Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 312)

JAN SAAMNA DESK

श्रीकांत शर्मा ने किया खेलो ब्रज का उद्घाटन

मथुरा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के उपलक्ष में 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसे खेलो ब्रज 2023 का नाम दिया गया है। सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा रहे। उन्होंने खेलो ब्रज का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक एवं सी.बी.एस.सी. विद्यालयों की 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 650 रही।

Read More »

श्रावण मास के सातवें सोमवार एवं नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी गंगा के गोकना घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से गंगा पूजन, गंगा महा आरती, बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया गया। भोर से ही गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में अभिषेक हेतु गंगा जल लेकर रवाना हुए। समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हजारों कांवरियों ने गंगा स्नान कर जल लेकर विभिन्न मंदिरों के लिए प्रस्थान किया।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने लगाई सेंध

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है, साथ ही पुलिस गश्त की पोल भी खुल रही है। कोतवाली क्षेत्र के थरि मजरे माझगांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों ने बीती रात को निशाना बनाया। इससे पूर्व जुलाई माह में भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में चोरी की गई थी, इन चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। बीते दिन की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंचे शिक्षामित्र ने देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। विद्यालय का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद

महराजगंज, रायबरेली। अम्बेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल्स बावन बुजुर्ग बल्ला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भ्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में सभी ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सुशील पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया और कहा कि उनका यह सपना अधूरा रह गया, लेकिन उनकी हत्या के 1 साल बाद 1992 में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।

Read More »

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एफएम रॉयल गार्डन में बूथ प्रभारियों के साथ बैठक

फिरोजाबाद। रविवार शाम को फिरोजाबाद के राजा का ताल स्थित एफएम रॉयल गार्डन पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बोलते हैं महंगाई नहीं है। बेरोजगारी के सवाल पर कहते हैं कि सौ में से चार ही बेरोजगार हैं। ये कोई सरकार के सवालों के जवाब हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर पत्रकारों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर में यूपी नंबर एक है। कमाल की पुलिस है यहां की। कितनी उंगली उठी है यहां की पुलिस पर। जब से यूपी में डायल 100 की जगह डायल 112 हुआ है तब से पुलिस ने अपना दाम बढ़ा दिया है। बिहार में हुईं हत्याओं के सवाल पर अखिलेश यादव पत्रकारों पर बिखर गए।

Read More »

नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में 60 योग साधिकाएं हुई सम्मानित

फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संस्थान के तत्वावधान में योगासन प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन अटल पार्क में किया गया। जिसमें प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाली योग साधिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी पारूल गर्ग ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। जिनमें गरिमा शंखवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुष्पा सिंह दूसरे, पुष्पा कौर तीसरे, सुषमा शर्मा चौथे, स्नोव्हाइट पांचवे, प्रतीक्षा छठवें, पुष्पा गुप्ता सातवें, आसमान कल्पना शर्मा आठवें, कल्पना देवी नौवें एवं शिवा यादव दसवें स्थान पर रही। तीन योग साधिकाओं को मिस हरियाली तीज घोषित किया गया। जिनमें हेमलता कुशवाह विनर, रेनू जैन और शिवा यादव रनर घोषित की गई।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा भारज रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर भारत रत्न एवं. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी। उसी समय भारत की सत्ता में राजीव गांधी ने अपना प्रवेश किया। जब 1984 में राजीव ने सत्ता संभाली उस वक्त उनके हृदय में अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को खोने का अपार दुःख था। इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं हुआ।

Read More »

फिरोजाबाद सेवा समिति ने 430 मेधावियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। नगर के पॉलीवाल हॉल में फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा जनपद के टॉपर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 430 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विख्यात भटनागर, डॉ जफरुल इस्लाम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलकर किया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के प्रथम द्वितीय तिथि स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के मेधावी छात्राओं को स्व .दादा बनारसी दास चतुर्वेदी, स्व. चक्रेश चक्रेश जैन उत्तर प्रदेश रत्न, स्व. आदित्य मित्तल, स्व. अमित गर्ग,

Read More »

व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन

धाता/फतेहपुर। व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गी्रन गेम्स, डांस, मेहंदी, चेयरगेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। गायत्री शक्ति पीठ मंदिर स्थित परिसर में सीमा केशरवानी, दीपा केशरवानी व शिखा केश. के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सरंक्षक शिवसागर केश.ने कहा कि हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है।

Read More »

दिव्यांगजनों की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा पुण्यः चौ0 लक्ष्मीनारायण

⇒126 दिव्यांगजनों को किये गये सहायक उपकरण वितरित
मथुरा। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिनका पात्रों को लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों की सेवा करना बहुत पुण्य है। जिससे मन को शांति मिलती है। रविवार को राजमार्ग पर नंद नंदन मैरिज होम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि पहले दिव्यांगों को विकलांग के नाम से जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग को एक नया नाम दिव्यांग दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसके तहत दिव्यांगों को मोटराइज्ड साइकिल, मूक बधिरों के लिए सुनने व बोलने में सक्षम बनाने वाले यंत्र, सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग प्रदान किए जाते हैं।

Read More »