Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नियुक्ति पत्र पाकर खिले एएनएम के चेहरे

नियुक्ति पत्र पाकर खिले एएनएम के चेहरे

फिरोजाबाद। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ.प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए 1573 चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। जिसका सीधा सजीव प्रसारण जनपद के कलैैक्ट्रेट सभागार मेें देखा गया। जनपद के 17 नव चयनित एएनएम को क्षेत्रीय सासंद डॉ चन्द्रसैन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सासंद डॉ चंद्रसैन जादौन व सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 1573 एएनएम महिला स्वास्थ्यकत्रियों की नियुक्ति की गयी। इनमें से 17 एएनएम हमारे जनपद को भी मिलीं है, इससे जिलें में स्वास्थ्य सेवाऐं बेहतर हांेगी और इसका सीधा लाभ जनपद के आम जनता को मिलेगा। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि आज आपके लिए बहुत ही खुशी का दिन है। आज से आपको बच्चों की, गर्भवती माताओं की व मरीजों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा, जिसे आप पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएं। उन्होने सभी एएनएम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं नव नियुक्त सभी एएनएम उपस्थित रहीं।