Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 40)

Jan Saamna Office

दहलीज़ नीची बनवाओ

हर कला में माहिर, ज़ुबाँ से मुखर, जिसके एक-एक काम से बारीकियां झलक रही थी, रुप गुण की धनी बहू उमा को देखकर त्रिपाठी जी को आश्चर्य हुआ उमा से पूछा बेटी इतनी होनहार हो फिर सिर्फ़ दसवीं तक ही पढ़ाई करके छोड़ क्यूँ दिया? उमा बोली बाबूजी क्या बताऊँ, पितृसत्तात्मक समाज में लड़की की मर्ज़ी कहाँ मायने रखती है। बंदीशों और दायरों की दहलीज़ बड़ी ऊँची थी कैसे लाँघती। हम तो आगे खूब पढ़ना चाहते थे पर पिताजी और ताउजी ने कहा लड़कियों को ज़्यादा क्या पढ़ाना संभालना तो आख़िर चूल्हा चौका ही है। त्रिपाठी जी ने कहा आगे पढ़ना चाहोगी बेटी? हमारे घर की दहलीज़ तुम्हारे पैर लाँघ सके इतनी नीची है, कदम बढ़ाकर देखो दहलीज़ हम पार करवा देंगे।

Read More »

बेटियों की दशा पर रो लिए बहुत अब

बेटियों की दशा पर रो लिए बहुत अब
शौर्यता का उनके गुणगान होना चाहिए
भावना को उनके खूब पहुँचाया ठेस हमने
मुख पे हमारे उनका सम्मान होना चाहिए
रखा खूब हमने बंदिशों में उन्हें अब
दे आज़ादी उनपे अभिमान होना चाहिए
दहेज के खातिर हैं सुताएं खूब जली
ऐसी कुप्रथाओं का विराम होना चाहिए
बुरी नज़र डाले जो आबरू पर कोई वहशी
रक्षा हेतु हाथ में कृपाण होना चाहिए

Read More »

शौचालय का पैसा खाते में न भेजने पर सचिवों को लगी फटकार

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालयो, पंचायत भवन इत्यादि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, इस बैठक में पंचायत सचिव आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक में बताया गया कि कुछ सचिवों द्वारा शौचालय का पैसा लाभार्थियों के खाते में नही भेज रहे है, जिससे कि कुछ शौचालय अभी बने नही है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सविचों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के अन्दर अगर किसी भी लाभार्थी के खाते में पैसा नही भेजा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अमूल डेयरी में वाणिज्य उत्सव का आयोजन

कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा अमूल डेयरी में वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जनपद में निर्यात उद्योगो को बढ़ावा देना है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पहले इस जनपद को बिकरू काण्ड, बेहमई काण्ड और चम्बलों के नाम से पहचाना जाता था परन्तु आज जनपद में विकास निर्यात संवर्धन के बारे में बात कर रहा है यही यहां का विकास है।

Read More »

सड़क सुरक्षा वाहन को हरी झण्डी दिखा कर किया गया रवाना

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा के दूसरे सप्ताह में एक जागरूकता वाहन को जनपद में रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अकबरपुर रनियॉ विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, एआरटीओ सहित सभी अधिकारियों ने एक जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद में प्रचार प्रसार करने के लिए रवाना किया। यह प्रचार वाहन 30 सितम्बर तक पूरे जनपद में सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों से जागरूक करेगा।

Read More »

27 को वैक्सीनेशन का होगा महाअभियान, 53000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की उपस्थित में वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड इत्यादि जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगातार की जा रही है, इसीक्रम में शुक्रवार को भी इसका आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी को डा0 महेन्द्र जतारया ने बताया कि जनपद में 27 सितम्बर को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जायेगा जिसमें 53000 लोगों को वैक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Read More »

समस्त ब्लाकों में “गरीब कल्याण दिवस” प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे

गरीब कल्याण दिवस” कार्यक्रम में गरीबों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से किया जायेगा लाभान्वित
कानपुर देहात। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अवगत कराया है कि 25 सितम्बर शनिवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में गरीबो के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने हेतु “गरीब कल्याण दिवस” के रुप में मनाया जायेगा। “गरीब कल्याण दिवस” में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा।

Read More »

UP सरकार धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कर आस्था का कर रही है सम्मान

सभ्यता एवं संस्कृति के उदय के साथ ही मनुष्य की आस्था का भी उदय हुआ। इसी के साथ धर्म एवं धर्म से जुड़े स्थलों की महत्ताभी बढ़ी। उत्तर प्रदेश में अनेक धर्मों से जुडे़ बहुत से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं, जहॉ प्रति वर्ष अनेक लोग अपनी-अपनी आस्था एवं विश्वास के अनुसार दर्शन करने आते हैं। इनमें काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर सीकरी आदि प्रमुख है। इसके अलावा पर्यटन की दृष्टि से भी ऐसे स्थलों का महत्व है। पूरे देश से एवं विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। ऐसे में प्रदेश के इन दर्शनीय स्थलों एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण किया जाना आवश्यक है, जिससे आस्था का सम्मान हो सके एवं समाज एवं राज्य की छवि बेहतर हो सके।

Read More »

सांसद ने द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर हरी झण्डी दिखाकार किया रवाना

सड़क सुरक्षा सम्बन्धी आयोजित कार्यशाला में यातायात के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी
यातायात नियमों का पालन मजबूरी में न करें बल्कि यातायात नियमों को बनाये अपनी जीवन शैली का हिस्सा- सांसद, फूलपुर
द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 24 से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा
प्रयागराज। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) ने बताया कि जनपद में दिनांक 24 से 30 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल के द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया गया। इसके पश्चात सम्भागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन सड़क परिवहन से सम्बन्धी समस्त स्टेक होल्डर्स की उपस्थिति में किया गया।

Read More »

किसान भाई कीट/रोग के लक्षण के अनुसार IPM पद्धति अपनाते हुए फसल की करें सुरक्षा

धान की फसल अथवा किसी भी अन्य फसल में कीट/रोग के प्रकोप की दशा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मो0नं0-7839882320 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है
प्रयागराज। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि किसान भाई खरीफ की मुख्य फसल धान में विगत दिनों में मौसम की प्रतिकूलता के कारण कीट एवं रोग के प्रकोप बढ़ने की सम्भावना है, जिस सम्बन्ध में कृषकगण को सुझाव दिया जाता है कि वे अपने फसल की बराबर निगरानी रखते हुऐ कीट/रोग के लक्षण के अनुसार आई0पी0एम0 फसल पद्धति अपनाते हुए फसल की सुरक्षा करें।

Read More »