Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 446)

Jan Saamna Office

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, युवक का फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला मोहन में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी 26 वर्षीय अवधेश पुत्र चोबसिंह को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही उमाशंकर, कौशल आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के सिर में अधिक चोट होने के कारण, घायल को परिजन थाने लेकर पहुंचे। जहाॅ से उसको डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर के लिए पुलिस ने भेजा। घायल की माने तो अवधेश के परिवार में मारपीट करने वालो के परिवार में रिश्तेदारों की लडकी की शादी हुई है। जिसको लेकर विवाद चल रहा है, उसकी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

दरोगा की गोली से सिपाही घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा में दरोगा की लापरवाही से चली गोली से सिपाही घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना पचोखरा में तैनात दरोगा कृपाल सिंह बुधवार को अपनी सर्विस पिस्टल साफ कर रहा था। उसी दौरान अचानक चली गोली से सामने खडे सिपाही नरेन्द्र फौजदार को गोली लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान होकर जमीन पर गिर गया। थाने में चली गोली से थाने में हडकम्प मच गया। मौके पर पहंुचे सिपाहियों ने अपने घायल साथी को आनन-फानन में प्राईवेट मैडीकल कालेज लेकर पहंुचे। जहाॅ उसकी हालत गम्भीर होने के कारण घायल सिपाही को आगरा भेजा गया। दरोगा की गोली से सिपाही घायल की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ टूण्डला डा. अरूण कुमार मौके पर पहंुचे। जहाॅ मामले की जाॅच करने के आदेश किये गये।

Read More »

खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना में खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली से तीन लोग घायल हो गये। जिसमें पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के परिजनो ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेजा गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटोरा निवासी वर्तमान प्रधान मानसिंह एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षों के परिजन आमनेे-सामने आ गये। दोनो पक्षों से फायरिंग होने लगी। गोली लगने से पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह उर्फ नरेन्द्र शर्मा पुत्र शंकरलाल के साथ 58 वर्षीय देवीदयाल पुत्र रामस्वरूप, 65 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र नेकसै लाल आदि लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने वर्तमान प्रधान मानसिंह, सहित चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी। जबकि दोनो पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दो प्रधानों के मध्य फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ओपी सिंह के साथ थाना प्रभारी जसराना के साथ काफी मात्रा में फोर्स मौके पर पहंुचा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। जिससे शान्ति बनी रहे। पुलिस मृतक के शव की पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Read More »

दीपावली उत्सव किसान यूनियन ने मनाया

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप के निवास नगलाबीच पर सम्पन्न हुई। जिसमें दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए किसानो के कल्याण हेतु अवगत कराया। तथा किसानों की दीपावली को जगमग करने के साथ किसानो का जीवन दीपावली की तरह जगमग हो इसके लिए कई नये लक्ष्यो एवं कार्यो पर चर्चा की गई। जिसमें नये लक्ष्य निर्धारित किये गये। जिससे किसानो के जीवन में खुशहाली आये। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्णा चौहान, मोहित गुप्ता, लारा गुप्ता, अनुपम गुप्ता, छोटू सिंह, मुन्ने खां, धर्मेन्द्र सिसौदिया, गौरव ठाकुर, मुन्नालाल गोस्वामी, ईनश खान, ईशाक मौहम्मद आदि के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

सम्मान समारोह एक नवम्बर को

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा एक शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन एक नवम्बर को कृषक इंटर कालेज पचोखरा टूंडला में प्रातः 11 बजे से होगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद रितू गोयल एवं मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम में नवांगत प्रधानाचार्यो एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो का सम्मान तथा जनपद के प्रधानाचार्यो पर परिचर्चा करते हुए जनपद के शैक्षिक उन्नयन पर सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उक्त जानकारी कालेज प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने दी है।

Read More »

अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी आग

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अज्ञात कारणो के चलते बुधवार को नगर के एमपी रोड स्थित एक मकान में आग लग गई। जिसमें घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी मकान स्वामी ने फायर बिग्रेड के कर्मचारियो को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
बुधवार को मकान स्वामी भूरी सिंह पुत्र स्व. डाल चन्द्र निवासी एमपी रोड टूंडला अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके अंदरे वाले कमरे में धुंआ उठने लगा। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसमें आग की लपट निकल रही थी। तभी उन्होंने अपने परिजनों को घर से बाहर निकाला। और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफल न हो सके। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

Read More »

चोंरों ने घर को बनाया निशाना लाखों के जेवर व नगदी की पार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलाववाडी में बीती रात चोरों ने एक घर में धाबा बोल कर लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
वीरपाल सिंह पुत्र रामजीत सिंह अपने परिवार के साथ गुलाव बाडी में रहते है। वह आवकारी गोदाम के सामने फड लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी खुशवू के साथ दौज कराने ग्राम बदनपुर मैनपुरी चला गया। रात में चोरों ने ताला तोडकर मकान में प्रवेश कर गए और अंदर कमरे में रखी अलमारी, बक्शे और सूटकेश आदि को खंगाल लिया। चोर यहां से लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह होने पर आस-पास के लोगों ने ताला टूटा देख मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक मौके पर आये। उन्होने कमरे को देखा तो दंग रह गये। उनका सारा सामान विखरा पडा था। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुॅच गयी। मकान मालिक वीरपाल ने बताया कि उनके घर में रखे कपडे, आभूषण व 80 हजार नगदी आदि चोरी कर ले गये। चोर घर से लाखों रूपये का माल चोरी कर रफूचक्कर हो गये। इस सम्बन्ध में पीडित ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश में जुट गयी है।

Read More »

बहू ने ससुर पर लगाया छेडखानी का आरोप

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक मौहल्ला निवासी बहू ने अपने ससुर पर छेडखानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के प्रार्थना पत्र पर जाॅच शुरू कर दी है।
बुधवार को थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला की महिला थाने पहुॅची और अपने ससुर पर छेडखानी का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि उसका पति हरियाणा में नौकरी करता है। 28 अक्टूबर की रात ससुर शराब के नशे में आये और मेरे कमरे में घुसकर छेडखानी करने लगे। जब इसका विरोध किया तो ससुर अपने घर को छोडकर कहीं चला गया जो अभी तक नहीं आया। इस सम्बन्ध में महिला ने बुधवार को थाना पहुॅची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीडित महिला ने ससुर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय किशोर का कहना है कि एक महिला ने प्रार्थना पत्र ससुर के खिलाफ छेडखानी का दिया है। मामले को दर्ज कर जाॅच की जा रही है।

Read More »

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के घोड़ा शमशान घाट रोड स्थित कन्ही की बगीची के परिसर शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में प्रकृति वृद्धि ,सुख समृद्धि के तहत कन्ही की बगीची के परिसर में औषधीय पौधे रोपित किया गये। कार्यक्रम सीताराम शरण की अध्यक्षता में समाज सेवी रामप्रकाश गुप्ता के द्वारा बाल ब्रह्मचारी योगी सद्गुरु ओम प्रकाश महाराज को शिव पुराण ग्रंथ भेंट कर प्रथम पौधा सीता, अशोक ब्रह्मचारी ओम प्रकाश महाराज के द्वारा रोपित किया गया। इस मौके पर महाराज ने पर्यावरण को जागरूक करते हुए कहा कि संस्था का सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। पेड़- पौधे हम सभी को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीताराम शरण ने कहा कि प्रकृती से छेड़छाड़ करना भयंकर त्रासदी देखना होता है । इसलिए हम सब लोगों को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जन्मदिन या राष्ट्रीय पर्व पर पांच पौधे अवश्य लगाएं। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, कर्मवीर सिंह, डा० देवेंद्र वशिष्ठ, मीरा बहन ,लक्ष्मी बहन, ज्ञानेंद्र जैन ,रवीकान्त कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

Read More »

अनियंत्रित कार ने बाइक व सेब की ठेलिया तोड़ी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर सेब की ठेलिया व बाईके क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ठेला लगाएं व्यक्ति का हाथ टूट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर कस्बा के मुख्य चौराहा पर बुधवार अपराहन अनियंत्रित कार सेब की ठेलिया को रौन्दती हुई पारस काम्प्लेक्स के बगल में स्थित दुकान में भिड़ गई। दुर्घटना में दो बाईके क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित शर्मा ने कार चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है। दुर्घटना से मुख्य चौराहे में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दुर्घटना में सेब की ठेलिया लगाए राम प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टीचर कालोनी का हाथ टूट गया। आलोक पुत्र शिवराम निवासी कोरिया,की टीवीएस मोपेड, मनीष सचान की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में बड़ा हादसा होते-होते बचा।

Read More »