Wednesday, May 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 398)

मुख्य समाचार

नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट बांटे

हाथरस। महानिदेशक परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार 20 नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के उपरान्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को नियुक्ति पत्र विधायक सि.राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्या तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मंजीत सिंह के करकमलों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस के सभागार कक्ष में वितरण किये गये। समस्त नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को अपने कार्य के प्रति दायत्वों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

मोढ़ा के उच्च प्रा. वि. में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत मौढ़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने लगभग 500 पौघे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर रामनिवास यादव ने कहा वृक्ष हमें प्राणु वायु ऑक्सीजन प्रदान करते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण में पेड़ो का बहुत बडा योगदान है। इसलिए हम सभी अपनी धरा को हरा भरा रखने के लिए पौधे जरूर लगाने चाहिए।

Read More »

क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 24 जुलाई को होगी आयोजित

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद की एक बैठक दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में सात किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई।
जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद द्वारा स्व. वीरेन्द्र सिंह यादव की स्मृति में सात किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई को किया जा रहा है।

Read More »

सिविल लाइन में गूँजे पुस्तकों के नारे

फिरोजाबाद। जिला प्रशासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में नेशनल रीडिंग माह के अंतर्गत समापन दिवस पर राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन दबरई, पर पुस्तकों के अध्ययन के प्रति जनजागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारम्भ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय प्रभारी कृष्णकांत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Read More »

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, हुई मांगे मंजूर

सासनी। सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल से नगर में चहुंओर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो गया है। जिससे शहर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही लोगों को गंदगी से बीमरियों के फैलने का भय सता रहा है। सफाई कर्मचारियों की हडताल से शहर में सफाई न होने के कारण लोगो का मार्ग में निकलना मुश्किल हो गया है। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी कामबंद हडताल पर बैठे है। सफाई कर्मियों ने कामबंद हडताल के दौरान धरना-प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह धरने पर जमे रहेंगे। हड़ताल के चलते कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए हैं।

Read More »

नियुक्ति पत्र पाकर खिले एएनएम के चेहरे

फिरोजाबाद। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ.प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए 1573 चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। जिसका सीधा सजीव प्रसारण जनपद के कलैैक्ट्रेट सभागार मेें देखा गया। जनपद के 17 नव चयनित एएनएम को क्षेत्रीय सासंद डॉ चन्द्रसैन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Read More »

अधिकमास के साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारम्भ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रावण मास में अधिक मास की शुरुआत पर ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारम्भ हो गया। देवकीनंदन महाराज के साथ उत्तर प्रदेश कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंत्रोच्चार के मध्य पार्थिव शिवलिंगों का दुग्धाभिषेक किया। पहले दिन शिव भक्तों ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। प्रियाकान्त जू मंदिर में युगल विग्रह को माता पार्वती एवं शिव रूप में सजाया गया। सोमवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर परिसर में देवकीनंदन महाराज एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलन कर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के मध्य शिवलिंग का षोडशोपचार अभिषेक कर बेलपत्र पुष्पों से पूजन अर्चन किया।

Read More »

छात्रों को दिलाई यातायात नियम पालन करने की शपथ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के बुर्जा रोड स्थित रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र तथा आचार्य बंधु सम्मिलित रहे। सभी आचार्य बंधुओं और छात्रों ने यातायात नियमों के पालन करने कि शपथ ली। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने सभी छात्रों को सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम सड़क नियमों का पालन करेंगे तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे क्योंकि जीवन बहुत बहुमूल्य होता है।

Read More »

नवनियुक्त एएनएम को चौधरी लक्ष्मी नारायण ने नियुक्ति पत्र वितरित किये

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम में एएनएम की भूमिका अहम है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नवनियुक्त एएनएम भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। यह बात कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहीं। कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Read More »

संचारी रोगों से बचाव विषय पर हुई प्रतियोगिता

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जी.आई.सी. दघेंटा बलदेव के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश यादव ने संचारी रोगों से बचाव के लिए चल रहे संचारी माह के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता के चार राउंड थे। प्रथम राउंड में बहुविकल्पी प्रश्न, दूसरी राउंड प्रश्न बौछार, तीसरा मैच द वर्ल्ड व कथन ,अगला ट्रांसफरेबल ग्राउंड तथा अंतिम जानो तो पहचानो निर्णायक राउंड था। क्विज मास्टर के रूप में डॉ अखिलेश यादव व छात्र अमित कुमार ने रोचक तरीके से विद्यार्थियों से निरंतरता बनाते हुए प्रतियोगिता को गति प्रदान की। स्कोरबोर्ड कुमारी अंजली, टाइमकीपर हिमांशु कुमार, सचेतक हर्षिता ने उत्साह पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दिया।

Read More »