Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय हैः लक्ष्मीनारायण

प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय हैः लक्ष्मीनारायण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने मौजूद चुनौतियों पर स्थानीय होटल में आयोजित हुए उपज के प्रांतीय सम्मेलन में गहन चिंतन हुआ। प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं राष्ट्रीय महासचिव एनयूजेआई सुरेश शर्मा ने उपज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उपज पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप में प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय है। डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता में कोई कमी नहीं आई है और लोग आज भी प्रिंट मीडिया का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बिना किसी भय के राष्ट्रहित में लिखने की हिम्मत को बनाए रखना है। मीडिया का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय पत्रकार सम्मान समारोह में बोलते हुए राष्ट्रीय महासचिव एनयूजेआई सुरेश शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में पत्रकारिता का राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन आज के दौर में सच लिखने वाले हिम्मत करने वाले पत्रकारों का शोषण चिंता का विषय है। पत्रकारों को पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की जरूरत है। संगठन पत्रकारों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं और सम्मान के पात्र हैं। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती एवं पत्रकारिता के लिए पत्रकारों का प्रोत्साहन अति आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण, जिलाध्यक्ष अतुल जिंदल ने भी संबोधित किया। इसके बाद प्रदेश भर से आये पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपज के जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान, जिला कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजकुमार उपाध्याय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चेतन राघव, जिला उपाध्यक्ष धीरज पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, विवेक दत्त मथुरिया, रवनीत मैसी, जिला उपाध्यक्ष बीएस छौंकर, महावन छाता मांट और सदर तहसील के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश यादव ने किया।