Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील स्तर तक होगा रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार

तहसील स्तर तक होगा रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार

मथुरा। रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार जनपद स्तर तक किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल के बाद संस्था को जनपद में पुनर्जीवित किया जा रहा है। बुधवार को जनपद स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक बुलाई गई। समिति को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक 250 से अधिक सदस्य बन चुके हैं। खतरों से संबंधित कार्यों में उनकी सक्रियता बढ़ाई जाएगी। कैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी पहुंच बढाई जाए बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई। समिति को कैसे पुनर्जीवित किया जाए इस पर भी चर्चा हुई। आगे आने वाले समय में तहसील स्तर पर कैंप लगावा कर रेडक्रॉस के सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे। रेड क्रास के माध्यम से आपाद स्वास्थ्य और सुधार संबंधी कार्य हैं उन्हें भी गांव स्तर पर पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी बैठक संपन्न। बैठक में कहा गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा तहसीलवार कार्य कराए जाएं और सभी सदस्य समाजसेवी संस्थानों से संपर्क कर डायबिटीज, आंखों सहित अन्य रोगों के संबंध में कैंप आयोजित करवाएं तथा अंतिम छोर के व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं। जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा हो सके। गरीब बच्चे तथा परिवारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जाए।