Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 302)

Jan Saamna Office

समाज के सर्वांगीण उन्नति हमारी प्रतिज्ञा-मोहन भागवत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सर संघचालक मोहन भागवत ने बौद्धिक वर्ग के तहत वर्तमान परिदृश्य एवं हमारी भूमिका विषय पर स्वयसेवकों को संबोधित किया। नागपुर से पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन संचालित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया गया जिसे स्वयसेवकों ने घर पर रहकर परिवार के साथ देखा।
संघ के सरसंघचालक ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश वैश्विक संकट कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनौती का सामना करने में जुटा है। जहाँ संकट गंभीर है वहीं देश के नेतृत्व सहित सम्पूर्ण समाज का योगदान भी अद्भुत है। इस संकट के समय भारत के वर्तमान सामाजिक एवं राजनैतिक नेतृत्व के साथ समाज का व्यवहार सम्पूर्ण विश्व के लिये एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर खड़ा हुआ है। संघ के स्वयंसेवक भी समाज के साथ मिलकर अपना योगदान दे रहे हैं।

Read More »

डा. योगेन्द्र की माताजी के निधन पर शोक: नहीं करेंगे मृत्युभोज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने गाँव हतीसा भगवन्तपुर पहुंच कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत की माताजी व युवा चिकित्सक डा. संदीप गहलौत की दादीजी श्रीमती प्रेमवती पत्नी स्व. विष्णु पाल सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए माताजी के छाया चित्र पर शोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए उनके श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद समाज के लोगों ने क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गहलौत से मृत्युभोज (तेरहवीं संस्कार) जैसी कुरीति पर विचार विमर्श करते हुए इसे समाप्त करने के लिए प्रस्ताव रखा। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मतेन्द्रसिंह गहलौत, हरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह व भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबीर सिंह परमार ने कहा कि इसकी शुरुआत आप अपने आप से करें।

Read More »

कोतवाली सदर प्रभारी ए.के. सिंह व उनकी टीम का हुआ अभिनन्दन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसियेसन कार्यालय वाटर वर्क्स कॉलोनी पर आज कोतवाली सदर प्रभारी एके सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों का मेडल पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट जिला अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बासुदेव माहौर एवं पदाधिकारी डॉ. सोहन लाल, डॉ. रक्षपाल सिंह, मुबीन खान, पंकज तिवारी, रोहित माहौर, राम गोपाल दीक्षित, सीए विवेक वाष्र्णेय द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि कोतवाली सदर के जनवीर सिंह, एसआई मुन्नालाल, एसआई बलवीर सिंह तथा कांस्टेबल राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार भाटी, कुमारी पारुल, कुमारी मनु आदि पुलिसकर्मियों का सम्मान करते हुए पुलिस योद्धाओं को सेल्यूट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा एसो. के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने उनका आभार व्यक्त किया।

Read More »

एटा हत्याकांड में कार्यवाही की मांगःरोष

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा एटा में 5 सदस्यों की हत्याकांड में कार्यवाही की मांग को लेकर महासंघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत द्वारा शासन को पत्र भेजा गया है और कार्यवाही की मांग की है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि परशुराम जयंती के दिन एक ही परिवार के राजेश्वर प्रसाद पचैरी उम्र 75 वर्ष, दिव्या पचैरी उम्र 35 वर्ष, आयुष पचैरी उम्र 8 वर्ष, बुलबुल उपाध्याय उम्र 10 वर्ष, लालू उम्र 1 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी गई। प्रदेश सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जबकि एटा की पुलिस इस प्रकरण में लीपापोती करने का प्रयास कर रही है। यह नितांत ही गलत है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष पंडित रामेश्वर सारस्वत द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम ज्ञापन डाक द्वारा भी भेजा गया है तथा अपनी ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक लखनऊ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को भी ट्वीट किया गया है तथा दोषियों के प्रति कड़ी कार्रवाई हेतु लिखा गया है।

Read More »

संस्कार वेलफेयर सोसाइटी घूम-घूम कर कर रहे हैं भोजन वितरण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। संस्कार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित हाथरस रोटी बैंक जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पूरे शहर में जगह-जगह घूम-घूम कर भोजन वितरित कर रहे है जो बाहर के व्यक्ति शहर में फंसे हुए है किसी भी परिचित के द्वारा बताने पर उनको राशन के पैकेट भी पहुंचाए जाते हैं।
प्रतिदिन भोजन के 550 पैकेट संस्था के कार्यालय विनोद विहार कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, हाथरस पर बनवा कर जरूरतमन्द, गरीब एवं असहायों को भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आज भी शहर में गोपेश्वर, तालाब चैराहा, रमनपुर, गिजरौली, अलगर्जी नगला, कांशीराम, तमना गढ़ी, चमन विहार, मैण्डू, हतीसा, दयान्तपुर, रावत कॉलोनी, बेलनशाह कोठी आदि जगहों पर जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

Read More »

इंडियन रोटी बैंक ने 722 पैकेट भोजन वितरण किया गया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। इंडियन रोटी बैंक हाथरस की शाखा ने लॉकडाउन पर लगातार 33 वें दिन जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को बेलनशाह, साकेत कोलोनी, रानी का नगला, नाई का नगला, चैबे वाले महादेव, नगला अलगर्जी, विष्णुपुरी, मियाँ का नगला, अय्यापुर, नवीपुर, गड्डा मौहल्ला, सादाबाद गेट, मधुगढी, बैनीराम बाग, आदर्श नगर, नयाबांस, श्याम नगर, कांशीराम कॉलोनी, चावड़ गेट, नगला चैबे, ढकपुरा आदि स्थानों पर जाकर भोजन, पानी एवं राशन वितरित किया गया। 722 पैकेट भोजन व 2000 पाउच पानी के वितरित किए गए।
इस कार्य में अरुण कुमार शर्मा, सौरभ जैन (रानू), प्रशान्त विकल, प्रवीण अग्रवाल, राजेश शर्मा, पीयूष मित्तल, शशांक बंसल, पंकज ठाकुर, कुमुद कुमार गुप्ता, राजा जैन, आकाश जैन, जीतू जैन, प्रवीन कौशिक, अभिषेक गौतम, सचिन तिवारी, आशीष उपाध्याय, शिवम लोहिया, अभिषेक उपाध्याय, अमित अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनोज वाष्र्णेय, जतिन वर्मा, पुनीत जैन, आकाश बंसल, योगेन्द्र उपाध्याय, वैभव बंसल, अर्पित पुरोहित, कार्तिक अरोरा, संजीव चैवे, राजकुमार शर्मा, मनीष रावत, कालीचरन पाठक, आकाश ठाकुर, कन्हैयालाल वर्मा, दीपक वर्मा आदि द्वारा सहयोग कर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।

Read More »

सामाजिक कार्यकर्ता ने पत्नी के साथ शादी की सालगिरह रक्तदान कर मनाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की दिनचर्या और काम करने का तरीका काफी बदल गया है। लोग अपने हंसी खुशी के पलों को भी सामाजिक सरोकारों से जोड़कर कर रहे हैं।
आज एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स द्वारा स्थानीय ब्लड बैंक बागला हॉस्पीटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय व उनकी धर्मपत्नी कीर्ति वाष्र्णेय ने अपनी शादी की सालगिरह को संयुक्त रूप से रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों से जोड़कर हंसी खुशी के पल को मनाया। इस समय कोरोना संक्रमण काल का चल रहा है, ऐसे में लोग अपने हंसी खुशी के पल को भी सामाजिक दायित्वों से जोड़कर मना रहे हैं। जो कि समाज में कहीं ना कहीं अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का बोध कराता है। प्रवीन वार्ष्णेय जो कि रक्तदान के क्षेत्र में समय-समय पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी अपनी पुत्री के जन्म दिन एवं वैलेंटाइन डे पर कपल रक्तदान का आयोजन कर सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर करते रहते हैं।

Read More »

अक्षय तृतीया पर श्री हरि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर सवा करोड़ श्री हरि के नाम उच्चारण का भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय हरिनाम सत्संग भवन में श्री हरि के सवा लाख नाम उच्चारण किये गये। लगभग 12 घंटे चले उक्त भक्तिमय कार्यक्रम में देश पर आयी कोरोना आदि आपदाओं के पटापेक्ष को भगवान से प्रार्थना की गयी।
हरिनाम संकीर्तन में मुख्य रूप से ओजकवि व भजन गायक हरिनाम सांचा के अलावा विष्णुप्रसाद, भुवनेश वार्ष्णेय एड., राघव वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, मुकुन्द वार्ष्णेय, संजीव कुमार वार्ष्णेय एड., विनोद कुमार अग्रवाल एड., कैलाश चन्द्र वार्ष्णेय, गंगाशरण वार्ष्णेय, विपिन वर्मा, हिमांशु वर्मा, माधव वर्मा, श्रीमती कमलेश वार्ष्णेय, श्रीमती वीना वार्ष्णेय, श्रीमती प्रमिला वार्ष्णेय, श्रीमती अर्चना वार्ष्णेय, श्रीमती निशा वार्ष्णेय, कु. मोहिनी वार्ष्णेय, पार्थ वार्ष्णेय, नीरज सिंघल, धीरज सिंघल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More »

भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ के आवास पर भगवान परशुराम का प्राक्ट्योत्सव हवन पूजन के साथ व पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर हवन विधि विधान के साथ पंडित राघव वशिष्ठ द्वारा संपन्न कराया गया।
अक्षय तृतीया के अवसर पर एवं भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा के पूर्व संयोजक ब्रजेश वशिष्ठ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना वशिष्ठ ने हवन में मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया और हवन यज्ञ के उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष शिव शंकर वशिष्ठ पूर्व प्रवक्ता, गिर्राजकिशोर शर्मा ट्रांसपोर्ट वाले, वैद्य दिवाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर गोष्ठी का श्रीगणेश किया। अध्यक्षता शिवशंका वशिष्ठ व संचालन ब्रजेश वशिष्ठ द्वारा किया गया।

Read More »

खाने के पैकेट व सामान का वितरण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना (कोविड-19) लॉकडाउन की वजह से बामौली हाउस आगरा रोड़ पर गरीब असहाय, मजदूर व रोजाना कमाकर अपने जीवन यापन करने वाले सैकडों असहाय व विकलांग व्यक्तियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने खाने के पैकिट व राशन का सामान वितरण किया और आर्थिक मदद भी की।
रामेश्वर उपाध्याय ने गरीब असहाय व्यक्तियों से कहा कि जब तक कोरोना की वजह से लॉक डाउन है। मै आपके खाने की व्यवस्था करता रहूंगा और किसी को बीमारी के चलते दवा की जरूरत हो तो दवाई की भी व्यवस्था कराऊंगा।

Read More »