Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 303)

Jan Saamna Office

गौसेवा ही प्रभू सेवा है

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व गौ रक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी, विकास व दानदाताओं द्वारा गौवशों को हरी सब्जी बाजारों में जगह-जगह खिलायी जा रही है। इस कोरोना वायरस की आपदा में कोई भी जीव जन्तु पशु पंक्षी भूखा ना रहे, ऐसे समय में धनाढ्य लोगों को आगे आना चाहिए, जैसे जिस किसी पर बने सेवा करो।

Read More »

चौकी इंचार्ज का किया सम्मान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री तथा भाजपा वार्ड संख्या 285 के बूथ अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने चावड़ गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज रामपाल का माल्यार्पण कर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वे अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ पालन कर रहे हैं तथा जरूरतमंद जनता को सहयोग भी कर रहे हैं।
रामपाल का स्वागत व्यापार मंडल के पदाधिकारी संदीप सेकसरिया, पीयूष गुड़हा, विक्रम अग्रवाल, बाल प्रकाश गुप्ता, वैभव सेकसरिया आदि ने किया।

Read More »

मुख्य डाकघर को पालिकाध्यक्ष ने कराया सेनेटाइज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर को सेनेटेयिज करने का कार्य पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के मुख्य बड़ा डाकघर को पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं सैनिटाइजर के साथ सेनिटाइज कराया गया।
पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नगर पालिका परिषद द्वारा दिन रात प्रयास करके कार्य किया जा रहा है और अपने संसाधनों से भरपूर प्रयास कर नगर को सेनिटाइज किया जा रहा है और यह भी कहा गया कि मैं नगर के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि सब लोग मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और कोरोना वायरस जैसी महामारी बीमारी से बचें व पालिका परिषद द्वारा दिन रात जानवरों के लिए भूस चोकर आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।

Read More »

मास्क न लगाने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी

मुरसान/हाथरस, जन सामना संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में घर से निकलने वालों के लिए मास्क पहनने के आदेश जारी किये थे। उन्हीं आदेशो का पालन कराने के लिए मुरसान पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को रोका और मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कस्बा मुरसान के रामलीला मैदान के पास व छोटा बडा में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
मास्क न पहनने वालों को हिदायत दी। साथ ही दोबारा बिना मास्क मिलने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

Read More »

डीएम-एसपी ने लिया सीमाओं का जायजा

पुलिस द्वारा सक्ष्ती से वाहन चैकिंगः साधु संतों को भी उपलब्ध करा रहे भोजन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूरे जिले में लागू लाॅकडाउन के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले का पुलिस प्रशासन पुलिस कप्तान गौरव बंसवाल के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चला रहा है। इस अभियान में स्वयं पुलिस कप्तान भी जी जान से जुटे हुए हैं और वह जिले की सीमाओं का प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं और आज जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा जिले की सीमाओं का निरीक्षण किया गया। लगातार वाहनों की व बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है इसके साथ ही पुलिस का मानवीय चेहरा भी दिखाई दे रहा है और गरीब असहायों के साथ साधु संतों को भी पुलिस भोजन करा रही है।

Read More »

कोतवाल व चामड़ गेट प्रभारी पर पुष्प वर्षा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना संक्रमण महामारी के चलते जिले में लागू लॉकडाउन के तहत जन सेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं का आज चावड़ गेट पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से लादकर व दुपट्टा उढ़ाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं तालियां बजाकर उनका अभिनंदन भी किया गया।
चावड़ गेट पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया के नेतृत्व में आज कोतवाली सदर प्रभारी एके सिंह, चावड़ गेट पुलिस चैकी प्रभारी रामपाल सिंह तथा पुलिस फोर्स का फूल मालाओं से लादकर दुपट्टा उड़ा कर पुष्प वर्षा कर स्वागत व सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया के अलावा रुपेश गर्ग, मनीष अग्रवाल पीपा, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, दिलीप चैधरी, केदारी ताऊ, संजय टालीवाल, दिनेश शर्मा आदि तमाम लोग शामिल थे।

Read More »

लाॅक डाउन है मोरल डाउन नहीं

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण एक वीडियो लाॅक डाउन है मोरल डाउन नहीं के तहत हाथरस के प्रमुख गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना के द्वारा स्वरबद्ध व शिशुपाल सिंह (निर्धन) का गीत जो कि चिराग जैन के निर्देशन में तैयार किया गया है। जिसमें सकारात्मक ऊर्जा के तहत वर्क फ्रॉम होम करते हुए कवियों ने अपने स्वर दिए हैं। वीडियो में प्रमुख कवि डॉक्टर अशोक चक्रधर, विनीत चौहान, डॉक्टर सरिता शर्मा, सुदीप भोला, डॉ हरिओम पंवार, चिराग जैन, रमेश मुस्कान, डॉक्टर कीर्ति काले, अरुण जैमिनी, मनीषा शुक्ला, शंभू शिखर, दिनेश रघुवंशी, मुमताज नसीम व डॉ विष्णु सक्सेना शामिल है।

Read More »

बिना मास्क लगाये घूम रहे 3 पकड़े गये

हसायन/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा में बिना मास्क लगाये लोगों को बार बार चेतावनी देने के बाद भी घरों के बाहर घूमने पर आज एसआई तेजेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई सीपी सिंह, कॉन्स्टेबल राहुल ने नईम खां पुत्र साबू खां निवासी मौहल्ला दमदमा सिकंदराराऊ, सकील पुत्र नन्हे खां व बंटी पुत्र भूरे खां निवासीगण पुरदिल नगर को गिरफ्तार किया है।

Read More »

लॉक डाउन में शादी दुल्हन की बाइक पर विदाई हुई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते जिले के क़स्बा पुरदिलनगर से एक दुल्हन की बाइक पर विदाई हुई है। शादी के लिए अपने बहनोई के साथ गांव नोजलपुर से आया दूल्हा दुल्हन को नई बाइक पर बैठाकर मथुरा-बरेली हाइवे पर फर्राटा भरते हुए अपने घर विदा करके ले गया है।
दूल्हा लक्ष्मण की माने तो लॉकडाउन में भीड़भाड़ से बचने के लिए उसने ऐसा किया है। उसके साथ अलग बाइक पर सवार होकर गए उसके बहनोई ने बताया कि लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के लिए हमने ऐसा किया है। हम दो लोग गए। वहां भी हमने भीड़ नहीं होने दी। हमे बहुत अच्छा लगा।

Read More »

लॉक डाउन में शादी, दूल्हा और दुल्हन ने गरीब लोगों को मास्क वितरण किए

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लॉक डाउन में शादी करते हुए दूल्हा और दुल्हन ने गरीब लोगों को मास्क वितरण कर, सभी से कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों को मानने की गुजारिश की। आज हुई इस शादी में नजारा ही अलग था, अब तक शादियों में दूल्हा-दुल्हन को डीजे पर डांस करते हुए देखा जाता था साथ ही बारातियों का हंगामा होता था पर इस लॉक डाउन में दूल्हा दुल्हन अलग ही रूप में नजर आए इस शादी में पुराने रीति-रिवाजों को एक बार फिर जिंदा कर दिया अब दुल्हन यह कह की बेटी बाबुल के घर से ही विदा होगी उसे किसी गेस्ट हाउस या होटल से विदा नहीं किया जा रहा न लोगों की भीड़ लगी है ना बैंड बाजा शादी की रस्में फिर भी पूरी अदा हो गई,और दुल्हन विदा हो गई।

Read More »