Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 269)

JAN SAAMNA DESK

जन जागरूकता बढ़ाने के लिये राष्ट्रीय पोषण माह का किया आयोजन

डलमऊ, रायबरेली। पूरे देशभर में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही जन जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लाकों में आयोजित की जा रही है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं व्यंजन प्रतियोगिता , विभागीय स्टॉल के साथ-साथ सहजन आदि फलदार पौधों का भी लाभार्थी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में जिलाधिकारी के द्वारा वितरण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। मिशन लाइफ के अंतर्गत जनपद में विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं का आयोजन एवं गतिविधियां संबंधित बाल विकास परियोजनाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा डलमऊ तहसील परिसर में बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रस्तुति की सराहना की गई।

Read More »

सड़क हादसे में अज्ञात वृद्ध की मौत

खागा, फतेहपुर। कस्बे के किशनपुर सड़क के रेलवे पुल के समीप एक अज्ञात वृद्ध की ओमनी कार की टक्कर से मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खागा कस्बे के रेलवे पुल के समीप पैदल जा रहे अज्ञात वृद्ध उम्र लगभग 65 वर्ष को ओमनी कार ने टक्कर मारकर फरार हो गयी। जिससे वृद्ध की मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दिनांक 16 सितम्बर 2023 को समय लगभग 4 बजे रेलवे ओवरब्रिज के समीप पैदल जा रहे वृद्ध को एक ओमनी कार टक्कर मारकर फरार हो गयी।वही राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजवा दिया। जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पायी है और काफी समय तक शिनाख्त कराने के प्रयास के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने वृद्वजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: संवाददाता। काकुत्स्थ विकास महासभा ने स्थापना दिवस पर जनपद के एक दर्जन से अधिक वृद्धजनों का शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।
शहर के छदामी लाल जैन मंदिर के हॉल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस. सुखवीर सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज का विकास करना है, सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जुगेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को अलग पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समाज को शिखर तक ले जाने का कार्य करें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्री राम एवं वीर पुरंज्य काकुस्थ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने किया।

Read More »

पालिकाअध्यक्ष ने किया जिलाध्यक्ष बनने पर शरद माहेश्वरी का स्वागत

हाथरस। शरद माहेश्वरी के जिलाध्यक्ष बनने पर पालिकाअध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता चौधरी ने स्वागत किया। नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के जिलाध्यक्ष घोषित होने पर शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में शरद माहेश्वरी वसुंधरा एन्क्लेव स्थित पालिका अध्यक्ष वपूर्व सांसद राजेश दिवाकर के आवास पर पहुंचे जहा उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शरद माहेश्वरी के पहुंचने पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारे लगते हुए उनका स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष ने मिष्टान खिला कर तथा पगड़ी व् पटका पहना कर तथा तस्वीर भेंट कर उनका जोर दार स्वागत किया।
इस अवसर पर पलिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा हैं तथा उनके अंदर सभी को साथ लेकर चलने की छमता हैं और उनका पूरा परिवार ही पार्टी के लिए समर्पित रहा हैं। युवा शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी ऐसा मेरा विशवास हैं।

Read More »

जन शिकायतों का समय से निस्तारण करने का निर्देश

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ रविन्द्र, डी.आई.जी. अलीगढ़ शलभ माथुर ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के साथ तहसील सादाबाद में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।
सादाबाद तहसील सभागार में आयुक्त अलीगढ मण्डल ने डी.आई.जी., जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्हांने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त महोदय ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इसके साथ ही उन्होंनेे समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More »

बुंदेलखंड राज्य बनाने हेतु पीएम को खून से लिखा खत

फतेहपुर। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर रिकार्ड 30वीं बार अपने खून से खत लिखा गया। शनिवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा पथरकटा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलीयों नें खून से ख़त लिखा।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खून से खत लिखकर उनको बधाई दिया। पाण्डेय के साथ उनके सहयोगी भी मोदी को खून से चिट्ठी लिखी एवं अलग राज्य की मांग की। पत्र में लिखा कि बुंदेलखंड के लोगों की जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए जल्दी से जल्दी बुंदेलखंड राज्य बनाया जाये। अभी रक्षाबंधन में बुंदेलखंड की हजारों बहनों ने प्रधानमंत्री को राखी भेजकर तोहफे में अलग राज्य देने की अपील की थी लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा से छोटे राज्यों की पक्ष धर रही है। अगर ऐसा न होता तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक साथ तीन नए राज्य न बनाते। मोदी एक ही राज्य बना दें।
यहां के लोग रोजी रोटी की तलाश में महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। बुंदेलखंड देश का सबसे अच्छा पर्यटन क्षेत्र है। इसे पर्यटन हब बनाना है। यहां की बर्बाद हो रही सभी खूबसूरत धरोहरों को अगर कायदे से संवार दिया जाए तो न केवल यहां बाहर से हजारों सैलानी घूमने आएंगे बल्कि यहां रोजगार की अपार संभावनाएं भी विकसित होंगी लेकिन यह अलग राज्य बने बगैर संभव नहीं।

Read More »

आलाधिकारियों ने फरियादियों की सुनी फरियाद

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। डीएम-एसपी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु शनिवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में डलमऊ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मथुरा: संवाददाता। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में है। खाद्य प्रतिष्ठानों और कारखानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इससे अवैध मिलावट और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार दो दिन में विभाग ने कई बड़ी कार्यवाही की हैं। शनिवार को पनीर प्लांट पर छापा मारा जबकि शुक्रवार को घी के कारखाने पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में कोसीकला क्षेत्र के गोपाल बाग स्थित पनीर प्लांटो कार्रवाई की गई। टीम द्वारा गोपाल बाग स्थित प्रधान डेयरी का सघन निरीक्षण कर पनीर तथा रखे हुए अपमिश्रक पाम आयल का सैंपल संग्रहित कर संबंधित डेरी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम द्वारा कल्लू डेयरी तथा श्याम डेयरी का निरीक्षण कर दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया डेयरी प्लांट पर मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त न होने के कारण संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Read More »

संसाधनों से अमृत सरोवर के रूप में सुसज्जित होगी अजवार पोखर

मथुरा: संवाददाता। कस्बा नौहझील के मुक्खा मरहला रोड़ स्थित अजवार पोखर का कायाकल्प होगा। पोखर से गंदगी साफ कर गहरी खुदाई की जा रही है। जिसके ऊपर दो परतों में मेंड़ बनाकर ऊपर एक लगभग छह फुट चौड़ा टहलने के लिए इंटरलाकिंग पथ बनाया जाएगा। वहीं लोगों के बैठने के लिए बेंच व लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं कुछ जगह पर पार्क नुमा बनाया जायेगा जिसमें जिम के संधाधान लोगों के लिए लगाये जायेंगे। यहां से होकर गुजरने वाली सड़क भी कई गांवों को जोड़ती है इसे भी बनाया जाएगा। अजवार पोखर में गंदगी से बदबू होने के कारण यहां के निवासी नरकीय जीवन बिताने को मजबूर थे। यहां पिछले करीब तीस वर्षों से इसकी साफ सफाई नहीं हो सकी थी। पोखर को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जायेगा। वहीं इस रोड़ को भी बनवाया जायेगा।

Read More »

किसानों के आंदोलन के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

मथुरा: संवाददाता। उत्तरी बाईपास कट को लेकर करीब एक महीने से चल रहा किसानों का आंदोलन गांव से शहर तक पहुंच गया। बलदेव क्षेत्र के गांव सराय मगना के पास चल रहे आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जिला मुख्यालय पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर अपने साथियों का समर्थन किया और समस्या के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने महानगर के कृष्णापुरी स्थित लोग निर्माण विभाग के कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर स्थानीय थाने का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों को पूरा किए जाने संबंध ज्ञापन सौंपा। आगरा उत्तरी बाईपास सराय मगना बलदेव मथुरा पर किसान अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि आगरा उत्तरी बाईपास पर किसानों के उतराव चढ़ाव के लिए सराय मगना बलदेव पर कट दिया जाये।

Read More »