त रविशंकर वांछित अभियुक्त था, जिसकी काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी,

Read More »

मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में पत्थर मार कर भीड़ ने दंपत्ति को किया घायल

बिंदकी/फतेहपुर। दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिडंत के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ ने एक मोटरसाइकिल में सवार शिक्षक दंपति को ईट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई, जिसमें सवार शिक्षक दंपति राकेश निषाद पुत्र रोशनलाल उम्र 30 वर्ष तथा उनकी पत्नी सरिता देवी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गजईपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर हाल-मुकाम मोहल्ला नई कॉलोनी ललौली रोड कस्बा बिंदकी, कोतवाली बिंदकी घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद दूसरे मोटरसाइकिल सवार के स्थानीय होने के कारण भीड़ ने उल्टा दंपति के ऊपर ही ईंट और पत्थरों से मारकर घायल गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।

Read More »

आलाधिकारियों ने गांधी व शास्त्री जयंती पर दी पुष्पांजलि

मथुरा। कलेक्ट्रेट स्थित स्वच्छता वाटिका में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, सभी उप जिलाधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश के दो महापुरूषों की जयंती भव्य पूर्वक मनाई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के संस्कार को आत्मसात कर श्रामराज्यश् की संकल्पना के साथ देश और समाज के विकास में निरंतर अग्रसर रहने हेतु संकल्पित रहना चाहिए। जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता, शालीनता का पाठ पढ़ाया। इन दो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के पश्चात कलेक्ट्रेट के साथियों ने महात्मा गांधी जी का प्रसिद्ध भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों विभूतियों के विचार आज भी प्रासंगिक है। दोनों ने हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने गांधी जी के इस विचार पर जोर देकर कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें, क्योंकि प्रकृति मनुष्य की आवश्यकता को पूरा कर सकती है, लालच को नही, यह लालच मनुष्य जाति के व्यक्तित्व के विनाश का प्रमुख कारण बनी हुई है।

Read More »

गांधी व शास्त्री जयन्ती मनाई, दी पुष्पांजलि

फतेहपुर। देश के राष्ट्रीय महापर्व को लेकर देश के दो महापुरुषों की प्रतिमा पर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्पमालाओं को अर्पित करते हुए विधायकों, पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संस्थानों में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। साथ ही स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई पर पुरजोर कसते हुए जनपद के अलावा सभी तहसील क्षेत्रों में धूमधाम से जयंती को मनाया गया।
जनपद के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पमाला को अर्पित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों/पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालकर बापू जी के बताये गये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग में चलने हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी को अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाये रखने की अपील की गई और बताया गया कि स्वच्छता से ही मनुष्य स्वस्थ्य और निरोग रहता है। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित अधिकारियो और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अपना आवास तथा कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

Read More »