Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February » 06

Daily Archives: 6th February 2018

जिला अस्पताल की चार दीवारी का किया गया भूमि पूजन

लगभग सात करोड़ से अधिक की राशि से होगा निर्माण कार्य
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जिला अस्पताल में चार दीवारी निर्माण के लिए आज भूमि पूजन विधि विधान के साथ आचार्यो द्वारा कराया गया। इस मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सीएमएस चिकित्सकों,पार्षदों के समाज सेवी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में विगत काफी दिनों से चोरी आवारा लोगों के साथ अपराधिक लोगो का आसपास अम्बार लगा हुआ था। अस्पताल में होने वाली घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 आर0 के0 पाण्डें, डा0 आलोक द्वारा अपने उच्च अधिकारियो के साथ नगर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया गया।

Read More »

यह कैसा मोदी-योगी जी का सफाई अभियान

यमुना मईया पूछ रही है सभी से यही सवाल……..
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर से लगभग दूर यमुना नदी रो-रोकर शहर के लोगो से स्वच्छता के लिए गुहार लगा रही है। सरकारें भी यमुना सफाई के साथ-साथ गन्दगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजनायें आयी लेकिन फिरोजाबाद की यमुना नदी रो-रोकर गन्दगी को अपने में समाये हुए है। उसको साफ करने वाला कोई नजर नही आ रहा है। बताते चले कि कोर्ट के आदेशानुसार गंगा -जमुना गन्दी न हो इस के लिए देवी देवताओं के विर्षजन पर रोक लगा दी गयी। गणेश विर्षजन, दुर्गा विर्षजन वाले दिन प्रशासन को भारी मात्रा में यमुना नदी पर लगा दिया जाता है।

Read More »

साॅड के मारने से व्यक्ति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को आवारा साॅड के मारने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसी आज अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में आवारा

Read More »

आखिर शहर को गन्दगी से कब मिलेगी निजात………..

शहर में यह कैसा स्वच्छता अभियान कि सफाई होती है लेकिन फिर भी गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम को स्वच्छता अभियान के चलते उत्तर प्रदेश में पहले नम्बर पर लाने के लिए महापौर नगर आयुक्त दिन रात एक कर रहे है। लेकिन स्वच्छ भारत का सपना मोदी का फिरोजाबाद नगर निगम की अनदेखी कभी पूरा नही होने देगी। जिसे चहे नगर की जनता को दोष ठहराया जाये य नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी दोषी बताया जाये। बताते चले कि देश के साथ -साथ प्रत्येक प्रदेश जिला स्तर पर स्वच्छ भारत का सपना जो देश के प्रधान मन्त्री के साथ पूर्व नेताओं ने देखा था। उसके लिए करोडा रूपया प्रचार प्रसार में सरकारों द्वारा खर्च किया जा रहा है। लेकिन फिरोजाबाद भी इस अभियान में पीछे दिखायी नही दिया।

Read More »

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी श्यामसिंह 42 वर्षीय धनश्याम पुत्र तोताराम बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की माने तो वह घर से किसी काम के लिए बाजार के लिये निकले थे रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गये। अन्य सड़क हादसों में पचोखरा निवासी जवाहर सिंह पुत्र दीपचन्द्र, उसका पुत्र भी बाइक से गिरकर घायल हो गये।

Read More »

युवक की संदिग्ध हालत में मौत पड़ोसी पर जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बौजिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनों ने उधारी के पैसे न चुकान पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र बौजिया निवासी 22 वर्षीय योगेश पुत्र रक्षपाल सिंह को आज सुबह पडोस का ही सन्तोष कोरी नामक युवक बुलाकर ले गया था। कुछ समय बाद वह घर लोट कर आया ही था कि अचानक वह अचेत हो गया। जिसको उसका बडा भाई रवि उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचा।

Read More »

जीआरपी ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने आज सुबह रेलवे स्टेशन से तीन लोगो को दबोच लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। जीआरपी टूण्डला ने आज सुबह गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन से थाना टूण्डला क्षेत्र नीरज उर्फ नीरू पुत्र श्यामप्रकाश, थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर निवासी राहुल पुत्र सन्तोष, थाना रसूलपुर क्षेत्र के असरफगंज निवासी सोनू पुत्र आमिर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए दबोच लिया। पुलिस की माने तो उक्त लोगो के पास से चोरी के मोबाइल नशीला पदार्थ मिलने पर सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा।

Read More »

गौवंश से लदी कैंटर पकड़ी, पुलिस ने उतरवाए

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भैंस के साथ कैंटर में लदे बैलों को देख पुलिस ने चालक से पूछताछ की। पूछताठ में चालक ने कहा कि बैलों को औंछा ले जाया रहा है। पुलिस ने कहा कि बैलों को केंटर से नहीं पैदल लेकर जाओ। कस्बा पाढ़म के पास एक केंटर में बैलों एवं भैंसों को लादा जा रहा था। वहां से गुजर रही पुलिस ने बैलों को केंटर में लदा देखा तो गाडी रोक ली। गाडी रोकने के बाद चालक से पूछताछ की तो केंटर में मौजूद लोग इधर उधर होने लगे। लोगों के हडबडाने पर पुलिस को संदेह हुआ तो चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की। चालक ने बताया कि भैंस को रुई एवं बैलों को औंछा तक लेकर जा रहे हैं। वहीं बैलों के मालिक के आने एवं लोगों के द्वारा तस्दीक करने पर बैलों को गाडी से उतरवारक पैदल ले कर जाने की बात कही।

 

Read More »

छात्रों से भरी मैजिक ट्रक से टकराई, तीन छात्र घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जसराना के बाईपास चैराहे पर मंगलवार सुबह छात्रों से भरी लोडिंग मैजिक वाहन ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने पर कई छात्र चुटैल हो गए। छात्रों को सीएचसी पर लाया गया। जहां उपचार कराने के बाद छात्र परीक्षा देने निधौलीकलां चले गए। मंगलवार की सुबह घिरोर की तरफ से एक मैजिक वाहन आ रहा था। मैजिक में 15 छात्र भरे हुए थे। बाईपास चैराहे पर चालक ने मैजिक को एटा की तरफ मोडा तो चैराहे पर शिकोहाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। वहीं मैजिक में भरे छात्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल छात्र आशीष, रिंकू एवं बीएस यादव ने कहा कि करहल से नगला रते से निधौलीकलां पेपर देने जा रहे थे।

Read More »

सात दिन बाद मिला नहर में कूदी युवती का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एका थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवास प्रीती का शव थाना दन्नाहार के गांगसी झाल पर सात दिन बाद मिला। चार दिन तलाशने के बाद परिवार केलोगों ने तलाशना बंद कर दिया था। पिता द्वारा चांटा मारने पर युवती ने नहर में छलांग लगाई थी। 31 जनवरी को थाना एका के गांव सिकंदरपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रीती पुत्री सुखवीर सिंह पिता की डांट से झुब्ध होकर पटीकरा नहर पुल से नहर में कूद गई थी। चार दिन तक परिजन एवं पुलिस ने नहर में छात्रा को तलाशने का असफल प्रयास किया। वहीं नहर के पानी का बहाब तेज होने के कारण कोई भी नहर में कूदने का साहस नहीं कर पा रहा था। चार दिन तलाशने के बाद परिवारीजन भी घर चले गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम से नहर का पानी रोके जाने की मांग की जिसे अधिकारियों ने नकार दिया था। मंगलवार को थाना दन्नहार मैनपुरी क्षेत्र के गांसनी झाल पर मिले युवती के शव को परिवर के लोगों ने प्रीती के रुप में शिनाख्त की। प्राती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

 

Read More »