Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 283)

JAN SAAMNA DESK

जन शिकायतों का समय से निस्तारण करने का निर्देश

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ रविन्द्र, डी.आई.जी. अलीगढ़ शलभ माथुर ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के साथ तहसील सादाबाद में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।
सादाबाद तहसील सभागार में आयुक्त अलीगढ मण्डल ने डी.आई.जी., जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्हांने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त महोदय ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इसके साथ ही उन्होंनेे समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More »

बुंदेलखंड राज्य बनाने हेतु पीएम को खून से लिखा खत

फतेहपुर। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर रिकार्ड 30वीं बार अपने खून से खत लिखा गया। शनिवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा पथरकटा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलीयों नें खून से ख़त लिखा।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खून से खत लिखकर उनको बधाई दिया। पाण्डेय के साथ उनके सहयोगी भी मोदी को खून से चिट्ठी लिखी एवं अलग राज्य की मांग की। पत्र में लिखा कि बुंदेलखंड के लोगों की जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए जल्दी से जल्दी बुंदेलखंड राज्य बनाया जाये। अभी रक्षाबंधन में बुंदेलखंड की हजारों बहनों ने प्रधानमंत्री को राखी भेजकर तोहफे में अलग राज्य देने की अपील की थी लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा से छोटे राज्यों की पक्ष धर रही है। अगर ऐसा न होता तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक साथ तीन नए राज्य न बनाते। मोदी एक ही राज्य बना दें।
यहां के लोग रोजी रोटी की तलाश में महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। बुंदेलखंड देश का सबसे अच्छा पर्यटन क्षेत्र है। इसे पर्यटन हब बनाना है। यहां की बर्बाद हो रही सभी खूबसूरत धरोहरों को अगर कायदे से संवार दिया जाए तो न केवल यहां बाहर से हजारों सैलानी घूमने आएंगे बल्कि यहां रोजगार की अपार संभावनाएं भी विकसित होंगी लेकिन यह अलग राज्य बने बगैर संभव नहीं।

Read More »

आलाधिकारियों ने फरियादियों की सुनी फरियाद

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। डीएम-एसपी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु शनिवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में डलमऊ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मथुरा: संवाददाता। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में है। खाद्य प्रतिष्ठानों और कारखानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इससे अवैध मिलावट और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार दो दिन में विभाग ने कई बड़ी कार्यवाही की हैं। शनिवार को पनीर प्लांट पर छापा मारा जबकि शुक्रवार को घी के कारखाने पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में कोसीकला क्षेत्र के गोपाल बाग स्थित पनीर प्लांटो कार्रवाई की गई। टीम द्वारा गोपाल बाग स्थित प्रधान डेयरी का सघन निरीक्षण कर पनीर तथा रखे हुए अपमिश्रक पाम आयल का सैंपल संग्रहित कर संबंधित डेरी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम द्वारा कल्लू डेयरी तथा श्याम डेयरी का निरीक्षण कर दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया डेयरी प्लांट पर मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त न होने के कारण संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Read More »

संसाधनों से अमृत सरोवर के रूप में सुसज्जित होगी अजवार पोखर

मथुरा: संवाददाता। कस्बा नौहझील के मुक्खा मरहला रोड़ स्थित अजवार पोखर का कायाकल्प होगा। पोखर से गंदगी साफ कर गहरी खुदाई की जा रही है। जिसके ऊपर दो परतों में मेंड़ बनाकर ऊपर एक लगभग छह फुट चौड़ा टहलने के लिए इंटरलाकिंग पथ बनाया जाएगा। वहीं लोगों के बैठने के लिए बेंच व लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं कुछ जगह पर पार्क नुमा बनाया जायेगा जिसमें जिम के संधाधान लोगों के लिए लगाये जायेंगे। यहां से होकर गुजरने वाली सड़क भी कई गांवों को जोड़ती है इसे भी बनाया जाएगा। अजवार पोखर में गंदगी से बदबू होने के कारण यहां के निवासी नरकीय जीवन बिताने को मजबूर थे। यहां पिछले करीब तीस वर्षों से इसकी साफ सफाई नहीं हो सकी थी। पोखर को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जायेगा। वहीं इस रोड़ को भी बनवाया जायेगा।

Read More »

किसानों के आंदोलन के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

मथुरा: संवाददाता। उत्तरी बाईपास कट को लेकर करीब एक महीने से चल रहा किसानों का आंदोलन गांव से शहर तक पहुंच गया। बलदेव क्षेत्र के गांव सराय मगना के पास चल रहे आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जिला मुख्यालय पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर अपने साथियों का समर्थन किया और समस्या के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने महानगर के कृष्णापुरी स्थित लोग निर्माण विभाग के कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर स्थानीय थाने का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों को पूरा किए जाने संबंध ज्ञापन सौंपा। आगरा उत्तरी बाईपास सराय मगना बलदेव मथुरा पर किसान अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि आगरा उत्तरी बाईपास पर किसानों के उतराव चढ़ाव के लिए सराय मगना बलदेव पर कट दिया जाये।

Read More »

सडक हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत चिन्ताजनक

मथुराः संवाददाता। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सडक हादसा दिल्ली आगरा हाइवे पर रात को करीब दो बजे जैंत क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित चौधरी ढाबा के पास हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार 5 दोस्त अलीगढ़ से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार सवार अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी के गांव सारसुल निवासी निविध बंसल पुत्र अरुण बंसल, आलोक दयाल पुत्र सुनील दयाल व आकाश की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल ट्रक चालक बिहार के छपरा थाना आमनौर गांव सोनोह निवासी अजीत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। कार सवार कमल व विशाल निवासी इगलास का मथुरा निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैंत के अंतर्गत हाईवे स्थित चौधरी ढाबा के सामने सड़क पार कर खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद जिस ट्रक में कार घुसी थी उसका चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। मौके पर ही कार सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत सहित दो लोग घायल हो गए। कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक उछट कर दूर जा गिरा।

Read More »

बड़े बकायेदारों को विद्युत विभाग ने थमाया नोटिस

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। विद्युत विभाग ने बकायेदारों से वसूली के अभियान को तेज कर दिया है। विभाग ने इसके लिए घर घर दस्तक अभियान चला रखा है। 30 सितम्बर तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत मीटर रीडर के साथ विद्युत विभाग का कर्मचारी भी मौजूद रहेगा। इस अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है जो नियमित बिल तो जमा कर रहे हैं लेकिन मीटर रीडर के साथ मिल कर विद्युत विभाग को धोखा दे रहे हैं। मीटर में स्टोर रीडिंग का पता लगाया जा रहा है। वहीं जिन उपभोक्ताओं का भार अधिक है उनके मीटर बदलवाये जा रहे हैं और अधिक भार के मीटर लगाये जा रहे हैं। वहीं 50 हजार से अधिक के बकायेदारों को लाल नोटिस थमाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 50 हजार से अधिक के बकायेदारों के घरों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। ऐसे 500 बकायेदारों के घर पर नोटिस चस्पा किए गये हैं, जिनके उपर बिजली विभाग का 50 हजार से अधिक का बकाया चल रहा है। एसई मनोज कुमार शाम को पूरे दिन की कार्यवाही की समीक्षा कर रहे हैं। अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है कि वह कार्य में तेजी लाएं। विभागीय उच्चाधिकारी लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Read More »

प्रधानाचार्य सहित 6 पर शिक्षिका ने लगाये गंभीर आरोप

मथुरा: संवाददाता। सहायक अध्यापिका ने अपने कॉलेज के ही प्रधानाचार्य सहित छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये हैं। सहायक अध्यापिका की लिखित शिकायत पर थाना राया पर प्रधानाध्यापक सहित समस्त आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला राया क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था से जुड़ा हुआ है। संस्था का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। राया के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात पीड़िता ने कॉलेज प्रधानाचार्य, प्रबंधक आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आर्थिक शोषण, शारीरिक सम्बन्ध बनाने और दो माह के भूर्ण की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक अध्यापिका की तैनाती 14 दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर हुई थी। तहरीर में सहायक अध्यापिका द्वारा कालेज प्रधानाचार्य सहित छह लोगों पर आर्थिक व शारीरिक शोषण करने, कालेज में नौकरी करने देने के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाने, एससी एसटी एक्ट में फंसाने, नौकरी ज्वाइनिंग के समय 50 हजार रुपये लेने तथा प्रबंधन कक्ष में इन लोगों द्वारा धक्का मुक्की करने के दौरान अध्यापिका के पेट में पल रहे दो माह के भ्रूण गिर जाने का आरोप लगाते हुए कालेज प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, सहायक अध्यापक अनिल कुलश्रेष्ठ, प्रधान लिपिक सौमित्र कुमार उपाध्याय, प्रबन्धक अरविंद शर्मा, विजय कुमार, प्रवक्ता राहुल शर्मा व्यायाम शिक्षक राष्ट्रीय इंटर कालेज के खिलाफ संगीन धाराओं में थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More »

जल भराव से निजात दिलाने की मांग की

शिवगढ़, रायबरेली। तहसील महराजगंज में एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम सहित सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना और ससमय निस्तारण हेतु विभागों को निर्देशित किया। जगदीश पुत्र स्वर्गीय राम आसरे ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विपक्षी राम अवतार पुत्र राम सुमेर, रामसहाय, राम सुफल, गांव निवासी पूरे गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा शिवगढ़ ने सरहंग व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के संरक्षण में ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन गाटा संख्या 413, 417 को प्रतिपक्षी गणों द्वारा पटवा दिया गया। जिससे ग्राम सभा में बरसात का पानी की निकासी बंद हो गई। इस कारण से ग्राम सभा में आरसीसी रोड के ऊपर पानी लगभग 2 फीट भरा हुआ है गांव के लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस जल भराव से महामारी फैलने की पूर्ण संभावना बनी है।
पीड़ित जगदीश ने बताया इससे पूर्व जल भराव से निजात पाने के लिए उप जिलाधिकारी महाराजगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा समुचित आदेश पारित किए गए, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल व थाना शिवगढ़ पुलिस ने आज तक जलभराव के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की और जल भराव की स्थिति आज भी बनी है, लोगों को आवागमन बाधित है।

Read More »