Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 315)

JAN SAAMNA DESK

प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय हैः लक्ष्मीनारायण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने मौजूद चुनौतियों पर स्थानीय होटल में आयोजित हुए उपज के प्रांतीय सम्मेलन में गहन चिंतन हुआ। प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं राष्ट्रीय महासचिव एनयूजेआई सुरेश शर्मा ने उपज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उपज पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय है। डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता में कोई कमी नहीं आई है और लोग आज भी प्रिंट मीडिया का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बिना किसी भय के राष्ट्रहित में लिखने की हिम्मत को बनाए रखना है।

Read More »

श्री जन्मभूमि मंदिर परिसर के बाहर पहली बार लगाई जाएगी स्क्रीन

⇒मंडलायुक्त की पहल पर सहमत हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर परिसर के बाहर भी स्क्रीन इस बार बडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिससे श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा मिल सके। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब मंदिर के अंदर के साथ ही बाहर भी स्क्रीन पर जन्म के लाइव दर्शन होंगे। इस वर्ष पहली बार मंदिर के बाहर कई स्थानों पर लाइव टेलीकास्ट के लिए स्क्रीन लगाई जाएंगी। ये व्यवस्था मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी के निर्देश पर की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के मुताबिक हम मंदिर के अंदर पहले भी स्क्रीन लगाते थे, इस बार मंदिर के बाहर भी लगाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने आराध्य के प्राकट्य का साक्षी बनने की लालसा लिए लाखों श्रद्धालु कान्हा की नगरी की ओर चल पडते हैं। पहनावे, भाषा, रंग रूप में अलग होते हुए भी सब के मन में एक ही लालसा रहती है कि वह अपने आराध्य प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बन कर जीवन को धन्य कर लें।

Read More »

उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर मेवात की धार्मिक यात्रा पर सख्त हुआ पहरा

⇒एसपी देहात टीम सहित मौके पर मौजूद, चला रहे संघन चेकिंग अभियान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यूपी की सीमा से सटे मेवात क्षेत्र में चल रहीं गतिविधियों के चलते मथुरा जनपद के हरियाणा राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। किसी तरह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। हरियाणा के नूंह में सोमवार को निकाली गई ऐलानियां धार्मिक शोभायात्रा को लेकर मथुरा जनपद के सीमावर्ती इलाकों में भी हलचल रही। मेवात में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हरियाणा सीमा पर यूपी पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया।

Read More »

वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना बहनों ने अटल पार्क में रक्षासूत्र कार्यक्रम पूजा जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका मधुरिमा वशिष्ठ एवं पूजा शर्मा ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद वीरांगना बहनों ने हिजाम के सभी भाईयों को तिलक कर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर मुॅह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठियों के हाथों रक्षासूत्र बांधा, तो वहीं छात्रों ने उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया। सोमवार को आईवी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वही कक्षा एक से आठवी तक के छात्र-छात्राओं के बीच में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Read More »

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में दिखी रौनक

⇒बहनों ने भाई के लिए खरीदी राखियां
फिरोजाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार पर शहर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बहनें अपने भईयों के लिये विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही है। जिसको लेकर दुकानदारो नें अपनी दुकाने पर विभिन्न प्रकार की रखियां सजा रखी है। सुहागनगरी में राखी के त्योहार को लेकर शहर एवं शहर से सटे बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शहर के शस्त्री मार्केट, सदर बाजर, सुहाग नगर बाजार, कोटला चुंगी बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड रही है। बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों ने तरह-तरह की राखियों की बैरायटी सजा रखी है।

Read More »

रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर का सातवां रोटरी नायक पुरस्कार समारोह संपन्न

कानपुर। रोटरी क्लब अतुल्य कानपुर का सातवां रोटरी नायक पुरस्कार समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह केडी पैलेस में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अनिल धूपर, यतींद्र शुक्ला, ज्ञान श्रीवास्तव व एस. के. श्रीवास्तव द्वारा सावन माह में महिला सशक्तिकरण को ध्यान रखते हुए समारोह का संचालन का दायित्व रोटेरियन कंचन गुप्ता व एएनएन सोना डेबला द्वारा सफलतापूर्वक हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन विवेक गर्ग, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डीसी शुक्ला, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विवेक व क्लब के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना व दीपद प्रज्जवलित करके हुआ। पूर्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन धीरज डेबला, सचिव आनंद गुप्ता द्वारा वर्ष 2022-23 में क्लब के द्वारा किए गए कार्यों के लिए क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Read More »

मेंहदी प्रतियोगिता में अव्वल हुए पुरस्कृत

फतेहपुर। स्वयं सेवी संस्था डॉ. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से कैंप कार्यालय बुदवन में प्रथम सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में 51 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लडकियों ने हांथ में छुपी कला को मेंहदी से दूसरे की हांथों में उकेरा। मेंहदी के कोन संस्था की ओर से उपलब्ध कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर अपने कला को मेहंदी से हाथों में सजाया। अंजली सिंह प्रथम, अमृता सिंह दूसरा और अंशिका मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षा डॉ. पूनम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि लोगों के अंदर छुपी कलाओं को उभारने के लिए ऐसी प्रतियोगिता होती रहेंगी। इसके बाद अध्यक्षा डॉ.पूनम सिंह ने लड़कियों को शारीरिक साफ-सफाई की जानकारी दी।

Read More »

बजरंग द्वार व्यापार मंडल द्वारा नये पदाधिकारियों को किया नियुक्त

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल, कालवाड़ रोड जयपुर अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डॉ रवि शेखावत महामंत्री व्यापार मंडल ने बताया कि व्यापार मंडल को और सशक्त एवं क्रियाशील करने हेतु जितेन्द्र सिंह सांगलिया को मीडिया प्रभारी तथा बबलू सोनी को प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, महामंत्री डॉ रवि शेखावत, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रजापत, जितेन्द्र सोनी, प्रदीप सैन, डी एल टेलर सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांध की दीर्घ आयु की कामना

फतेहपुर। आर. जी. चिल्ड्रेन अकादमी की छात्राओं द्वारा आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घ आयु व अच्छे स्वास्थ की मंगल कामना की, साथ ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह द्वारा भी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक व समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read More »