Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 658)

मुख्य समाचार

8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश !

रायबरेली/ जन सामना ब्यूरो। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर के समय बकरी चराने खेत में गई एक आठ साल की मासूम के साथ गांव के एक कामांध युवक ने दरिंदगी करनी चाही, मासूम के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े तब उसकी रक्षा हो पाई । पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला जगतपुर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां मंगलवार की दोपहर को गांव की एक आठ साल की मासूम बकरी चराने खेत गई थी। वहां पर गांव का युवक ने मासूम को अकेली पाकर दबोच लिया। वासना में अंधे युवक ने उसकी मासूमियत का भी ध्यान नहीं दिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। युवक की हरकत से परेशान मासूम ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो गांव के कुछ लोग दौड़े। उसके बाद युवक मासूम को छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पाकर मासूम के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। उसके बाद कोतवाली में छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Read More »

प्रेस क्लब भवन के लिए हर प्रकार से मदद करने का करूंगा प्रयासः श्रीनिवास

उकलाना। दीपावली पर्व पर लोकू राम असीजा चौक पर खबरों का सागर कार्यालय में पत्रकार होकर एजेंट मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें उकलाना क्षेत्र से पत्रकार एजेंट में सम्मिलित हुए व दीपावली का पर्व मनाया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य श्रीनिवास गोयल, उकलाना नगर पालिका चेयरमैन सुशील साहूवाला, गुडविल हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आहूजा गुलशन आहूजा, नगरपालिका के उपाध्यक्ष हरीश गर्ग, चिकित्सक विचित्र शर्मा व पूर्व कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह सेलवाल आम आदमी पार्टी से पूर्व प्रत्याशी मनजीत रंगा राज्यमंत्री अनूप धानक के मीडिया सलाहकार पाशा राम धतरवाल सहित अनेक समाज के प्रबु( जनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के भवन को लेकर भी चर्चा हुई तो जगह जमीन नगर पालिका से दिए जाने का सुझाव रखा गया ताकि प्रेस क्लब का भवन बन पाए इस पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश असीजा ने लोकू राम असीजा चौक पर बने पंचायत भवन की जमीन को प्रेस क्लब के नाम दिए जाने का सुझाव दिया।

Read More »

गोवर्धन पूजा कर महत्व पर प्रकाश डाला

कानपुर। गौशाला सोसायटी के तत्वावधान में भौंती शाखा में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर रही थीं।
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के खादी ग्राम उद्योग मंत्री राकेश सचान व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गौशाला भौंती में आ कर गोवर्धन की पूजा आरती कर गिरिराज के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर मंत्री राकेश सचान ने संबोधन में कहा कि गोवर्धन पर्वत पूजा धार्मिक व पर्यावरण का बोध कराती है। भगवान श्री कृष्ण ने जहां एक ओर गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल की जनता को संरक्षण दिया। वहीं पर्वत की पूजा करा कर जंगलों को व पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया।
श्री सचान ने कहा गोवर्धन पूजा प्रकृति के आधार के रूप में की जाती है और प्रकृति के प्रति आभार जताने का पर्व है या त्यौहार प्रकृति के मानव से सीधे सम्बन्ध का प्रतीक है। गोवर्धन पूजा का सिलसिला भगवान श्री कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से शुरू हुआ।
वहीं गोविन्द नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं से सीखने योग्य जरूरी बातें हैं। वर्तमान में गोवर्धन ब्रज की छोटी पहाड़ी है किंतु इसे गिर्राज यानी पर्वतों का राजा का जाता है। बल्लभ संप्रदाय के उपाध्यक्ष उपासक देव नाथ जी का प्रकट स्थल होने के कारण इसकी मानता और बढ़ जाती है।

Read More »

शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के वैष्णवी विहार जरौली फेस 2 में एक मकान में 24 अक्टूबर की रात 9 बजे करीब शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई घर में मौजूद लोग घर के ऊपरी हिस्से में मौजूद थे। मोहल्ले वालों के सूचना देने पर घर में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी हुई। आनन फानन में घर वालों ने किसी तरह से दरवाजा खोला, मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
गृहस्वामी सुशील कुमार ने बताया कि वो पेशे से सरकारी शिक्षक है। उनके एक बेटा और एक बेटी है, बेटा कोटा में पढ़ाई कर रहा है वो अपने बेटे के पास कोटा गए हुए थे।

Read More »

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहींः ब्रजेश पाठक

लखनऊ। गैर सरकारी मदरसों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया जारी की। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद जरूरी कार्य है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता ही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याणकारी योजनाओं के तहत पूरे देश में आमजन को लाभ पहुंच रहा है। घ्विरोधी दल इसे पचा नहीं पा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर भी उन्होंने कड़ी टिप्पणी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल मीडिया प्रेमी व्यक्ति हैं। उनकी आदत है इस तरह का बयान दिया जाए ताकि वे खबरों में बने रहें। दिल्ली की जनता को गुमराह कर, उन्होंने अपनी सरकार बनाई और वादों को पूरा नहीं किया। देश की जनता बहुत समझदार है।

Read More »

अब मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड ऑक्सीजन से मिलेंगी मरीजों को सांसें

⇒उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 41 कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
⇒लाइसेंस समेत दूसरी प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को बिना किसी रूकावट के ऑक्सीजन मिलेगी। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट से लैस किया जाएगा। इसके लिए लाइसेंस समेत दूसरे संसाधन जुटाने की कवायद अंतिमदौर में है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व कॉलेजों के प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द एलएमओ की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज तैयार किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराई जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार लगातार मेडिकल कॉलेजों को तैयार करने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कॉलेजों में एलएमओ प्लांट लगाया जाएगा।
41 मेडिकल संस्थानों में बेहतर होगी ऑक्सीजन की सुविधा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को समय पर ऑक्सीजन की सुविधा मिले, इसके लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Read More »

नपं अध्यक्ष ने नगरवासियों के द्वार जाकर भेंट की मिठाई

ऊंचाहार, रायबरेलीः पवन कुमार। त्योहार के शुरू होते ही नगर पंचायत ऊंचाहार की टीम और अध्यक्ष शाहीन सुल्तान नगर में खुशियां बांटने के लिए स्वयं पहुंचती हैं। नपं अध्यक्ष का कहना है कि नगरवासी हमारे परिवार जैसे हैं। इसी कारण अध्यक्ष शाहीन सुल्तान और उनके प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने दीपावली का त्योहार नगर वासियों के साथ मनाने का फैसला किया और इस मौके पर उन्होंने नगर में लोगों के घर पर उनके दरवाजे पहुंचकर दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी, मिठाईयां भेंट कीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि आपके हर सुख दुख में हम आपके साथ खड़े हैं। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य पर खुशी जताई और उनका आभार प्रकट किया।

Read More »

जरूरतमंद बच्चों के बीच उपहार बांट मनाई दीपावली

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली का आरंभ जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का उल्लास मनाकर किया गया।
भाजपा के स्थानीय कार्यालय नवीन मार्केट पर सेवा बस्तियों लक्ष्मी पुरवा देवनगर आदि के 51 बच्चों को कार्यालय पर बुलाया गया। लक्ष्मीपुरा वार्ड के स्थानीय पार्षद रमेश हटी के सहयोग से इन बच्चों को वाहन द्वारा कार्यालय पर लाया गया।
जिला अध्यक्ष सुनील बजाज जीने सभी बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी बच्चों का कार्यालय पर स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई दी साथ ही बच्चों के द्वारा गायन प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
इस अवसर पर बच्चों की प्रसन्नता देखकर उपस्थित जिले के सभी पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष ने कहा के दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो बिना अमीर गरीब का भेदभाव किए सबको प्रसन्नता पाने का अवसर प्रदान करती है।

Read More »

महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ मनाई दिवाली

कानपुरः जन सामना संवाददाता। महापौर प्रमिला पांडे ने रविवार को छोटी दीपावली के मौके पर नगर निगम मुख्यालय में सफाई योद्धाओं के साथ दीपावली के पर्व की खुशियां मनाई। इस दौरान महापौर ने नगर निगम के सभी सफाई योद्धाओं को दीया बाती और तेल का वितरण करके इस दिवाली एक दिया स्वच्छता के नाम जलाने का आग्रह किया।
बता दें कि इस दिवाली महापौर कानपुर शहर के सभी जोन में जाकर करीब एक लाख दिया बाती और तेल का वितरण घर-घर में कर रही हैं।

Read More »

बच्चों के द्वारा निर्मित सामानों का लगा स्टॉल

कानपुरः जन सामना संवाददाता। प्राईमरी स्कूल के बच्चों ने पीरोड बाजार में स्टाल लगाकर स्वयं के द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं का विक्रय किया। बाजार में आने वाले लोगों के लिए यह स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने इस स्टाल का उद्घाटन किया और स्वयं भी वस्तुएं खरीदी।
रविवार को सुबह 11 बजे से उ. प्रा. मॉडल स्कूल प्रेम नगर के पास पी रोड बाजार में आई. बी. टी स्टाल लगाया गया जिसमें उ.प्रा विद्यालय कुलगांव, उ.प्रा विद्यालय सादर बाजार, उ.प्रा विद्यालय मछरिया, उ.प्रा मॉडल विद्यालय प्रेम नगर के 12 बच्चों ने सहभागिता की एवं विभिन्न विभागों जैसे कृषि, बागवानी एवं नर्सरी, पर्यावरण और ऊर्जा और अभियांत्रिकी में सीखे हुए विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करके विक्रय किया और ग्राहकों को सभी उत्पादों की विशेषता एवं लाभों की जानकारी बच्चों द्वारा दी गयी।

Read More »