Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 496)

मुख्य समाचार

नियमित टीकाकरण में तेजी लायें एएनएम-सीएमओ

-एएनएम की पुनः अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के सभागार में एएनएम का पुनः अभिमुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीकाकरण को और सुदृढ़ीकरण करने तथा टीकाकरण की मांग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। एएनएम को बताया गया कि वह उन स्थानों का चयन करें। जहां लोगों की सहभागिता ज्यादा हो, वहां बैठकों का आयोजन कर टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाएं।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बच्चा समय से टीकों से प्रतिरक्षित है तो उसे टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, निमोनिया तथा खसरा-रूबेला सहित ग्यारह विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है। कार्यशाला के माध्यम से एएनएम को संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई, ताकि टीकाकरण से कोई वंचित न रह सके। डीआईओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण में एएनएम की सक्रिय भूमिका होती है। वह आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को मोबिलाइज करके टीकाकरण करती हैं।

Read More »

बेस्ट कैडेट लेवल प्रतियोगिता में अमृता सिंह व ऊषा राजपूत ने पाया प्रथम स्थान

फिरोजाबाद। बेस्ट कैडेट ग्रुप लेवल प्रतियोगिता का आयोजन तीन नम्बर 2022 को एनसीसी हेड क्वार्टर आगरा द्वारा किया गया। इसमें जेडब्लू श्रेणी में 8 बटालियन से 16 जेडब्लू ने भाग लिया। जिसमें किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद की छात्रा सार्जेन्ट अमृता सिंह राजपूत व ऊषा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कैडेट वेलफेयर सोसायटी की ओर से छात्रवृति प्रदान की गई है। सीनियर डिवीजन में सीनियर अंडर ऑफीसर प्रिंस सक्सैना, अंडर ऑफीसर प्राची गुप्ता को प्रधानमन्त्री छात्रवृत्ति (एनसीसी) मिली। कार्यक्रम का परिणाम आने के उपरांत बुधवार को विद्यालय में इन छात्रो को (कैडेट्स) प्रशासक डॉ मयंक भटनागर एवं प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने सम्मानित किया। सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

किसान संगठन ने फिर उठाई मुआवजे की मांग

मथुरा। भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे से वृंदावन जहांगीरपुर के किसानों के संबंध में वार्ता की। वृंदावन जहांगीरपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन द्वारा खड़ी फसलों को नष्ट किए जाने मकानों पर बुलडोजर चलाया जाने व किसानों पर लगाए गए फर्जी कैसे के बारे में वार्ता की कहां टूटे मकानों का पीडब्ल्यूडी के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की बोरिंग टूटी है उनके खेतों में बोरिंग लगवाए जाएं। खड़ी फसल जो नष्ट हुई थी उसका मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों के खेतों में पेड़ लगे हैं उनको पेड़ों का मुआवजा दिया जाए। सभी किसानों पर लगे केस वापस कराए जाएं। किसानों ने विश्वास दिलाया है कि नगर मजिस्ट्रेट ने विश्वास दिलाया कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Read More »

तहसील स्तर तक होगा रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार

मथुरा। रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार जनपद स्तर तक किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल के बाद संस्था को जनपद में पुनर्जीवित किया जा रहा है। बुधवार को जनपद स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक बुलाई गई। समिति को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक 250 से अधिक सदस्य बन चुके हैं। खतरों से संबंधित कार्यों में उनकी सक्रियता बढ़ाई जाएगी। कैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी पहुंच बढाई जाए बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई। समिति को कैसे पुनर्जीवित किया जाए इस पर भी चर्चा हुई। आगे आने वाले समय में तहसील स्तर पर कैंप लगावा कर रेडक्रॉस के सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे। रेड क्रास के माध्यम से आपाद स्वास्थ्य और सुधार संबंधी कार्य हैं उन्हें भी गांव स्तर पर पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी बैठक संपन्न।

Read More »

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

मथुरा। गाजियाबाद में ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नौ अप्रैल को संपन्न हुई। गोविंद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के दो खिलाड़ियों ने तीन पदक प्राप्त किए प्रेम अग्रवाल मधुबन इंटर कॉलेज महोली क्रेडिट 34 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। चिराग जादौन श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर कैडेट 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक और पूमसे मैं भी रजत पदक प्राप्त किया।

Read More »

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का लगाया आरोप

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के गांव खोजनपुर आईटीआई कालेज के पास निवासी अनुज कुमार की पत्नी निशा (32 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि प्रातः काल 3ः15 बजे प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उसका चौथा बच्चा था। प्रसव के बाद प्रसूता को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई । मौत के बाद प्रसूता के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव हो रहा था और चिकित्सकों ने उसकी देखभाल नहीं की। चिकित्सकों की लापरवाही और अधिक खून बह जाने के कारण प्रसूता की मौत हुई है । सीएससी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया गया था । वह सामान्य अवस्था में थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उसकी निगरानी कर रहे थे।

Read More »

अनसुनीः गलती विद्युत विभाग की, भुगत रहे उपभोक्ता

मथुरा। गलती विद्युत विभाग की है लेकिन खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड रहा है। जनपद में विभाग की ओर से बडी संख्या में उपभोक्ताओं को गलत और ज्यादा धनराशि के बिल थमाए जा रहे हैं। अधिकांश मामलों में पूछने पर भी उपभोक्ताओं को यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उन्हें ये तीन से चार गुना तक बढे हुए बिल किस वजह से थमाए जा रहे हैं। जबकि इस बीच न तो उनका लोड बढा है और नहीं खपत, बिल संशोधन के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं को पहले बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर विभाग का बिल बकाया है, उन्हें विद्युत विभाग ने ओडीएफ में बिल भेजने शुरू कर दिये। जिन उपभोक्ताओं के वर्ष 2022 के आखिर तक ओडीएफ में एक हजार अथवा इससे कम का बिल प्रति महीने थमाया जा रहा था। उन्हें नए साल में अचानक करीब चार हजार का बिल बिना कुछ बताए थमाए जाने लगे हैं। अभी तक मीटर रीडर जो बिल दे रहे थे उसमें बकाया बिल की पूरी डिटेल होती थी। अब जो बिल दिये जा रहे हैं, उन में सिर्फ एक महीने का बिल भी दर्शाया जा रहा है। अब उपभोक्ता को यह भी नहीं पता कि उसके ऊपर कितना बिल हो गया है। इसी बीच मौके पर पहुंचे बिना कार्यालय में बैठकर ही बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ताओं के रिकार्ड में कनेक्शन विच्छेदित कर दिये गए हैं। अब कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

व्यापार मंडल चौहान गुट टीम ने लावारिस शव का कराया दाह संस्कार

रायबरेली। व्यापार मंडल चौहान गुट के द्वारा लगातार सराहनीय कार्य जारी है। व्यापार मंडल की यह टीम व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के साथ साथ गरीब बेसहारा असहायों की मदद भी कर रही है। व्यापार मंडल चौहान गुट लावारिस शवों को अपनाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व टीम ने आज फिर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगागंज के मध्य रेलवे 997/7 स्थित गेट 151 दाऊद नगर पर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का लावारिश शव बरामद हुआ। 35 वर्षीय महिला शव को गोद लेकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार मुंशीगंज में करवाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए आगे रहता है।

Read More »

निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

♦ काफी मात्रा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने वाले भी सक्रिय हो गए। पुलिस ने चुनाव से पहले ही एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कई बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम को शाहिद नगर अबू हरैरा कॉलेज के समीप एक अधबने मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां तमंचा बनाते हुए राहुल पुत्र शिशुपाल निवासी संतोष नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस को तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन अधबने तमंचे, आठ नाल, ड्रिल मशीन समेत तमंचे बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

Read More »

केजीबी में गूंजा, मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता……….

♦ छात्राओं को बताया वोट का महत्व, लोगों को जागरूक कर मतदान करने की अपील
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता हमारे देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर हम मतदान के प्रति जागरूक होंगे, तो हमारे देश की तस्वीर बदलेगी और देश का भविष्य उज्जवल होगा। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। हम सभी मत देने की शक्ति से अपने देश की बागडोर संभालने के लिए योग्य व्यक्ति को चुन सकते हैं। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत कीमती है। उक्त विचार नारखी ब्लॉक के नगला अमान स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर जया शर्मा ने व्यक्त किए।
ई.एल.सी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष की पूर्ण है वह अपना नाम मतदाता सूची में वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुड़वा सकते हैं। चार मई को फिरोजाबाद जनपद में नगर निकाय का चुनाव है। इस चुनाव में भी सभी को अपने मत का प्रयोग करना है।

Read More »