Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 389)

JAN SAAMNA DESK

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा।

Read More »

लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। जल संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत जनपद में आज एक ही दिन में 101 अमृत सरोवरों का हुआ लोकार्पण। ग्राम भैंसा में अमृत योजना के अंतर्गत विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आचार्यों द्वारा बोले गये वेद मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर अमृत सरोवर लक्ष्मी नारायण का अनावरण किया गया। सरोवरों को विकसित करने हेतु विगत तीन माह से हो रहा था मनरेगा से कार्य। सरोवरों का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है, नए सरोवर बनाए गए है। जिलाधिकारी ने गांव वालों को जल संरक्षण का महत्व समझाया। श्री खरे ने कहा कि भविष्य में आने वाली पीढ़ी जल से होने वाली किल्लत को लेकर आपस में झगड़ा न करें, इसके लिए अभी से जल को बचाना होगा। जल संचयन के लिए गांव गांव अमृत सरोवर तैयार हो रहे हैं।

Read More »

यमुना में नाव, स्टीमर चलता मिला तो दर्ज होगी एफआईआरः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत महादेव, बंगाली, विश्राम सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों तथा घाटों के नजदीक निवासित लोगों से पूर्व में यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक घाटे तथा यमुना के आस पास न जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैं यमुना के घाटों के पास बैरिकेडिंग, टीनशेड आदि लगवायें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 24 घंटे तक यमुना के घाटों का निरंतर भ्रमण करते रहें और पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते रहें। जिलाधिकारी ने सभी नाव संचालकों से कहा कि अगले 24 घंटे तक कोई भी व्यक्ति यमुना में नाव न चलायें। 24 घंटे के लिए नाव, स्टीमर आदि को यमुना में चलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

Read More »

वर्ष 2023-24 के लिये वाहन पार्किंग की नीलामी 17 जुलाई को

कानपुर नगर। प्रभारी अधिकारी (नजारत) कानपुर नगर सुश्री आकांक्षा गौतम ने सर्वसामान्य को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर के बगल में तहसील परिसर में स्थित वाहन पार्किंग की नीलामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये किया जाना है जिसकी नीलामी दिनांक 17 जुलाई, 2023 समय शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभा कक्ष में सम्पादित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सार्वजनिक बोली के आधार पर की जायेगी, बोली दाता को जमानत के रूप में 50,000 रूपये नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ होने पूर्व जमा करना होगा, नीलामी मु0 2,00,000 रूपये से बोली की शुरूआत होगी, नीलामी उच्चतम बोली के आधार पर छोड़ी जायेगी, यदि उच्चतम बोलीदाता के द्वारा बोली की धनराशि नही जमा की जाती है तो जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी और दूसरे के रहे बोली दाता को पैसा जमा करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

Read More »

खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के कटरा मजरे उसरैना गांव निवासिनी महिला अनीता (उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी पिताम्बर का आरोप है कि बीती रात जब उसका पति रात करीब 11 बजे खेत में पानी लगा रहा था,तभी वहां गांव के ही विपक्षी हीरालाल परिजनों सहित पहुंचा और खेत में जा रहे पानी की धार को काटकर दूसरे खेत की ओर मोड़ दिया। प्रार्थिनी के पति ने जब इसके लिए मना किया तो विपक्षी हीरालाल ने उसे अभद्र गालियां दी और फिर मारने लगा। उसके शोर मचाने पर प्रार्थिनी व उसकी पुत्री पीताम्बर को बचाने आये तब विपक्षियों ने एकजुट होकर पीड़िता व उसके पति और उसकी नाबालिग पुत्री (प्रिया उम्र लगभग 14 वर्ष) को बुरी तरह से लाठी डण्डों से मारा पीटा है। पीड़ित महिला अनीता ने इस मामले में एसपी से गुहार लगाई है और प्रार्थना पत्र देते हुए ऊंचाहार पुलिस पर आरोप लगाया है कि विपक्षीगणों के दबाव में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके साथ ही पीड़िता व उसके परिवार को थाने से भगा दिया गया।

Read More »

समाधान दिवस में आई 90 शिकायतों में 14 का मौके पर कराया निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातार, पैमाइश, बिजली, राशन, अवैध निर्माण आदि की समस्याऐं छाई रही।
शनिवार को सदर तहसील में डीएम डॉ उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को एक-एक कर सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 90 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

Read More »

ताजिए के जुलूस में नुकीली व धारदार वस्तुओं का नही किया जाए प्रदर्शन-डीएम

फिरोजाबाद। आगामी मोहर्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 20 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने एक्सईएन पीडब्यूडी व नगर निगम को निर्देश दिए कि वह ताजिया वाले मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढे मुक्त कराएं। उन्होने कहा कि मौर्हरम को दृष्टिगत रखते हुये लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से अराजक तत्वों पर कडी निगरानी रखी जायें, गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जायें। बैठक के दौरान ताजियादरांे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दियें कि मार्ग में झूलते बिजली के तारों को ठीक कराएंे एवं कमजोर लटठों को भी सही कराए जाए। उन्होने मोहर्रम के दौरान विद्युत व्यवस्था को अनवरत सुचारू रखने एवं ताजिए मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।

Read More »

‘जिंदगी दो पल की’ काव्य संग्रह का कैबिनेट मंत्री ने किया विमोचन

कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं वस्त्रोद्योग हथकरघा एवं रेशम विभाग, कैबिनेट मंत्री, राकेश सचान की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राधा कृष्ण कटियार के आतिथ्य् मे आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह मे नेशनल हाइवे स्थित एक निजी होटल के सभागार मे काव्य लेखिका शताक्षी कटियार द्वारा लिखित काव्यसंग्रह जिंदगी दो पल की, का विमोचन करते हुए मंत्री जी द्वारा समाज की अन्य बेटियों को नई राह दिखाने एवं नई प्रतिभा से सुसज्जित व्यक्तित्व वाली लेखिका शताक्षी कटियार को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
उक्त अवसर पर विमोचन समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष शोषित समाज दल रामचंद्र कटियार, जिलाध्यक्ष कोंग्रेस कमेटी नरेश कटियार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कटियार, एसडीएम मैथा जीतेन्द्र कटियार, प्रधानाचार्य ग्राम विकास् इंटर कॉलेज बुधौली शैलेश कटियार, बीईओ अकबरपुर अजब सिंह सहित सैकड़ो गनमान्य जन उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजकल ऐसी होनहार बेटियों कि वजह से समाज की अन्य बेटियों को प्रेरणा प्राप्त होती है।

Read More »

गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा की स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन होटल मोनार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मातृशक्ति द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव अग्रवाल एवं डॉ. पूनम अग्रवाल ने संस्कृति शाखा परिवार के सदस्यों एवं मातृ शक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचने हेतु जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसी व्यक्ति को हार्टअटेक आने पर प्राथमिक उपचार के बारे में डेमों के माध्यम से समझाया। डॉ. पूनम अग्रवाल ने महिला सम्बंधित रोगों के बचाव हेतु महिलाओं को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में स्व. रामेश्वरी देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में संस्कृति शाखा परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को शाखा अध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Read More »

व्यापारियों ने विद्युत विभाग द्वारा बिना बताए कनैक्शन काटने का जताया विरोध

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक सनराइज टावर इमामबाड़ा चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा बिना बताए कनेक्शन काटने को लेकर विरोध प्रकट किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि हर महीने व्यापारियों द्वारा बिजली का बिल भरा जाता हैं। अगर किसी कारणवश व्यापारी बिल नहीं भर पाता है, तो उसका कनेक्शन बिना बताए काट दिया जाता है। विद्युत विभाग की यह प्रणाली बिल्कुल गलत है। कनेक्शन काटने से पहले उसको अवगत कराया जाए और अगर फिर भी व्यापारी बिल नहीं भरता है। तो उसके बाद कार्यवाही की जाए। कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले मात्र 2900 रू. का बिल और बिना बताए विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।

Read More »