Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल चौहान गुट टीम ने लावारिस शव का कराया दाह संस्कार

व्यापार मंडल चौहान गुट टीम ने लावारिस शव का कराया दाह संस्कार

रायबरेली। व्यापार मंडल चौहान गुट के द्वारा लगातार सराहनीय कार्य जारी है। व्यापार मंडल की यह टीम व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के साथ साथ गरीब बेसहारा असहायों की मदद भी कर रही है। व्यापार मंडल चौहान गुट लावारिस शवों को अपनाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व टीम ने आज फिर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगागंज के मध्य रेलवे 997/7 स्थित गेट 151 दाऊद नगर पर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का लावारिश शव बरामद हुआ। 35 वर्षीय महिला शव को गोद लेकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार मुंशीगंज में करवाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए आगे रहता है। जनपद ही नहीं प्रदेश के किसी भी कोने में एक फोन के बाद चौहान गुट उनकी टीम सदैव निःशुल्क मदद के लिए पहुंचती है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने दी।