Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांच इकाई में श्रमिक हड़ताल पर

कांच इकाई में श्रमिक हड़ताल पर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कस्बा मक्खनपुर स्थित एक थर्मस इकाई में मूलभूत समस्याओं को लेकर श्रमिकों ने कामबंद हड़ताल कर दी। हड़ताली श्रमिकों ने सेवायोजकों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। हिंद मजदूर सभा के राजेश शर्मा के अनुसार कस्बा मक्खनपुर स्थित पायोनियर ग्लास वक्र्स में कार्यरत वैक्यूम कारीगरों को पेयजल, हवा और अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। इस कारण से इकाई में कार्यरत श्रमिकों ने काम बंद हडताल कर दी है। श्रमिकों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निदान की मांग की है। मांग करने वालों में माघवेद्र त्यागी, पवन कुमार, आशीष, संजय, मनोज, अमन, विपिन शर्मा, लालजी आदि शामिल हैं।