Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 681)

Jan Saamna Office

लाखों की लागात से बनेगी शहर की गलियाॅ

हिमायूपुर के साथ नगला विश्नू करतार नगर में किया गया भूमि पूजन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिमायूपुर के साथ नगला विश्नू करतार नगर में नगर विधायक ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद के साथ वासिन्दे भी मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा आज सुबह हिमायूपुर नाले की पटरी पर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र की कच्ची गलियों सड़कों को बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग 40 लाख की लागात से नाले की पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे नाले के किनारे से निकलने वालो लोगो को राहत पहुचेगी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मुनेन्द्र सिंह यादव नन्दू आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। वही दूसरे स्थान नगला विश्नू पार्षद राकेश यादव क्षेत्र में लगभग एक लाख से अधिक की लागात से सीसी गलियों का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वही करतार नगर की गलियों का भी भूमि पूजन करते हुए नगर विधायक ने कहा कि पूरे शहर में जिन गलियों में सीसी कार्य नही हुआ है। उन गलियों को सही कराने का कार्य किया जायेगा।

Read More »

शिवहरे गारर्मेन्टस पर आयकर विभाग की चौथे दिन भी रही पैनी नजर

प्रतिष्ठान स्वामी ने व्यापारी नेताओं के साथ किया हंगामा पुलिस फोर्स तैनात
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के शास्त्री मार्केट स्थित शिवहरे गारमेन्टस की दुकान पर चार दिन से आयकर विभाग की टीम डेरा जमाये हुूए है। आज आयकर विभाग की टीम पर दुकान स्वामी ने उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी नगर संजय वर्मा के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुच गया। तब जाकर मामले को शान्त कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र शास्त्री मार्केट स्थित शिवहरे गारर्मेन्टस पर विगत चार दिन पूर्व आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी थी। जिसमें काफी कमियां नजर आनने पर विभाग के लोगो ने कार्यवाही करने की बात कही। तीन दिन से कार्यवाही के साथ गारर्मेन्टस के लेखा-जोखा को देख जा रहा था। आज पुनः जांच के दौरान कुछ लोगो ने आयकर विभाग की टीम पर कार्यवाही के नाम पर उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

Read More »

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र इन्दूमई के समीप सवारियों से भरा टैम्पों पलटने से उसके में सवार मक्खनपुर क्षेत्र के सूरजनगर निवासी राजकुमारी पत्नी रमाकान्त, उसका पुत्र नमन पुत्र रमाकान्त घायल हो गयें उक्त माॅ-बेटा टैम्पों में सवार होकर रामगढ़ क्षेत्र ठारपुटा किसी रिस्तेदार के घर आ रहे थे। घायलों को टैम्पों से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। जहां उनका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय इकवाल पुत्र मौहम्मद सैफ, उसकी पत्नी संजीदा इकवाल पुत्र इकवाल हुसैन भी सड़क हादसें में घायल हो गये। उक्त सभी लोगो का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

Read More »

करंट लगने से युवक झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र बडा मौहल्ला में एक युवक करंट लगने से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बडा मौहल्ला निवासी 20 वर्षीय लाखनसिंह पुत्र गोपीराम आज सुबह अपने घर पर विद्युत कार्य कर रहा था। उसी दौरान किसी तरह से करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र पैमेश्वरगेट पुल से आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
रविवार की सुबह रसूलपुर क्षेत्र पैमेश्वर गेट से आगे रेलवे ट्रेक पर लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की काफी देर तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नही हो सकी।

Read More »

संगठनों ने संयुक्त रूप से आयोजित किया बाल महोत्सव

चन्दौली, दीपनारायण यादव। चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान, महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच एवं मजदूर किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम लालतापुर में बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पन्नालाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह यादव एवं ग्राम्या संस्थान की सचिव बिंदु सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया।इसके बाद लालतापुर कि बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा पर कठपुतली के माध्यम से पपेट शो, बालक व बालिकाओं का पिरामिड शो, चम्मच दौड़, गणित दौड़, साइकिल धीमी रेस, बिस्किट दौड़ 100 मीटर बालक बालिका दौड़, कबड्डी रस्साकशी एवं विभिन्न मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक एवं गीत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में लालतापुर, बसौली झुमरिया, अमदहा एवं विकास खंड चकिया गनेशपुर से लगभग 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पर ग्राम्या सस्थान से नीतू सिंह, सुरेंद्र, बच्चालाल, रामविलास, धर्मराज, त्रिभुवन, श्रीराम, गणेश, मंजू, शशि, अंजू सहित कुल 700 लोगों ने भाग लिया।

Read More »

कूड़ा घर में तब्दील हुआ करोड़ों का अस्पताल

कमालपुर/चन्दौली, दीपनारायण यादव। सैयदराजा विधान सभा के कमालपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक मनोज कुमार सिंह के प्रयास से वर्ष 2016 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापना की नींव रखी गयी जो वर्ष 2018 में बन कर तैयार हो गया। अस्पताल बनने के बाद आज तक उसका संचालन नहीं किये जाने से अस्पताल के सामने लोगों द्वारा कूड़ा फेंक कर उसे कूड़ा घर बना दिया गया। कमालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि दयाराम यादव ने कहा कि जिस उद्देश्य से अस्पताल बना उसके उद्देश्य की पूर्ति अभी तक नही हो पायी है।इस अस्पताल को तत्काल शुरू किया जाय।वही समाजवादी पार्टी के युवा नेता जगमेंद्र यादव, हवलदार, त्रिभुवन, मुकेश सहित अन्य का कहना है कि प्रदेश सरकार केवल जनता को मूर्ख बनाती है। जनता के मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है। अन्यथा यह चिकित्सालय कूड़ा घर नहीं बनता। इनका कहना है कि शीघ्र इस अस्पताल को जनता के सुविधा के लिए तत्काल शुरू किया जाय। अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

Read More »

क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन

खीरों/रायबरेली, सलमान चिश्ती। मऊ भीतरगांव में क्षेत्रीय विधायन राकेश सिंह ने विधायक निधि से बनवाया इंटरलाकिंग मार्ग का किया लोकार्पण करते हुवे कहा कि मार्गो का सबसे अधिक महत्व है। सड़को का गली मोहल्लो में निर्माण कराकर विकास कार्यो का गति देने का काम किया है। मऊ भीतरगांव की इंटरलॉकिंग बनाई गई। इंटरलॉकिंग का उद्घाटन रविवार को मऊ भीतरगांव में क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह ने किया। मऊ भीतरगांव में विधायक निधि से बनाई गई इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन करते विधायक राकेश सिंह साथ में ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव, खण्ड विकाश अधिकारी कमला कांत, आशीष श्रीवास्तव, सतीस,प्र धान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, मिंटू सिंह, बुधन लाल, राजेश, सतुरुहन श्रीवास्तव, शिवराम सिंह साहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Read More »

डाक विभाग में घोटाला के बाद सीबीआई और विभागीय टीमो ने जांच शुरू की

इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के अशोक नगर स्थित उप डाकधर में करोड़ों रूपये का घोटाला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अब तक 300 खातों की जांच के बाद 26 लाख का गोलमाल पकड़ लिया गया है।
आज लखनऊ से सीबीआई और आगरा से डाक विभाग के रीजनल आफिस की टीम जांच करने के लिए सिटी पोस्ट आफिस नया शहर पहुंची जहॉ टीम ने कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।
इटावा के मुख्य डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने आज यहॉ बताया कि डाकपाल नरेंद्र सिंह चौहान खातेदारों का रुपया का घोटाला करके रफू चक्कर हो गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ साथ निलंबन की कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ खातेदारों को अपने खाते से धन का गोल माल होने की जानकारी होने के बाद आधिकारिक स्तर पर जांच शुरू कराई गई। फिलहाल पूरे मामले को लेकर के इटावा के मुख्य डाक अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए है। जिन के आदेश पर उप डाकघर के सभी खातों की पड़ताल गहनता से की जा रही है। अब तक करीब 300 के आस-पास खातों की जांच की जा चुकी है जिसमें से करीब 26 लाख रूपए का गोलमाल सामने आया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह गोलमाल एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ के आसपास भी हो सकता है।

Read More »

2019 मोदी फिर से नारे के साथ निकली विजय संकल्प रैली, भरी हुंकार

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक ही दिन पूरे देश में विजय संकल्प रैली (मोटरसाइकिल) का आयोजन किया गया 6,338 से अधिक स्थानों पर बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभावार गाजे बाजे और गगनभेदी नारेबाजी करते हुए रैलियां निकाली कानपुर की सभी विधानसभाओं से विजय संकल्प रैली निकाली गई। छावनी विधानसभा क्षेत्र की रैली श्यामनगर मण्डल के शिवाजी चौक में (पी0ए0सी0मोड़) में मोटर साइकिलों पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुये बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों में सवार भाजपा कार्यकर्ताओं का जलूस श्याम नगर से प्रारंभ होकर छावनी विधानसभा के ओमपुरवा, शिवपुरी, मालरोड होते हुये सेन्ट्रल स्टेशन से टाटमिल चौराहे से होकर बाबूपुरवा में घूमते हुये यशोदा नगर बाइपास पर समाप्त हुई, पूरे रास्ते युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए जनता में संदेश दिया 2019 मोदी फिर से, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी सुनाई दे रहे थे एक लोडर को रथ का रूप दिया गया था जिसमें पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया कुछ और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। छावनी विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प रैली के मुख्यअतिथि पूर्व नगर प्रमुख रवींद्र पाटनी थे अन्य प्रमुख लोगों में जिलामंत्री भाजपा कानपुर दक्षिण संजय कटियार, आलोक वर्मा, मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह चौहान, एल0बी0 सिंह पटेल, पार्षद गोपाल गुप्ता, शरद मिश्रा, सौरभ तिवारी और राजोल मिश्रा, दीपक पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, साजिया, पूर्णिमा त्रिवेदी, अर्पित शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, सानिया चौहान आदि उपस्थित रहे।

Read More »