Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 57)

Jan Saamna Office

हत्या के 04 माह में रूरा पुलिस के हाथ नहीं आया हत्यारा

रूरा/कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरलीपुर थाना रूरा के निवासी कपिल सिंह(21) के हत्यारे को रूरा थाना की पुलिस 04 माह में नहीं खोज पाई है। मालूम हो कि कपिल सिंह की हत्या बीते 29 मार्च 2021 को हुई थी। घटना 04 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। दिवंगत कपिल के पिता लोकेंद्र सिंह ने कई बार इसकी गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है। परिवारीजनों के अनुसार कपिल की किसी से कोई जाति दुश्मनी भी नहीं थी। कपिल सिंह मानसिक रूप से कमजोर था बीते 04 माह पूर्व 29 मार्च होली के दिन घर से कही लापता हो गया था। लापता होने के बाद काफी खोजबीन करने पर कही कोई पता नहीं चलने पर पुलिस की सहायता मांगी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Read More »

रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढा युक्त सड़क की प्रकाशित खबर का हुआ असर

खबर की पूर्व हेडलाइन – एनएच विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता का शिकार हो रही नगर की आम जनता
एनटीपीसी और पीडब्ल्यूडी विभाग की आपसी छींटाकसी में क्षेत्र की बदहाल सड़कें
ऊंचाहार, रायबरेली। आपके अपने प्रिय “जन सामना” समाचारपत्र में जो कि कानपुर से प्रकाशित है पत्र के प्रकाशन का यह 12वां वर्ष है। जिसमें रायबरेली जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़क के विषय में दो मुख्य जगहों को खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसे ट्विटर के माध्यम से भी संबंधित विभाग और अधिकारियों को खबर से जोड़ा गया। खबर में क्षेत्र के बड़ी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सड़क के बीचो-बीच बने गड्ढे, सड़क के बगल में खाई और क्रासिंग से थोड़ी दूर सलोन रोड पर बढ़ते ही नाले से पहले सड़क पर बना गड्ढा और जल भराव को प्रमुखता से उठाया गया।

Read More »

बुलंद हौंसलों के साथ आयरन लेडी बनकर उभरी चानू

टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हुए ओलम्पिक खेलों में पहले ही दिन भारतीय महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू द्वारा देश के लिए पहला पदक जीतना हर भारतीय के लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला पल था और अब पीवी सिंधु ने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। वैसे ओलम्पिक खेलों में भारत के लिए मीराबाई चानू की जीत से अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। हालांकि 2016 के रियो ओलम्पिक में हार के बाद चानू को गहरा सदमा लगा था और उस हार के बाद वह इस कदर टूट गई थी कि उन्हें लगने लगा था कि ओलम्पिक में उनका सफर वहीं खत्म हो गया है।

Read More »

लाखों रुपए की लूट के माल का हुआ खुलासा, 12 गिरफ्तार

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के आदेश के बाद बकेवर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाखों रुपए का लूट का माल बरामद किया गया। वहीं पकड़े गए सभी शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई।
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 31 जुलाई को देर रात एक पेप्सी एजेंसी मालिक के घर पर चोरों के द्वारा हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था

Read More »

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना – अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और इतिहास

दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता से भारत का अंतरराष्ट्रीय रुतबा, ताकत, और ख्याति बढ़ी – एड किशन भावनानी
वैश्विक स्तर पर कुछ वर्षों से भारत की ख्याति, रुतबा, ताकत, अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक संबंध, उपलब्धि, और साख में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिस तरह से हम पिछले कुछ वर्षों में भारत के संबंध पूर्ण विकसित देशों अमेरिका, जापान, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड इत्यादि अनेक देशों से मजबूत हुए हैं, उसी तरह विकासशील देशों के लिए भारत एक उम्मीद की किरण बन गया है।…साथियों मेरा मानना है कि आज हम अपने आपको गर्वित महसूस कर रहे हैं।…

Read More »

आरोप में कितना दम

बेशक राज कुंद्रा ने गलत किया और गुनहगार है, हर जुर्म कि सज़ा उन्हें मिलनी चाहिए, पर इस मामले में ये कांड होते ही एक-एक करके जो लड़कियां आरोपों का पिटारा खोल रही है उस बात पर एक बार संदेह जरूर होता है। अब देखिए शर्लिन चोपड़ा ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कथ‍ित तौर पर पुलिस को दिए अपने बयान में राज कुंद्रा पर सेक्‍सुअल असॉल्‍ट का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा का दावा है कि राज कुंद्रा दो साल पहले 2019 में एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ सेक्‍सुअल मिसकंडक्‍ट यानी यौन दुराचार किया। शर्लिन का आरोप है कि राज कुंद्रा ने उन्‍हें जबरन किस किया था।

Read More »

आईएनएस तलवार ‘कटलैस एक्सप्रेस-21’ अभ्यास में शामिल

भारतीय नौसेना द्वारा ‘विजिट, बोर्ड, सर्च, सीज़र’ का प्रशिक्षण
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का जहाज तलवार बहु-राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस 2021’ (सीई 21) में हिस्सा ले रहा है। यह अभ्यास केन्या में 26 जुलाई, 2021 से छह अगस्त, 2021 तक चलेगा। बंदरगाह पर होने वाला अभ्यास मोमबासा में 26-28 जुलाई तक किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना के मैरीन कमांडोज़ (मार्कोस) ने केन्या, जिबूती, मोजाम्बीक, कैमरून और जियॉर्जिया के तटरक्षक दल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। मार्कोस ने ‘विजिट,’ ‘बोर्ड,’ ‘सर्च,’ और ‘सीज़र’ (पहुंचना, चढ़ना, तलाशना, जब्त करना — वीबीएसएस) ऑप्रेशन का प्रशिक्षण दिया।

Read More »

आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 के इलाज में एनआईसीई के निराधार दावे का जोरदार खंडन किया

नई दिल्ली। कोविड के इलाज के लिए कुछ भ्रामक दावे प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित नेटवर्क एनआईसीई (नेटवर्क ऑफ इन्फ्लुएंजा केयर एक्सपर्ट्स) द्वारा किए गए हैं। इस दावे को कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा बिना तथ्यों के सत्यापन के प्रकाशित किया गया है। एनआईसीई ने जो मुख्य दावा किया है वह है कोविड-19 के उपचार के लिए एक प्रोटोकॉल विकसित करने के संबंध में है जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत बताया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि दावेदार ने अनैतिक और भ्रामक रूप से इसके लिए आयुष मंत्रालय की मंजूरी को जिम्मेदार ठहराया है। आयुष मंत्रालय ने इस गलत दावे को खंडन करते हुए कहा है कि वह एनआईसीई के ऐसे सभी दावों का पुरजोर खंडन करता है और संबंधित समाचारों के प्रकाशन को पूरी तरह से भ्रामक और निराधार मानता है।

Read More »

ग्राम सचिवालय से ग्राम स्वराज की अवधारणा होगी साकार

उत्तर प्रदेश की 78 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं। गॉवो में संचालित विभिन्न योजनाओं में ग्रामीण जनों की भागीदारी योजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं। प्रदेश सरकार अपने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक निवासी के विकास के लिए प्रयासरत एवं कटिबद्ध है। शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम पंचायतों के माध्यम से अथवा उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित होती है। प्रदेश में 73वां संविधान संशोधन के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली लागू है। प्रदेश में वर्तमान में 58000 से ज्यादा ग्राम पंचायतें है। पिछले कई वर्षो से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन या सामुदायिक भवन बनाने का कार्य चल रहा है। जिसके पीछे यह सोच है कि इन पंचायतों में नियमित कार्यालय का संचालन होना चाहिए परन्तु ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यालय संचालन के पूर्व प्रयास सफलतापूर्वक क्रियान्वित नही हो पाए है। जबकि ग्राम पंचायतों को जो दायित्व निर्वहन के लिए दिए गए है, उसे पूर्ण करने हेतु इनका अपना भवन आवश्यक है।

Read More »

पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और पानी और बिजली के बचत के लिए बड़ी पहल

कानपुर नगर। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार नई तकनीकों का उपयोग करके जहां भी संभव हो जल संरक्षण और जल और बिजली का बेहतर उपयोग पर अधिक से अधिक जोर दे रही है।
स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन कानपुर ने कानपुर शहर में जल आपूर्ति स्काडा (पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण) की एक नई परियोजना शुरू की गई है।
आज आयुक्त ने जल संस्थान (वाटर फिल्ट्रेशन बेड) में जल आपूर्ति स्काडा परियोजना के स्थल और जल संस्थान के कार्यालय का भी दौरा किया जहां नया कमान और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है।

Read More »