Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March » 20

Daily Archives: 20th March 2017

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

2017.03.20 15 ravijansaamnaरामकिशन नगर में पुलिस बल देख सहमे लोग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा नेता के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले वांछित की गिरफ्तारी के लिए थाना उत्तर पुलिस ने मौहल्ला रामकिशन नगर में दबिश दी। हालांकि दबिश के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला। बताते चलें कि गत दिवस थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत मौहल्ला रामकिशन नगर निवासी दबंग किस्म के सोनू,मोनू और उसके भाई नकुल ने एक राय होकर भाजपा नेता प्रेमचंद शंखवार के साथ मारपीट करते हुए जाने से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। 

Read More »

भागवत कथा ने किया भाव-विभोर

2017.03.20 14 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गौशाल स्थित क्षेत्र मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व की कथाओं का श्रवण कराया। क्षेत्र मंदिर गौशाला में चल रही भागवत कथा के दौरान सोमवार को अपने श्रीमुख से कथा व्यास मुन्नालाल शास्त्री ने देवकी और वासुदेव के विवाह से जुडे प्रसंगों का बखान किया। कथा के माध्यम से व्यास जी ने कहा कि देवकी के विवाह से पूर्व कंस अपनी बहन से अगाध प्रेम करता था। लेकिन आकाशवाड़ी सुन कर उसकी मति भ्रमित हो गई। कथा के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा ने कथा स्थल पर पहुंच कथा व्यास का आर्शीवाद ग्रहण किया। इस दौरान किशोर अग्रवाल बंटी, सतीश चंद्र अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और कथा के परीक्षित मौजूद रहे।

Read More »

महज एक हजार रूपए के लिए काटा था दोस्त का गला

2017.03.20 11 ravijansaamnaमृतक की साईकिल की सरिया ने खोला राज पकड़ा गया अभियुक्त
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद के समीप विगत दो माह पूर्व साईकिल सवार व्यक्ति के हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। जिसमें अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारा मृतका का जिगरी दोस्त था जिसने एक हजार रूपये के लिए उसकी गला रेत कर हत्या की थी। थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद में विगत 18 जनवरी को शमशान के रास्ते पर एक युवक का गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को फेक दिया गया था। जिसकी शिनाख्त घटना के दूसरे दिन परिजनों ने जिला अस्पताल आकर थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव कुम्हारान निवासी राधेश्याम पुत्र स्व भगवानदास के रूप में की। 

Read More »

पुलिस ने धर दबोचे दो बाइक चोर

निशानदेही पर बरामद हुई नौ बाइकें
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस ने चैकिंग के दौरान माल गोदाम से बाइक चोर दो अभियुक्तों को चोरी की आधा दर्जन बाइक सहित दबोच लिया। उक्त दोनो ही अभियुक्त आगरा के बताये गये। जो कि जनपद से बाइक चोरी कर आगरा ले जाते थे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शहर से काफी बाइकें चोरी होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को शक्त निर्देश दिये गये थे कि उक्त घटना में कार्यवाही करें थाना दक्षिण् प्रभारी केपी सिंह द्वारा वाहन चैकिंग कर एक सफलता हाथ लगी। 

Read More »

जहरखुरानों ने युवक को बनाया शिकार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद में तैनात एक होमगार्ड द्वारा जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसको देर सायं तक होश नही आ सका। आज दोपहर थाना शिकोहाबाद में तैनात होमगार्ड द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अति गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होमगार्ड योगेन्द्र कुमार की माने तो अज्ञात व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार मालूम होता है। जिसको सिरसागंज द्वारा शिकोहाबाद स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था। जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल हमारे द्वारा भेजा गया। अचेत व्यक्ति की चिकित्सक द्वारा चिन्ताजनक हालत बतायी गयी। जिसको देर सांय तक होश नही आ सका।

Read More »

दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को मारने की कोशिश

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पहले मारने की कोशिश की गई और असफल रहने पर उसे मायके में गांव के बाहर पटक कर फरार हो गये। घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये नेत्रपाल सिंह पुत्र खचेरमल निवासी गांव पोरा ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री सरोज उर्फ तारा की शादी 14 जून 2014 को थान सिंह उर्फ राहुल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव जलालपुर थाना हाथरस जंक्शन से की थी 

Read More »

योगी के सीएम बनने पर जश्न

2017.03.20 07 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. में भाजपा की नई सरकार बनने व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री व केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। उ.प्र. में भाजपा सरकार के गठन पर आज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा चावड गेट चैराहा पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई तथा जमकर जोशीली नारेबाजी करते हुए मिठाई बांटी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उ.प्र. का अब सम्पूर्ण विकास होगा और सुशासन मिलेगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह, मुद्रा सिंह जादौन, रामवती कुशवाहा, लीलावती पुण्ढीर, नन्दनी देवी, ऊषा देवी, राकेश शर्मा अनाडी, दिलीप चैधरी, सुनीता उपाध्याय, अशोक गोला आदि तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Read More »

वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति ने होली मिलन धूमधाम से मनाया

2017.03.20 06 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति का प्रथम होली मिलन समारोह घंटाघर स्थित अपना वालों की धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। संचालन समिति के महामंत्री अशोक कुमार गुप्त ने किया। समिति के संरक्षक प्रो. के. सी. गुप्ता, डा. हरीओम प्रकाश वाष्र्णेय, इं. गिर्राजकिशोर गुप्ता एवं अध्यक्ष रमेश मधुर द्वारा कुल प्रवर्तक श्री अक्रूरजी महाराज के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समिति के प्रबंधक सत्यप्रकाश गुप्ता, मोहनचन्द एवं डा. मिथलेश गुप्ता द्वारा समिति के सभी सदस्यों एवं महिलाओं को चन्दन एवं टोपी पहना कर उनका स्वागत किया गया। 

Read More »

प्रमुख धर्माचार्य व वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र का निधन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गली मालिन स्थित धर्मधाम निवासी एवं प्रमुख धर्माचार्य तथा वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र का आज प्रातः नोयडा के अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग 69 साल के थे। श्री मिश्र के निधन की खबर शहर में तेजी से फैली और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उनके धर्मधाम स्थित आवास पर एकत्रित होकर शोक व्यक्त करने लगी। 

Read More »

स्वयं को गांव से जोड़कर गांव कनेक्शन करें मजबूत

2017.03.20 04 ravijansaamnaकिसानों को कृषि विविधिकरण खेती व परमपरागत खेती की भी दी गयी जानकारी
छोटी चीजों के प्रति में हमेशा वफादार रहिये, इन्हीं में है आपकी शक्ति निहित
मधुरवाणी बोलने व सुनने वाले दोनो को मधुरता प्रदान होती है, मधुरवाणी से गांव से जोड़े कनेक्शन: यामिनी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। देश की अधिकांश आबादी ग्रामों में रहती है अतः अधिक से अधिक किसानों व गांव के विकास के लिए स्वयं को गांव से जोड़कर गांव कनेक्शन मजबूत करें। इसके अलावा प्रदेश की लोकप्रिय नई सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जाने तथा उसकी जानकारी दूरदराज ग्रामीणों तक पहुंचाकर सरकार के कार्यक्रमों से लाभाविंत करें। 

Read More »