Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 37)

Jan Saamna Office

राष्ट्रीय जय माँ काली सेना की 101 किलोमीटर की परिक्रमा यात्रा

भंडारे साथ यात्रा का होगा समापन, हजारो भक्त रहेंगे मौजूद
इटावा। राष्ट्रीय जय मां काली सेना की 101 किलोमीटर परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ सैफई के पास जरियानीम खेड़ा आश्रम से शुरू होगी।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जय मां काली सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिल गुरु महाराज ने बताया कि इस यात्रा में देश भर से तमाम अनुवाई माता काली के भक्त संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहेंगे यात्रा 3 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे शुरू होगी। मां काली परिक्रमा यात्रा को सफल बनाने पर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी।

Read More »

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया साहित्यकारों लेखकों के लिए ज्ञान की गहराई

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लेख़कों और साहित्यकारों के लेख़न को प्रकाशित कर लेख़नी में जीवंतता प्रदान करते हैं – एड किशन भावनानी
भारत हजारों वर्ष पूर्व से ही संस्कृति,सभ्यता संस्कार, लेख़नी, अध्यात्म की विरासत का गढ़ रहा है। हजारों वर्ष पूर्व से लेख़न क्षमता का लोहा पूरा विश्व मानता है, क्योंकि भारत का साहित्यिक स्त्रोत हजारों साल पुराना है लेख़न कला से ही भारत के अनेकों ग्रंथ साहित्य लिखे गए हैं, जिनका बयान शब्दों में नहीं किया जा सकता, इतना उत्कृष्ट और परम कलाधारी लेख़नी है भारत माता के सपूतों की!!! साथियों बात अगर हम वर्तमान साहित्यकारों लेखकों औरसाहित्य जगत से जुड़े हमारे साथियों की करें तो आज भी उतनी ही उत्कृष्ट कला वर्तमान साहित्य जगत में विद्यमान है।

Read More »

पूरे देश में 166 आधार सेवा केंद्र खोलेगा UIDAI

इस समय 55 आधार सेवा केंद्र चल रहे हैं; अब तक 70 लाख लोगों को सेवायें दी गईं
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 55 आधार सेवा केंद्र खोले हैं। यह कदम यूआईडीएआई की उस योजना का अंग है, जिसके तहत देश के 122 शहरों में आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों पर केवल आधार से सम्बंधित काम ही किया जायेगा। ये केंद्र उन 52,000 आधार नामांकन केंद्रों के अतिरिक्त हैं, जो बैंकों, डाकघरों और राज्य सरकारों द्वारा चलाये जा रहे हैं।
ये सभी आधार सेवा केंद्र सप्ताह में हर दिन खुले रहते हैं और अब तक दिव्यांगजनों को मिलाकर 70 लाख से अधिक लोगों को अपनी सेवायें दी हैं।

Read More »

अहमदाबाद में आयकर विभाग का तलाशी अभियान

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने रियल इस्टेट डेवलपर ग्रुप और उस ग्रुप से जुड़े दलालों के खिलाफ 28 सितंबर को तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 22 आवासीय और व्यापारिक परिसरों को खंगाला गया।
रियल इस्टेट ग्रुप पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज, कागजात, डिजिटल सबूत आदि बरामद किये गये और उन सबको जब्त कर लिया गया। इन सबूतों में ग्रुप के ऐसे कई लेन-देन का पता लगा, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं था। ये सारा लेन-देन तमाम वित्तवर्षों के दौरान किया गया था। दस्तावेजों से पता लगता है कि 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को जमीन खरीदने में खर्च किया गया, जिसका कोई हिसाब नहीं है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से अधिक रकम की जमीन की खरीद की नकद रसीदें भी मिलीं। इनका भी कोई हिसाब नहीं था। इन सारे कागजात को जब्त कर लिया गया है। पिछले कई वर्षों के दौरान खरीदी जाने वाली सम्पत्तियों के मूल दस्तावेज भी बड़ी संख्या में बरामद किये गये। साफ तौर पर ये सारे मूल दस्तावेज बेनामी हैं।

Read More »

भारत और श्रीलंका के बीच सैन्य अभ्यास भारतीय सैन्य दल रवाना

नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर, 2021 तक श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय सेना के 120 जवानों का एक शस्‍त्र सैन्‍य दल श्रीलंका की सेना की एक बटालियन के साथ युद्धाभ्‍यास में भाग लेगा। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को प्रोत्‍साहित करना और अंतर-संचालन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ उग्रवाद एवं आतंकवाद विरोधी संचालनों में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करना है।

Read More »

राज्‍यों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 88.14 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.28 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध
नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

Read More »

कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ के पार पहुंचा

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 69,33,838 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ (89,74,81,554) के पार पहुंच गया। इसे 87,06,441 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
पिछले 24 घंटों में 25,455 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,30,68,599 है।
परिणामस्वरूप भारत का रिकवरी दर इस समय 97.86 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

Read More »

अजगर ने किया बच्चे पर हमला

हाथरस। हाथरस में अजगर ने किया खेत में बच्चे पर हमला, परिजन ले गए अस्पताल, अजगर देख ग्रामीण हुए भयभीत, मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा।
आपको बता दे कि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गाँव सलेमपुर में उस समय हड़कम्प मच गया। जब धान के खेत में काम कर रहे बालक पर अचानक निकले अजगर ने हमला कर दिया। अजगर के हमला करते ही बालक की निकली चीख पुकार को सुन पास में मौजूद परिजन और आसपास खेतो में काम कर रहे काफी लोग मौके पर आ गए और बच्चे को अजगर से बचाया और तत्काल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई तब ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Read More »

क्षेत्र में बेखौफ चोर, बेसकीमती मूर्ति को तलाशना नए कोतवाल के लिए चुनौती

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार क्षेत्र में तकरीबन एक साल के लंबे समय के बाद कोतवाल की बदली हुई है। इस बीच और भी हुई अनगिनत चोरियां, हत्याओं का अनावरण तो लंबित है ही साथ ही मंदिर से चोरी हुए भगवान को भी तलाशना नए कोतवाल के लिए बड़ी चुनौती है।
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी के रूप में शिव शंकर सिंह नए कोतवाल तैनात हुए है। विगत एक वर्ष के दौरान ऊंचाहार की पुलिसिंग, जिम्मेदारों की लचर कार्यशैली के कारण जमीन पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद है तो पुलिसिंग राजनीति और जातिवाद के चक्कर में आम जनमानस के लिए मुसीबत बनी हुई है।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव: नयी पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने की पहल

श्रीराम का जीवन चरित्र भारतीय संस्कृति की सम्पूर्णता का द्योतक है| उनका राज्य सञ्चालन आदर्श शासन का सर्वोत्तम उदाहरण है| आजादी के बाद महात्मा गाँधी ने भारत में रामराज्य के ही आदर्शों से ओतप्रोत शासन की परिकल्पना की थी| जो कदाचित राजनीति के विभिन्न विद्रूपों के कारण आज तक साकार नहीं हो पायी| 15 अगस्त 1947 के बाद से हमारे नीति-नियन्ता रामराज्य लाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें तो करते रहे परन्तु नयी पीढ़ी को राम के आदर्शों से जोड़ने का सार्थक प्रयास शायद ही कभी हुआ हो| एक समय तो ऐसा भी आया जब राम को हिन्दुत्व की सीमा रेखा में समेटकर उनके चरित्र की शिक्षा को साम्प्रदायिक तक कहा गया|

Read More »