Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 13)

Monthly Archives: June 2018

14 जुलाई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि मा0जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोबिन्द बल्लभ शर्मा के निर्देशानुसार जनपद फिरोजाबाद के प्रांगण में 14 जुलाई 2018 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय फिरोजाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें दीवानी, फौजदारी के सभी न्यायालय उपस्थित होंगे। जिनके द्वारा मुख्यतः मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम, वैवाहिक, राजस्व, स्टाम्प, चकबंदी, नकल अध्यादेश, उत्तराधिकार, धारा 138 एन आई एक्ट, लघु फौजदारी, बैंक, विद्युत, मोबाइल के बकाया, नगर निगम व अन्य छोटे-छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौतेें के द्वारा कराया जायेगा।

Read More »

आगरा मण्डल की अपील, शिकायतकतो की सुनवाई 25 से 28 तक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का प्रमुख उददेश्य शासन एवं प्रशासन तंत्र की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना हैं। सुशासन स्थापित करने की दिशा मंें यह आवश्यक है कि अधिनियम का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाये। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिनियम के तहत जनसूचना अधिकारियों के समक्ष बडी संख्या में सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जाते हैै।

Read More »

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक आहूत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति के सदस्यगणों के साथ प्रधनमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रोजेक्ट एवं स्कीम बनाकर डी एम् एफ की धनराशि से उसके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में 28 जून को अपराह्न 3 बजे जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने समबन्धित सद्स्यगणों से बैठक में समय से प्रतिभाग किये जाने का अनुरोध किया है।
बैठक 28 को

Read More »

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत सरकार द्वारा पूरे देश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। शिकोहाबाद नगर पालिका को रेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि आगरा मंडल में दूसरा और प्रदेश में नौ वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर २९२ वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान में नगर पालिका के साथ नगरवासियों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

Read More »

नगर निगम कार्यकारिणी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

डीएम या सक्षम अधिकारी में उपसभापति चुनाव कराने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पार्षदों द्वारा जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि महापौर द्वारा उपसभापति का चुनाव भ्रमित किया जा रहा है। येन केन प्रकरण द्वारा चुनाव को हासिल करके नगर निगम व शहर का वातावरण खराब होने की स्थिति बन सकती है।
ज्ञापन के अधिनियम के अंतर्गत चुनाव गोपनीय होना अनिवार्य है और मांग की है कि चुनाव जिलाधिकारी नेहा शर्मा अपनी या सक्षम अधिकारी के समक्ष निगरानी में कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्णमुरारी अग्रवाल, पूनम शर्मा, प्रेमचंद्र शंखवार, कासिम सिद्दिकी, मोहित अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, विमल सिंह, विजय शर्मा, सोबरन दिवाकर, सुनील मिश्रा आदि पार्षद मौजूद थे।

Read More »

हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैची बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला जलुआ में १५ दिन पूर्व प्रेमी के साथ मिल कर एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से कैंची से गोद कर हत्या कर दी और शव गांव के बाहर बोरे में बंद कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त कैंची गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद कर जेल भेज दिया।

Read More »

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में योग पर चर्चा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल चमरौली के सहयोग से ब्लाक स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग विषय पर चर्चा हुई और योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में २१ जून को एके महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर की सफलता पर चर्चा की। नेहरू युवा मंडल चमरौली के अध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि योग शिविर का उदघाटन जसराना विधायक के भाई गुड्डू लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया था। इसके बाद योगाचार्य डॉ. पीएस राना ने सभी को योग कराये। इस दौरान लोगों को योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग करने से सभी मनुष्य की बुद्धि विवेक और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके बाद संसद कार्यक्रम में नेहरू मंडल के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर देवदत्त, हर्ष यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दूध, खोया और पनीर का सैंपिल भरे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार सुबह खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर में छापेमारी की। इस दौरान तीन दूधियों के सैंपिल भरे वहीं एक डेरी से खोया और पनीर का सैंपल लिया गया। टीम की कार्यवाही से नगर के दूधिया और डेयरी संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार शंखवार के नेतृत्व में रविभान और अनिल कुमार ने कर्मचारियों के साथ छापेमार कारवाई की। सर्वप्रथम एटा रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप तीन दूधियों को रोका और उनका दूध चेक किया।

Read More »

लोडर वाहन डिबाइडर से टकराकर पलटा, सात मजदूर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बारात चढ़ाकर लौट रहे मजदूरों से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे उसमें सवार सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को एंबूलेंस से अस्पताल लाया गया। जहाॅ डाक्टरो नंे प्राथमिक उपचार के बाद सभी को फिरोजाबाद रैफर दिया।
रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अजमेरी गेट और तकिया निवासी सभी मजदूर बारात चढ़वाने के लिए फिरोजाबाद से सिरसागंज क्षेत्र में गए हुए थे। बारात चढ़ा कर देर रात्री में सभी मजदूर लोडर वाहन में बैठकर फिरोजाबाद जा रहे थे, तभी धातरी के समीप चालक को झपकी आने से लोडर वाहन डिबाइडर पर चढ़ कर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

Read More »

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा सैलाब

एलएन बघेल बसपा में हुए शामिल हुआ सम्मान
बसपा में सभी धर्म जाति के लोगो का होता है सम्मान- मुन्कादअली राष्ट्रीय महासचिव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के पालीवाल हाॅल में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य संासद मुन्कार अली हेमंन्त यादव प्रतापसिंह बघेल प्रदेश महासचिव ने आगामी चुनाव के सम्बन्धित रूप रेखा तैयार करने के लिए बसपा सिपाहियों को तैयार रहने के निर्देश दिये।

Read More »