Tuesday, April 15, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर मेवात की धार्मिक यात्रा पर सख्त हुआ पहरा

उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर मेवात की धार्मिक यात्रा पर सख्त हुआ पहरा

⇒एसपी देहात टीम सहित मौके पर मौजूद, चला रहे संघन चेकिंग अभियान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यूपी की सीमा से सटे मेवात क्षेत्र में चल रहीं गतिविधियों के चलते मथुरा जनपद के हरियाणा राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। किसी तरह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। हरियाणा के नूंह में सोमवार को निकाली गई ऐलानियां धार्मिक शोभायात्रा को लेकर मथुरा जनपद के सीमावर्ती इलाकों में भी हलचल रही। मेवात में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हरियाणा सीमा पर यूपी पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया। अधिकारी पल पल की अपडेट लेते रहे। पुलिस लगातार ग्रामीणों से संपर्क करती रही और जमीनी स्तर की गतिविधियों का इनपुट जुटाती रही। यात्रा में शामिल होने के लिए यहां से लोग जा रहे हैं या नहीं और यात्रा को लेकर किस तरह का माहौल है इसका भी अपडेट पुलिस ले रही है। बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग दिन भर चलती रही। हरियाणा के मेवात क्षेत्र के कस्बा नूहं में सोमवार को ब्रज मंडल यात्रा के पुनः निकाले जाने की घोषणा की गई थी। इसको लेकर यूपी पुलिस शुरू से ही सतर्क थी। रविवार से ही यहां सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनसे वार्ता की गई है। वहीं सोमवार को हरियाणा सीमा पर पहरा बढा दिया गया है। पुलिस टीमें लगातार आगमन करने वाले लोगों की जांच पड़ताल करती रहीं। कोटवन बॉर्डर पर एसपी देहात स्वयं मौजूद रहे और वाहनों की चेकिंग करते रहे। देहात से भी वे लगातार पुलिस टीमों से एवं ग्रामीणों से भी संपर्क कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।