Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » May (page 24)

Monthly Archives: May 2017

एक कर्मठ, परिश्रमी और योग्य भाजपाई का निष्कासन!

portal head web news2नीरज चक्रपाणि, हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति ने सूबे के 87 भाजपाइयों को बाहर का रास्ता दिखाया है। ऐसी कार्यवाही संगठन की मजबूती के लिए जरूरी भी होती हैं। लेकिन क्या ऐसी गम्भीर कार्यवाही के पहले जिला स्तर के संगठनों की राय नहीं ली जानी चाहिए? हाथरस में तो कम से कम ऐसा नहीं हुआ। यों तो हाथरस में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी एवं पूर्व जिला महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल पर गाज गिरी है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा यहां की भाजपा के कर्मयोगी कहे जाने वाले जिले के प्रतिष्ठित बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा. चन्द्रशेखर रावल के निष्कासन को लेकर है। आलाकमान के इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है लेकिन डा. रावल ने आलाकमान के इस फैसले को सर-माथे लगा लिया है।
इस बाबत जब डा. रावल से बात की गई तो उन्होंने पहले जैसे ही अन्दाज़ में कहा कि ‘फर्क उनको पड़ता है जो स्वार्थों की राजनीति करते हैं। मैं निस्वार्थ भाव से पार्टी के जिला महासम्पर्क प्रमुख, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी आईटी सेल जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुका हूं। क्षेत्र की जनता जानती है कि मैं उनके बीच कितना रहा हूं और जिसे जनता का प्यार मिलता रहे उसे ऐसे पदों से कोई मोह नहीं होना चाहिए।’

Read More »

‘जेटीएन’ के खिलाफ हेल्परों ने किया प्रदर्शन

2017.05.13. 1 ssp news ssp kanpur nagar nigam and jtnकूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
कूड़ा उठान करवाने वाली ‘जेटीएन’ कम्पनी पर लगाया शोषण का आरोप
नगर निगम व जेटीएन के खिलाफ कूड़ा उठाने वालों ने की नारेवाजी
कानपुर, जन सामना संवाददाता। शहर के दक्षिणी क्षेत्र के जोन 5 अन्तर्गत गली-गली से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने आज बर्रा-6 स्थित पाल टावर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कूड़ा उठाने वाले हेल्परों ने कूड़ा उठवाने का ठेका लेने वाली कम्पनी ‘जेटीएन’ कम्पनी पर गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि ‘जेटीएन’ कम्पनी में जब भर्ती की गई थी तब 7200 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गई। लेकिन अब किसी को चार हजार, किसी को तीन हजार या उससे भी कम का भुगतान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जितने दिन ड्यूटी की है उसमें भी कई दिनों की अनुपस्थिति दिखाई गई है। रामफूल ने अपनी 2975 रुपये की चेक दिखाते हुए बताया कि एक माह में इतने रुपये ही कम्पनी दे रही है, इतने से परिवार कैसे चलेगा। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि जेटीएन व नगर निगम की मिली भगत से हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। यह भी बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से इस बावत शिकायत की

Read More »

निगम कर्मचारियों ने सम्मानित किया असीजा को

2017.05.12 07 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम के रामचन्द्र पालीवाल हाॅल में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा आज नगर विधायक मनीष असीजा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर निगम के वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी शामिल हुए। नगर पालिका के रामचंद्र पालीवाल हाॅल में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा का पगडी और फूल मालाएं भव्य स्वागत किया गया। विधायक सदर ने कर्मचारियों की स्वागत समारोह से अभिभूत होकर कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात हैं कि निगम कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान दिया है। इसके लिए वे सदैव ऋणी रहेगें। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद कुमार प्रभारी नगर आयुक्त, वेदप्रकाश कौशिक प्रांतीय संघ नेता, 

Read More »

कांच इकाई में श्रमिक हड़ताल पर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कस्बा मक्खनपुर स्थित एक थर्मस इकाई में मूलभूत समस्याओं को लेकर श्रमिकों ने कामबंद हड़ताल कर दी। हड़ताली श्रमिकों ने सेवायोजकों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। हिंद मजदूर सभा के राजेश शर्मा के अनुसार कस्बा मक्खनपुर स्थित पायोनियर ग्लास वक्र्स में कार्यरत वैक्यूम कारीगरों को पेयजल, हवा और अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। इस कारण से इकाई में कार्यरत श्रमिकों ने काम बंद हडताल कर दी है। श्रमिकों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निदान की मांग की है। मांग करने वालों में माघवेद्र त्यागी, पवन कुमार, आशीष, संजय, मनोज, अमन, विपिन शर्मा, लालजी आदि शामिल हैं।

Read More »

पेयजल समस्या से जूझ रहे ठारपूठा के लोग

2017.05.12 06 ravijansaamnaगंदे पानी की निकासी के लिए कश्मीरी गेट के लोग पहुंचे निगम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पानी की समस्या के निदान के लिए ठार पूठा के दर्जनों लोगों ने निगम के जलकल विभाग में दस्तक दी। क्षेत्रीय वाशिंदाओं ने अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। नई आबादी क्षेत्र ठार पूठा के लोगों की माने तो क्षेत्र में गत एक वर्ष से भीषण पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोग पानी लेने के लिए लंबी दौड लगाते हैं। क्षेत्रीय वाशिंदाओं राधा, ऊषा, कमला, सुनीता, मीना, रानी, बब्बू और बल्ली आदि की माने तो निगम अफसरों को कई बार शिकायत करने के बाबजूद समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। लोगों से मिले अवर अभियंता ने दस दिन के भीतर समस्या निदान का आश्वासन दिया है। 

Read More »

युवती की तलाश में आई एमपी पुलिस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मध्यप्रदेश पुलिस ने जिले में दस्तक देते हुये एक युवती की तलाश में कई जगह दविशें दीं। लेकिन देर सांय तक सफलता हाथ नहीं लगी। थाना दक्षिण क्षेत्र के कोटला मोहल्ला निवासी फैजान नामक युवक इन्दौर में रहकर कार्य करता था। जहाँ उसने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती के परिजनों ने फैजान के लिए खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं इन्दौर पुलिस ने जनपद में आकर युवती की तलाश में कई जगह दविशें दी लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस युवती की तलाश में डेरा डाले हुये है।

Read More »

विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के जाटऊ निवासी एक महिला ने अपने पति व सास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना नारखी के जाटऊ निवासी पूजा पत्नी वीरेन्द्र ने अपने पति वीरेद्र ओर सास पर मारपीट कर घर से बाहन निकालने की शिकायत की है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडीकल कराया।

Read More »

उपजा प्रेस क्लब की संगोष्ठी आयोजित की गई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएन उपजा की संगोष्ठी आज नगर निगम के पालीवाल हाॅल में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी दीपक सौलंकी और सुनील वशिष्ठ ने दी। आज पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयन्ती, राष्ट्र धर्म और पत्रकारिता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन नगर निगम के पालीवाल हाॅल में शनिवार को किया जाएगा। उपजा प्रेस क्लव फिरोजाबाद के अध्यक्ष दीपक सोलंकी एवं प्रदेश कार्य करिणी सदस्य सुनिल वाशिष्ठ ने बताया कि 13.5.17 दिन शनिवार को सांय 6 बजे पालीवार आडीटोरियम होल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा एंव खेल राज्यमन्ती और विधि सूचना न्याय नीलकंठ तिवारी रहेगें। मुख्य वक्ता राष्टीय स्वंय सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डा0 हरीष जी विषिष्ठ अतिथि पूर्व मन्त्री ठा0 जयवीर सिंह ,विषिष्ठ अतिथि नगर विधायक मनीष अशीजा प्रदेश महामन्त्री ,उपजा लखनऊ डी.एम.नेहा शर्मा .एसएसपी अजय कुमार प्रमुख रुप से मौजूद रहेंगें ,उन्होंने सभी पत्रकार बन्धुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।

Read More »

चोरों ने चटकाए क्लीनिक के ताले

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के बड़ी माता मन्दिर के पास चोर एक डाॅक्टर के क्लीनिक का ताला तोंड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गये जानकारी के अनुसार डा0 अंकुर गुप्ता ने अभी एक माह पहले ही अपने क्लीनिक का शुभारम्म किया था। डा0 अंकुर गुप्ता ने बताया कि चोर लगभग 10 हजार नगद एंव अन्य सामान चोरी कर लें गये हैं। पीडित चिकित्सक ने थाना उत्तर में अज्ञात चोंरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई हैं।

Read More »

ढ़ाई माह पूर्व अपहृत किशोरी का कहीं पता नहीं

2017.05.12 05 ravijansaamnaदर दर की ठोकर व धूल फांक रहा है पीड़ित पिता
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। करीब ढाई माह पूर्व स्कूल पढ़ने गई दलित छात्रा को दबंग रास्ते से उठा ले गये, तब से छात्रा की तलाश में परिवार के लोग दर बदर भटक रहे हैं। तमाम दबाव के बाद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा तो लिखा लेकिन उसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर कुढ़नी निवासी दलित राकेश ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बीती दो मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री अनीता(सभी नाम काल्पनिक) अंगद सिंह महाविद्यालय साढ़ पढ़ने गयी थी। 

Read More »