Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 88)

Jan Saamna Office

कजाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री द्विपक्षीय बातचीत के लिए भारत आए

नई दिल्ली। कजाकिस्‍तान गणराज्‍य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव भारत की सरकारी यात्रा पर आए हैं। 7-10 अप्रैल, 2021 तक की अपनी यात्रा के दौरान कजाक रक्षा मंत्री आज जोधपुर पहुंचेंगे और वहां से उनके जैसलमेर, नई दिल्‍ली और आगरा जाने का कार्यक्रम है, जहां वे विभिन्‍न बैठकों में भाग लेंगे और विभिन्‍न रक्षा प्रतिष्‍ठानों का दौरा करेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव 9 अप्रैल, 2021 को नई दिल्‍ली में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येरमेकबायेव के कजाकिस्‍तान का दोबारा रक्षा मंत्री नियुक्‍त होने के बाद से यह उनकी किसी अन्‍य देश के रक्षा मंत्री के साथ पहली बैठक होगी।

Read More »

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रधानमंत्री का संदेश

नई दिल्ली। “भारत सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना सहित कई उपाय कर रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्राप्त हो सके। भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है।
आइए, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हम कोविड-19 से लड़ने पर ध्यान केंद्रित करें, जिसमें मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है।
साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करने और फिट रहने के लिए सभी संभव कदम उठाएं। विश्व स्वास्थ्य दिवस हमारे ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए दिन रात काम करने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी कृतज्ञता और प्रशंसा को पुनः व्यक्त करने का दिन है। यह स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।”

Read More »

PM डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखी पुस्तक ओडिशा इतिहास के हिंदी संस्करण का लोकार्पण करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ का हिंदी अनुवाद का लोकार्पण 9 अप्रैल 2021 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे करेंगे। अब तक ओड़िया और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद शंकरलाल पुरोहित द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कटक के सांसद भर्तृहरि महताब (एलएस) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हिंदी संस्करण के विमोचनका आयोजन हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा किया गया है।
लेखक के बारे में—

Read More »

वंचित तबके की अवहेलना का कड़वा सच

भारतीय इतिहास सैदव ही अनूठा रहा है और इसकी विशेषताओं में भी एक ऐसा मिश्रण रहा है जो विश्व के अन्य देशों से अलग पहचान दिलाता है। दुनिया के देशों में शासन-प्रशासन व्यवस्था के विभिन्न रूप देखे जा सकते हैं और इसी क्रम में भारत की शासन व्यवस्था की बात की जाए तो समय के साथ इसमे भी बदलाव आये हैं, जहां कभी राजतंत्र, निरकुंश तंत्र और अभी लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था रही है। हम स्वंतत्रता के पश्चात् के दौर की बात करते हैं तो संवैधानिक रूप से देश में संसदीय लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था का प्रचलन है परन्तु इसमें भी शासन के विभिन्न रूप देखे जा सकते हैं। भारतीय संविधान भेदभावरहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, न्याय की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक व्यवस्था करता है परन्तु वास्तविकता के धरातल पर इसका व्यावहारिक स्वरूप उससे भिन्न है।

Read More »

श्रेष्ठता जन्म से नहीं आती – गुणों के कारण निर्माण होती है

गुण हर व्यक्ति में होता है – बस जरूरत है उसे निखारने की – एड किशन भावनानी
वैश्विक रूप से अगर हम देखें तो भारत संस्कारों की एक खान है, जिसमें अनेक लाजवाब इंटेलेक्चुअल मोती भरे हैं, जो विश्व प्रसिद्ध हैं। आज अगर हम हर क्षेत्र में देखें तो भारत में हमें अच्छे संस्कारों में उपरोक्त व्यक्तित्व भरेमिलेंगे। यह भारत की मिट्टी में ही अच्छे संस्कारों की महक समय हुई है और वातावरण को भरपूर श्रेष्ठ बनाने में सुलभ होती है।.. बात अगर श्रेष्ठता, सौम्यता, बुद्धिमता, कुशलता, नम्रता, काबिलियत और उच्च मानसिक योग्यता की करें, तो किसी ने ठीक ही कहा है कि श्रेष्ठता जन्म से नहीं आती वह तो गुणों के कारण निर्माण होती है। बिल्कुल सच्ची बात और किसी महान व्यक्ति ने यह भी जोड़ा कि दूध, दही, छाश, माखन, सब एक ही कुल के होते हैं, पर सबके मूल्य अलग- अलग होते हैं। वाह क्या बात है! सुंदर बात कही है, यह संस्कारों की एक कड़ी के साथ जुड़ती है,जो भारत देश की मिट्टी से में समाई हुई है।

Read More »

रतनपुर में चुनावी रंजिश के चलते हुआ विवाद

रसूलाबाद/कानपुर देहात। चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कार्रवाई शुरू की।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान ओम सिंह गौर व पूर्व प्रधान अवध नरेश सिंह गौर (पप्पू) के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कई समर्थक घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया व करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

Read More »

रमेश अवस्थी के होली मिलन में नामचीन हस्तियों का हुआ समागम

संगीतमयी माहौल में हुआ होली मिलन
कानपुर नगर। उद्योग नगरी कानपुर में होली मिलन समारोह का दौर जारी है। इसी कड़ी में वृंदावन अपार्टमेंट स्वरूप नगर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। सहारा समय टीवी नेटवर्क के ग्रुप एडिटर और नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस होली मिलन में शहर की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। होली से जुड़े हुए गीत संगीत के बीच कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। अबीर गुलाल का टीका लगा कर होली रंगों का त्योहार है यह एहसास बरकरार रखा गया। समारोह में गुजिया और ठंडाई के साथ ही लजीज व्यंजनों का लोगों ने लुफ्त उठाया।

Read More »

पंचायत चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहे पूरी नजर: SP

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय चुनावों की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियो व थाना प्रभारी उपस्थित हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का बिंदुवार जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रभारी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान बूथों का निरीक्षण करे जिससे कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो सके।

Read More »

नगर पंचायत शिवली कार्यालय ‌से प्लास्टिक ‌के पाइप चोरी

शिवली/कानपुर देहात। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रखे रिबोर के लिये प्लास्टिक के पाइप चोरों ने घात लगाकर पार कर दिया। नगर पंचायत में पाइप चोरी की सूचना से हड़कम्प मच गया है । ठेकेदार ने कोतवाली पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर शिवली में प्रो. में. कुमार कन्ट्रेक्शन एन्ड सप्लायर्स के ठेकेदार राम कुमार गुप्ता पुत्र देवी चरण गुप्ता निवासी तेजाब मिल केंपस कानपुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नगर पंचायत शिवली के अंतर्गत सरकारी हैंडपंपों के रिबोर का कार्य करा रहा है रिबोर में प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक पीवीसी पाइप क्रय किए थे|

Read More »

डीएम ने कोविड टीकाकरण व गोल्डन कार्ड प्रगति की समीक्षा की

45 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्तियों का ज्यादा से ज्यादा कराया जाये कोविड-19 टीकाकरण: डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु सभी व्यवस्थायें ठीक प्रकार से संचालित कराये तथा 45 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्तियों का टीकाकरण हेतु प्रचार प्रसार कराये तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराया जाये तथा सभी टीकाकरण केन्द्रों पर सभी व्यवस्थायें दुरस्त रखे।

Read More »