Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 07

Daily Archives: 7th June 2017

लेनदेन के विवाद में सिर फुटव्वल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आपसी लेनदेन के विवाद में थाना एका क्षेत्र स्थित कस्बा में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने घटना को लेकर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना एका क्षेत्र के कस्बा निवासी शाहिद खान के परिजनों का विवाद उधारी के रूपयोें को लेकर गांव के ही अखेराम के परिजनों से हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्ष के लोग लाठी-डन्डे लेकर आमने-सामने आ गये। जिसमें शाहिद खाने सहित उसका 22 वर्षीय पुत्र सलमान, 40 वर्षीय नजमा, 19 वर्षीय कादिर, पुत्री नजराना घायल हो गये। दूसरे पक्ष से अखेराम पुत्र रेलतीराम, उसकी पत्नी 35 वर्षीय राजकुमारी, उसका पुत्र मनोज आदि लोग घायल हो गये। घायलों ने थाने में पहुचकर एक -दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडीकल करा मामले की तह में जाने में जुटी है।

Read More »

नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दो दिन से लापता महिला का शव शिकोहाबाद भूड नहर में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका के ससुर व भाई अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या कर शव को नहर में फैलने की बात कही। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर में विगत दिन एक अज्ञात महिला का शव इलाका पुलिस को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की आज सुबह शिनाख्त थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 26 वर्षीय सरिता पत्नी स्व0 मुनेश कुमार के रूप में की गयी। 

Read More »

दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे यात्री की ट्रेन में मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला जीआरपी पुलिस ने विगत रात्रि में एक ट्रेन से बीमारी के चलते मृत यात्री का शव ट्रेन से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी फोन द्वारा परिजनों को दी। आजमगढ़ के एरौला शम्बूपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमचन्द्र शर्मा पुत्र सूरज शर्मा विगत रात्रि दिल्ली से आजमगढ़ के लिए कैफियत एक्सप्रेस की कोच एस-10 की वर्थ संख्या 23 पर यात्रा कर रहा था। दिल्ली से ट्रेन छूटने के बाद उसकी बीमारी के चलते हालत खराब होने लगी। समय से चलती ट्रेन में उपचार ने मिलने के कारण अलीगढ़ के आसपास उसकी मौत हो गयी। टूण्डला आने से पूर्व ही किसी ने घटना की जानकारी जीआरपी के साथ स्टेशन मास्टर को दी गयी। ट्रेन के टूण्डला स्टेशन पर रूकते ही जीआरपी के जवानों ने शव को ट्रेन से उतार का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही पुलिस ने घटना की जानकारी फोन द्वारा परिजनों को भी दी। परिजन जिला अस्पताल आने के लिए आजमगढ़ से चल दिये है।

Read More »

वीर शिवाजी की जयंती मनाई

2017.06.07 09 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गौशाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण मंच द्वारा छत्रपति शिवाजी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान मंच द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष अतुल यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मैनपुरी जनपद के विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय ने मुगलों को धूल चटा कर देश में हिदू राष्ट्र की स्थापना करने वाले शिवाजी की जयंती मनाना गौरव की बात है। वहीं केडी जाटव आदि ने वीर शिवाजी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया।इस दौरान जागरण मंच से जुडे कई कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

पुलिस पर फायरिंग के मामले में एक पकड़ा गया

खनन माफियाओं ने पचोखरा क्षेत्र के गांव बरी सानी के पास कर दी थी फायरिंग
अवैध खनन की शिकायत पर खनन माफियाओं को पकडऩे गई थी पुलिस
टूंडला, जन सामना संवाददाता। खनन माफियाओं द्वारा पुलिस पर फायरिंग और मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। विदित हो कि मंगलवार सुबह अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस खनन माफियाओं को पकडऩे गई थी। जहां पचोखरा क्षेत्र के गांव बरी सानी के पास माफियाओं ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग से बचने के लिए खेत में छिपे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई थी। 

Read More »

हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी जीआरपी

सोमवार को ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आनंद विहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में मैनपुरी के युवक की हत्या के मामले में जीआरपी अभी खाली हाथ है। घटना के तीन दिन बाद भी जीआरपी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद रेल यात्री भयभीत हैं। विदित हो कि विगत सोमवार को अलीगढ़ के पास चमरौला रेलवे स्टेशन पर दबंगों ने आनंद विहार के जनरल कोच में यात्रा कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शिकोहाबाद स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था।

Read More »

चोरी का सामान पकड़े जाने के मामले में दो गिरफ्तार

सामान चोरी का थाना पीनियां बैंगलुरू में दर्ज कराया गया था मुकदमा
ट्रॉला के चालक ने मटामई निवासी युवक के साथ बनाई थी पूरी योजना
टूंडला, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर से बरामद हुए लाखों रूपए का इलेक्ट्रोनिक सामान बैंगलुरू की कंपनी लीओ पैकिंग मूवर्स का था। लाखों रुपए का सामान चोरी होने का मुकदमा थाना पीनियां बैंगलुरू में दर्ज कराया गया था। सामान को चोरी करने की योजना ट्रॉला ड्राईवर और मटामई निवासी युवक ने बनाई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है। बता दें कि बैंगलुरू की लीओ पैकिंग मूवर्स कंपनी ने लाखों रुपए का इलेक्ट्रोनिक सामान गुडग़ांव भिजवाया था। 

Read More »

कृषि विविधीकरण में फूलों की खेती से भी विकास की भी असीम संभावना

कमल और मत्स्य पालन की संयुक्त रूप से खेती कर किसान अपनी आय का इजाफा कर सकते हैं
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान कृषि विविधीकरण के माध्यम से खेती कर कृषि उपज व आय में वृद्धि कर जनपद व प्रदेश को उन्नतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। कृषि विकास की सफलता के लिए किसान कृषि विभाग तथा प्रदेश कृषि नीति द्वारा बताए गए दिशा निदेर्शो व आधुनिक तरीके से कृषि कर कृषि उपज व उत्पादन बढ़ाकर कृषि व किसान विकास समृद्धि मे आगे आए। किसानो के विकास, उत्थान तथा उन्नयन के प्रति देश व प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार की परिकल्पना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली व सशक्त बनाना है। 

Read More »

बिना अनुमति के मत्स्य बीज के क्रय-विक्रय न होः मत्स्य पालक अधिकारी

थाई मांगुर, बिगहेड व अन्य विदेशी प्रजातियो के मछलियों का मत्स्य बीज का उत्पादन/विक्रय/आयात पर पूर्णतयाः प्रतिबंधः डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत आने वाले तालाबो, मीनाशयो एवं जल प्रणालियो मे थाई मांगुर, बिगहेड व अन्य विदेशी प्रजातियो के मछलियो का मत्स्य बीज लाकर न तो संचय करेगा और न ही उनका उत्पादन कर उनके विक्रय का कार्य करेगा। उक्त प्रजाति की मछलियो के उत्पादन/विक्रय/आयात पर पूर्णतयाः प्रतिबंध शासन द्वारा लगाया गया है। 

Read More »

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार आवेदकों के साक्षात्कार 16 जून को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना वर्ष 2017-18 के बजट लक्ष्य के अन्तर्गत तक जिन आवेदनकर्ताओं ने आवेदन पत्र कार्यालय रनियंा में जमा किया था उनका साक्षात्कार चयन कमेटी द्वारा 16 जून को प्रातः 10 बजे से विकास भवन माती में किया जायेगा। आवेदनकर्ता 16 जून को साक्षात्कार हेतु समय से उपस्थिति हो अनुपरिस्थत होने पर उनके आवेदन पत्र निरस्त माना जायेगा। यह जानकारी जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदान सिंह ने दी।

Read More »