Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2016 » November (page 4)

Monthly Archives: November 2016

गैस सिलैण्डर फटने से दो मकानों में आयी दरार

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी में विगत रात्रि में एक मकान में गैस सिलैण्डर फटने से हुए धमाके में कई मकानों में दरार आ गयी। वही गृह स्वामी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांशीराम कालोनी स्थित 50 वर्षीय सुनील पुत्र छोटे लाल का मकान है। रात्रि में सुनील घर पर अकेला होने के लिए खाना बना रहा था। कि अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग गयी। आग लगने से उसके हाथ-पैर फूल गये। आनन-फानन में आग बुझाने का उसने काफी प्रयास किया। जिससे वह झुलस गया, आग से झुलसने के बाद वह घर से बाहर भाग कर लोगों को सहायता के लिए पुकारने लगा। काफी समय तक कोई नहीं आया तो आग की लपटों में गैस का सिलेण्डर जोरदार आवाज से साथ फट गया। जिससे आस-पास के मकानों में दरार आ गयी। घटना की जानकारी होने पर देर रात्रि में मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

सड़क हादसों में दम्पति सहित चार लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी 24 वर्षीय मीरा बघेल पुत्री सोनपाल अपनी स्क्यूटी पर सवार होकर शिकोहाबाद से आगे की ओर आ रही थी। उसी दौरान प्रतापपुर चैराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको जिला अस्पताल भेजा गया, हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक ने उसको आगरा रैफर किया। वही शिकोहाबाद क्षेत्र के मीरा कटरा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र विनोद व उसकी पत्नी 28 वर्षीय रीना देवी भी सड़क हादसें में घालय हो गयी। उक्त दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनेा लोगो की हालत चिन्ताजनक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। सिरसागंज क्षेत्र के गांव भरौल निवासी 23 वर्षीय वीरपाल पुत्र प्रताप सिंह भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

वृद्ध महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र सदर बाजार में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र सदर बाजार में लगभग 60 वर्षीय एक महिला की संदिग्घ हालत में मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों को हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों में चर्चा थी कि उक्त महिला मागने-खाने का काम करती थी।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी विक्रमसिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंकित ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया, अचेत किशोर को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव सांगनी निवासी सत्यप्रकाश के 18 वर्षीय पुत्र अवनीश ने भी गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी, जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

वृद्ध की मौत पुलिस लेकर आयी अस्पताल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र बिश्न ढ़ावा पर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसको इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र बिश्न ढ़ावा के समीप लगभग 80 वर्षीय अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति की विगत रात्रि में अचानक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने तो उक्त व्यक्ति चै0 दलवीरसिंह के यहा काम करता था। जिसकी अत्यधिक वृद्ध होने के कारण सर्दी से मौत हो गयी। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिर्पोट के आने पर ही हो सकेगी।

Read More »

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने किया वार्डो का निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सोमवार को वार्ड निरीक्षकों संग विभिन्न मौहल्लों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मौहल्ला सदर बाजार पश्चिम वार्ड नंबर पांच में सुधींद्र शर्मा सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित मिले तथा सम्बन्धित क्षेत्र में दो स्थाई सफाई कर्मचारी विमला देवी पत्नी सोबरन सिंह, सरोज देवी पत्नी पोलूस मौके पर अनुपस्थित पाये गये। मौहल्ला आजाद नगर वार्ड नंबर एक में योगेंद्र बघेल सुपरवाइजर के क्षेत्र में एक स्थाई सफाई कर्मचारी लक्ष्मन पुत्र प्यारे मौके पर अनुपस्थित पाये गये। मौहल कटरा-कोटला वार्ड नंबर एक में रिजवान वेग, सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित मिले तथा संबंधित क्षेत्र में एक स्थाई सफाई कर्मचारी राहुल पुत्र सोबरन मौके पर अनुपस्थित पाये गये। मौहल्ला जोशियान वार्ड नंबर एक में रंजीत कुमार सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित मिले तथा संबंधित क्षेत्र में एक स्थाई सफाई कर्मचारी उमेश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र मौके पर अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कुल सात सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की जाती है। समस्त सफाई नायकों को निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये गये कि अपने अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखें तथा वार्डो-क्षेत्रों में सड़क पर कूड़ा डालना व जलाना तथा निर्माण सामग्री-अवशेष सड़क पर रखना अपराध की श्रेणी में आता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाये।

Read More »

भाजपा नारखी दक्षिण मंडल की बैठक संपन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नारखी दक्षिण मंडल द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ठा. दिनेश पाल सिंह, पुष्पेंद्र पल सिंह, मंडल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन अधिकारी विष्नू बघेल ने सभी बूथ अध्यक्षों को कमेटी बनाकर प्रधानमंत्री की 70 से 75 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालकशिन गुप्ता संचालन महामंत्री धु्रव शर्मा ने किया। इस मौके पर राकेश शंखवार, जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह, जय सिंह प्रजापति, जयपाल दिवाकर, संजय कुशवाह, राजेश, मंगल सिंह, सोमदत्त, राजेंद्र प्रसाद, विजय, कौशलेंद्र, दीपेंद्र, बिन्नू भैया, सुरेंद्र बघेल, मुकेश बघेल, गेंदालाल राठौर, डीपी सिंह राठौर, गवेंद्र और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Read More »

सुहागनगरी में फ्लाप शो रहा भारत बंद

बाजारों में खुली रहीं दुकानें इक्का-दुक्का थी बंद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विपक्ष द्वारा नोटबंदी के विरोध में भारत बंद के आहवान पर सुहागनगरी में इसका असर बिल्कुल नगण्य दिखा। कुछ एक स्थानों पर दुकानें बंद छोड़ कर पूरा बाजार खुला रहा। जिससे विपक्ष का भारत बंद आहवान कमजोर होता नजर आया।
बताते चलें कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष ने भारत बन्द का आहवान किया था। सुबह से ही इस अभियान को लेकर दुकानदारांे में कोई उत्साह नजर नहीं आया। शहर के सुभाष तिराहे के पास सुभाष मार्केट से लेकर गांधी पार्क चैराहा, गौशाला रोड, रानी वाला मार्केट, सेंट्रल चैराहा, घंटाघर बाजार, गल्ला मंडी बाजार आदि पूरी तरह खुले रहे। शास्त्री मार्केट में जरूर इक्का दुक्का दुकानें खुली छोड़ बाकी बंद नजर आयीं। देखा जाये भारत बंद कार्यक्रम सुहागनगरी में पूरी तरह फ्लाॅप शो साबित हुआ। दुकानदारांे ने भारत बंद के विरोध में अपनी दुकानों पर संदेश भी चिपकाये रखे तुम्हारा काला धन बाहर आये, व्यापारी क्यों अपना व्यापार बंद कराये-आज दो घंटे ज्यादा खुलेंगी दुकानें इस तरह के संदेश लगे नजर आये।

Read More »

कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश जुलूस

नोटबंदी के खिलाफ हुये एकजुट-कहा जनहित में करेंगे संघर्ष
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश जुलूस निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के विधायक ज्ञानप्रकाश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव रहे।
जुलूस का शुभारंभ सुबह साढ़े ग्यारह बजे रसूलपुर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से हुआ। जो कि नालबंदान, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चैराहा, गांधी पार्क होते हुये जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध जताया। जुलूस के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ किसानों, मजदूरों, गरीबों की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस पार्टी। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उन्हीं को लाभ पहुंचा रही है कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि कांग्रेस के जन आक्रोश दिवस में जो भीड़ उमड़ी है वह इस बात की गवाह है कि केंद्र सरकार के जल्दबाजी में लिये गये इस निर्णय से जनता में काफी आक्रोश है। इस आक्रोश को जनता आगामी विस चुनाव 2017 में जाहिर कर भाजपा को कड़ा जबाव देगी। 

Read More »

बैंकों में कैश न होने से सोमवार को भी परेशान रहे ग्राहक

एक हजार का नोट जमा करने को बैंकों में रही भीड़ 
फिरोजाबाद, जन सामना संवददाता। सोमवार को एक दिन अवकाश के बाद खुली शहर की बैंकों में भीड़ उमड़ने लगी। जब से एक हजार का नोट बाजारों में बंद किया गया है तबसे जिनके पास एक हजार के नोट हैं उन्हें बैंकों में जमा कराने के लिये वे व्याकुल है इसलिए इस बार बैंकों में भीड़ बढ़ गयी है। हालांकि बैंकों में केश तो नहीं है लेकिन जमा करने वालों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। ज्यादातर बैंकों में एक हजार के नोट जमा कराने वालों की लाइन लगी हुई थी।
बताते चलें कि शहर की बैंकों में सोमवार को एक हजार के पुराने नोट बदलने के लिये ग्राहकों की लाइन लगी रही। वहीं दूसरी बात जो लोग दो हजार रूपये निकाल रहे थे उन्हें दस दस के नोटों की गड्डियां मिलने से खुशी भी थी, कारण पहले दो हजार का नोट बैंकों में मिल रहा था जो कि नोटबंदी के कारण बाजारों में नहीं चल पा रहा था कोई भी दुकानदार खुले न होने की बात कहकर वापिस कर देता था। कम से कम दस दस के नोटों की गड्डियां मिलने से राहत तो थी। इसके अलावा बैंकों में कैश न मिल पाने के कारण काफी लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा था। जो कि बीते कई दिनों से चली आ रही है।

Read More »