Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 48)

Monthly Archives: June 2018

खेलने निकला किशोर लापता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घर से खेलने की बात कहकर साइकिल से निकला कक्षा आठ का छात्र लापता हो गया। पारिवारिक जनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी पता ना चलने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरवारा मजरा शिवराड़ी निवासी किशन सिंह का पुत्र शैलेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष बीती 3 जून की सुबह घर से खेलने जाने की बात कहकर साइकिल से निकला था। जब देर शाम तक शैलेंद्र वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई काफी ढूंढने और तलाश करने के बाद भी शैलेंद्र का पता न चलने पर आज उसके चाचा राजेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में शैलेंद्र के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई है।

Read More »

परेशान युवक फांसी पर लटका

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम दुबाई मजरा गढ़ाथा में सोमवार अपराहन मानसिक रुप से परेशान चल रहे गजराज के पुत्र विपिन कुमार 26 वर्ष ने गांव के किनारे तालाब के पास स्थित नीम के पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा डालकर अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।

 

Read More »

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी पूनम ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर स्थानीय पुलिस का सहारा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2017 में औरैया निवासी मान सिंह के पुत्र महेंद्र के साथ हुआ था। लेकिन पति महेंद्र उसका भाई अरविंद उसकी पत्नी, धर्मेंद्र व उसकी पत्नी रानी दहेज में अतिरिक्त रूप से। चंबीम मोटर साइकिल व रूपये 50000 की मांग को लेकर उसको अक्सर मारते-पीटते हैं और परेशान करती हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

Read More »

अब भी नहीं जागी दक्षिण पुलिस तो फिर कब?

⇒नो एंट्री गल्ला मंडी से निकला ट्रक
⇒उखाड़ा कोटला मौहल्ला में पूरा बिजली का खम्भा
⇒पुलिस ने पकड़ा-होता सड़क पर कोई भी वाहन तो हो जाता बड़ा हादसा
⇒घर जातीं महापौर भी लोगों से बिना मिले लौंटी वापस
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र गल्ला मंडी जो कि दिन में बड़े वाहनों ट्रक आदि के लिए नो एंट्री में आता है। अक्सर यहाँ से बड़े वाहनों का निकलना रहता है जिस पर पुलिस का भी कोई अंकुश नही रहता।
सोमवार को पुलिस की यही लापरवाही एक बड़े हादसे का सबब बनते बनते रह गई। गल्ला मंडी से निकले एक ट्रक ने कोटला मौहल्ले से निकलते समय गोपाल भवन के सामने एक विद्युत खम्भे को अपनी चपेट ने ले लिया। खम्भा पूरा उखड़ गयाए जो कि कुछ दूरी पर वाल्मीकि धर्मशाला के पास आकर गिरा। उसमे विद्युत करंट सुचारू था। जिस समय ट्रक से हिलगा खंभा वाल्मीकि धर्मशाला पर आकर गिरा उस समय अगर कोई वाहन या व्यक्ति आकर निकलताए तो शायद बचना मुश्किल होता। विद्युत खम्भा गिरने से कई घरों की चलती टीवी और कूलर भी बंद हो गए जो बाहर निकल आये। अगर अब भी पुलिस नही जागी तो फिर कब जागेगी।

Read More »

अज्ञात युवक का मिला शव हत्या की आशंका

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के रेलवे खण्डर में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। लोगो में चर्चा थी कि युवक की हत्या कर शव को फैंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना टूण्डला क्षेत्र के रेलवे खण्डर बने क्वाटरों में लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

Read More »

संदिग्ध हालत में वृद्ध की मौत

⇒परिजनों ने जताई हत्या की आशंका थाने में दी तहरीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के aगांव रूधऊ में एक वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के शव को सूचना पर पहुची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी हैै।
थाना नारखी के गांव रूधऊ निवासी 70 वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र टीका राम विगत दिन दोपहर के समय अपने घर से निकला था। रात्रि में घर नही पहुचा तो परिजनों ने समझा कि चन्द्रपाल रोजाना की तरह गांव के बाहर गोरेलाल भारद्वाज की मैडिकल की दुकान पर रूक गये होगो। सुबह लोगो ने देखा की चन्द्रपाल का शव पास के ही चरी के खते में पडा हुआ है। मृतक के शरीर पर चोट के निशाल है। मौके पर गा्रमीणो की भीड लग गयी। उसी दौरान सूचना मिलने पर परिजनो में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

समाजसेवी हिकमत उल्ला खान ने बतायीें रोजेदारों की समस्यायें

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जुमा अलविदा नमाज की जानकारी लेने के लिये एडीएम अतुल कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. अरूण कुमार, पार्षद पति कृष्णमुरारी अग्रवाल, नगर निगम से मुख्य अभियंता आरके मित्तल, अपर आयुक्त विकास कुरील, एई रमाशंकर राम ने जामा मस्जिद में पहुंचकर शहर मुफ्ती जनाब अब्दुल अलीम ईसा साहब से मिले।
इसी क्रम में शहर मुफ्ती जनाब अब्दुल अलीम ईसा ने किस किस मस्जिद में कितने बजे कहां कहां नमाज होनी है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी तो समाजसेवी हिकमत उल्ला खान ने शहर की और रोजेदारों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।

Read More »

मालवीय नगर में तडके से बिकने लगती है शराब

⇒शराब के नशे में आये दिन होती है मारपीट की घटनायें
⇒पुलिस का मिला हुआ है संरक्षण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मालवीय नगर में सुबह होते ही छलकने लगते है। मदरा के जाम रहा चलते लोगो को शराबियों से सुबह से ही जुझना पडता है। जबकि प्रशासन द्वारा दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक शराब की दुकानों के खिलाने के आदेश किये है। लेकिन पुलिस की मनमानी के चलते सुबह से ही पैक बना शुरू हो जाता है।
बताते चले कि मालवीय नगर में शराब के ठेके पर आये दिन किसी ने किसी से झगडे के साथ मारपीट की घटनायें होनेा आम बात हो गयी है। दो पक्षो में विवाद होने पर मौके पर पुलिस पहुच जाती है। वही दोनो पक्षों से ले देकर मामले को वही शान्त करा दिया जाता है। जबकि झगडे मारपीट का मुख्य कारण क्षेत्रीय लोगो ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक शराब की बिक्री बताया गया है। ठेके के अन्दर एक वृद्ध सेल मैन रहता है। जो तडके चार बजे से लेकर 12 बजे तक 80 रूपये का क्वाटर दोपहर बाद सरकारी रेट पर बिक्री करने की शिकायत क्षेत्रीय लोगो द्वारा की गयी। इतना ही नही सुबह होते ही शराब पीने वाले नाले किनारे लोगो से आये दिन झगडते देखे जा सकते है। विरोध करने पर सभा्रन्त लोगो को शराबियों का सामना करना होता है।

Read More »

15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

हाथरस जंक्शनः जन सामना संवाददाता। गांव रामपुर में आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काट कर व बौल खेल कर किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक राहुल पाण्डे, विनोद कुमार प्रधान व सत्यप्रकाश सिंह ने रामेश्वर उपाध्याय को फूल माला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर, शॉल उढ़ाकर व राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। रामपुर के युवा खिलाड़ियों ने बहुत ही मेहनत करके भव्य और सुंदर स्टेडियम बनाया है। जिसमें कई जिलों की 50 से अधिक टीमें भाग लेंगी। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सभी छात्र व छात्राओ को शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल कोई सा भी हो अगर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से खेल खेलेंगे तो मंजिल अवश्य मिलती है।

Read More »

धरना दे रहे दो डाककर्मियों की हालत बिगड़ी

हाथरसः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के बैनरतले सातवें वेतन आयोग के लागू हो जाने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतनमान नहीं मिलने से आक्रोशित डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और आज भी डाक कर्मियों की जहां हड़ताल जारी रही वहीं दो डाक कर्मचारियों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई और दोनों कर्मियों का उपचार धरना स्थल पर ही चल रहा है। डाक कर्मियों ने काम काज पूर्ण तरीके से ठप्प कर रखा है।
धरना की अध्यक्षता चैधरी राजन सिंह ने की तथा गर्मी में डाक कर्मचारी रवेन्द्र कुमार व आलोक कुमार मदनावत की हालत बिगड़ जाने पर उन्हें धरना स्थल पर ही उपचार दिलाते हुये बोतलें चढ़वाई जा रहीं हैं।

Read More »