Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3449)

मुख्य समाचार

विवाहिता को पति ने पीटकर घर से भगाया

2017.07.17. 1 ssp ps barraकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में रहने वाली ज्योति सिंह अपने पति संजय सिंह, ससुर कल्लू, सास मुन्नी देवी, देवर विजय व नन्दू के साथ रहती है। रायबरेली की रहने वाली ज्योति की शादी हुए तीन साल ही हुए है। ज्योति की एक डेढ़ साल की बेटी आस्था है। ज्योति का कहना है कि पति संजय आटो चालक है व नशेबाज किस्म का है। उसका किसी से अवैध समबंध भी है जिसकी जानकारी उसे शादी के एक साल बाद मिली। विरोध करने पर तब से ही ज्योति को उसका पति मारता पीटता है जिसमे उसका साथ उसकी सास मुन्नी देवी व बड़ा देवर विजय भी देता है। मुन्नी देवी भी मारपीट करते हुए अक्सर उलहाना देती है कि दहेज में दिया ही क्या है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती मोटरसाईकिल की डिमांड करती है। वहीं सास मुन्नी देवी, ज्योति को अपने छोटे देवर नन्दू 24 वर्ष को शौच धुलाने को कहती है।

Read More »

विधानसभा के कुल 1080 वाहन पास हुए निरस्त!

2017.07.17 04 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा में PETN पाए जाने के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किए जाने वाले पास पर आपत्ति जताई थी। इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पास निरस्त करने की बात कही थी। विधानसभा के 1080 वाहनों के पास को निरस्त कर दिया गया है। विधायक और उनके प्रतिनिधि और विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी प्रवेश पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। सामान्य वाहन प्रवेश पत्र 365, वाहन प्रवेश पत्र 715 अस्थाई व्यक्तिगत प्रवेश पत्र 431 को निरस्त कर दिया गया है। 

Read More »

जिलाधिकारी ने 20 जुलाई से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य किया

2017.07.17 03 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए कई बार जागरूक करते हुए हेलमेट से सुरक्षा के उपाय बताये गये हैं। इसके बावजूद भी दुपहिया वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, ऐसी शिकायतें जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से बार-बार मिल रही थीं। इसके मद्देनजर डीएम ने दुपहिया वाहनों के चालकों को 20 जुलाई से वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य करते हुए पूरे जनपद में दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाने हेतु शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया है। जिलाधिकारी ने शहर की टीम में अपर जिलाधिकारी नगर के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी यातायात, उप जिलाधिकारी सदर तथा 

Read More »

गरीबों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्यः अंकितानंन्द जी महाराज

2017.07.17 01 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर के बारादेवी में रहने वाले अंकित तिवारी जो कि देवी जागरण करके अपने जीवन की शुरुआत की थी। जिसमे बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नही मानी बस उनका एक ही लक्ष्य था की विकलांग, गरीब बच्चों और वृद्ध लोगों की मदद करें भगवान को शायद यही मंजूर था की गरीब बच्चों की मदद कर सकें तो ये धीरे-धीरे भगवत कथा में दिलचस्पी लेने लगे और समय के साथ भगवत कथा का अध्यन किया फिर भगवत कथा कहना शुरू कर दिया तभी से अंकित तिवारी अंकितानंद जी महाराज के नाम पहचाने जाने लगे छोटे बड़े शहरों में जाकर भगवत कथा की और आज देख सकते है। कि नारायण सेवा संस्थान के साथ जुड़ कर आस्था चैनल तक पहुँच गए बुजुर्गों ने सही कहा है सबर का फल मीठा होता है।

Read More »

लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने मुंशीपुलिया तक चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

2017.07.17 02 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एल0एम0आर0सी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने आज मेसर्स एल0एंड0टी टीम के साथ नार्थ साउथ काॅरिडोर के अंतर्गत चल रहे मेट्रो कार्यो को देखा। इस दौरे कि शुरूआत के0डी0 सिंह स्टेडियम पर बनाये जा रहे मेट्रो स्टेशन और सुभाष चैक पर चल रहे निर्माण कार्यो को देखा। साथ ही गोमती नदी के दोनो तरफ एक-एक पीलर के निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है और नदी के मध्य में दो पीलर बनाये जायेगे। जिनके उपर दो 45 मीटर के ब्रिज के बीच में 85 मीटर का स्पेशल कैन्टीलीवर स्पैन (ब्रिज) भी बनेगा। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने विश्वविद्यालय व आइ0टी0 पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखते हुए बादशाहनगर चौराहे पर पहुंचे और वहां पर पहले 

Read More »

स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। किसी भी दशा में सरकारी अस्पतालों में एम आर नहीं आने चाहिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें, कोई भी एम आर नजर आया तो संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ही जिम्मेदार माना जायेगा। आईजीआरएस (जन शिकायत) शिकायतों के निस्तारण में मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें, कोई भी शिकायत लम्बित न रहे। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत मण्डल के समस्त जनपदों के जिला चिकित्सालय एवं चयनित सी एच सी पर स्थान चिन्हित कर औषधालय खुलवाने की प्रकिया जल्द करायी जाये। मण्डल के चिकित्सकों की डियूटी रोस्टर के हिसाब से लगाना सुनिश्चित करें। मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि डेंगू से पीड़ित के लिए आइसोलेशन वार्ड भर्ती हेतु सुरक्षित रहे और उनकी दवा की उपलब्धता भी रहे।

Read More »

आपरेशन स्माइल के तहत परिजनों को सौंपे बच्चे

2017.07.15. 2 ssp mp 1मिर्जापुर, सच्चिदानन्द सिंहः पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना अंतर्गत आपरेशन स्माइल चलाया गया। थाना क्षेत्र के होटल, ढाबा आदि स्थानों पर चेकिंग की गयी जिसमें लावारिस नाबालिक बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपर्द किया गया। थाना को0 शहर कुल 1 बच्चा उनके परिजनो को सुपुर्द किया, थाना को0 कटरा अन्तर्गत 5 परिजनों को व 2 बच्चा चाइल्ड लाइन को, थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत 5 बच्चे परिजनो को सुपुर्द किया। थाना को0 देहात अन्तर्गत 18 बच्चे परिजनों को सुपुर्द किया गये, थाना चील्ह अन्तर्गत 06 बच्चे परिजनों को सुपुर्द किये , थाना कछवा अन्तर्गत 2 बच्चे परिजनों को सुपुर्द किये, थाना पड़री अन्तर्गत 6 बच्चे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किये गए, थाना चुनार अन्तर्गत 2 बच्चे परिजनों को सुपुर्द किया।

Read More »

मिले बॉडी कैमरे, यातायात पुलिस होगी हाईटेक

मिर्जापुर, सच्चिदानन्द सिंह। यातायात पुलिस द्वारा किये जा रहे वाहन चेकिंग को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से बॉडी कैमरे दिए गए। इन कैमरों से वाहन चेकिंग की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। इन कैमरों से दिन के साथ-साथ रात्रि के समय भी साफ तस्वीरें निकाली जा सकेंगी। इन कैमरों की मदद से यातायात पुलिस निडर होकर निष्पक्ष कार्यवाही कर सकेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा यातायात प्रभारी को कड़े निर्देश दिये गए हैं।

Read More »

मां विंध्यवासिनी दरबार में लगाए गए मेटल डिटेक्टर

2017.07.15. 3 ssp mp 2मिर्जापुर, जन सामना संवाददाता। सावन महीने के पावन पर्व पर आने वाले मां विंध्यवासिनी दरबार में श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन द्वारा 6 मेटल डिटेक्टर मशीन समेत एच एच एम डी अधिकारियों उपकरणों जांच उपरांत आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा मानकों को देखते हुए लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच विंध्याचल में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा मानकों एवं उपकरणों की जांच उपरांत श्रद्धालु कर सकेंगे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन।

Read More »

फिजियोथिरैपी काउंसिल की बहाली के लिए दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन

कानपुर, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में फिजियोथिरैपी काउंसिल की बहाली करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए रिहैबिलेशन फिजियोथिरैपी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर डा० एस. पी. सिंह पी० टी० ने बताया कि 16 जुलाई को अयोजित धरना प्रदर्शन में कानपुर सहित आस पास के जिलो के डाक्टर भाग लेगे। डा० एस. पी. सिंह पी० टी० ने बताया कि महाराष्ट्र एवं दिल्ली आदि राज्यों को छोड़ कर बाकी राज्यों में काउंसिल का निमार्ण नहीं हुआ है। इससे फिजियोथिरैपी कि पढ़ाई, प्रैक्टिस आदि को बढ़ावा नही मिल रहा है। मरीजों को भी असुविधा हो रही है। इन्ही मांगो को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन का ऐलान किया गया है। कानपुर के करीब सौ से अधिक फिजियोथेरेपिसट इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।

Read More »