Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 22 (page 3)

Daily Archives: 22nd November 2017

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिति 2018 हेतु आयोजन समिति गठित

समिट हेतु अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय कार्य समिति का भी गठन।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक आयोजक समिति का गठन किया गया है। यह समिति समिट की तैयारी हेतु रणनीतिक निर्णय लेने, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश देने तथा आयोजन हेतु यथा आवश्यक बजट का अनुमोदन एवं कार्यसमिति द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान करेगी।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजक समिति में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अतिरिक्त औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, नगर एवं शहरी विकास, ऊर्जा विभाग के मंत्री एवं मुख्य सचिव समिति के सदस्य होंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को समिति का संयोजक सदस्य बनाया गया है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि समिट के आयोजन हेतु सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों का रोडमैप तैयार करने, कार्यक्रमों रूपरेखा बनाने, भागीदार देशों को आमंत्रित करने तथा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है।

Read More »