Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 34)

Yearly Archives: 2019

परिवहन विभाग ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी
फिरोजाबाद, एस। के। चित्तौड़ी। सोमवार को परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह रहे।
सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली गांधी पार्क मैदान से निकाली गई। जिसका उद्धब नगर धर्मनिष्ठ कुंवर पंकज सिंह ने हरी झण्डी बोल किया था। जागरूकता रैली में आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। रैली में छात्र-छात्राऐं अपने हाथों में यातायात संबंधी जागरूकता के तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें दो पहिया वाहन चलाने के समय हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें, हैलमेट सर पर तो सुरक्षित घर पर, जेबा क्रासिंग सुरक्षित क्रासिंग, लेन ड्राइविंग अनुमति सेफ ड्राइविंग, नशे में गाड़ी चलाना असमय मौत को बुलाना आदि नारे लिखे थे। रैली गांधी पार्क से शुरू हुई। जो कि पासगंमल का बाग, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, आर्य नगर होते हुए गांधी पार्क पर आकर सम्पन्न हुआ। रैली में यातायात प्रभारी नीरज मिश्रा, एआरटीओ प्रदीप कुमार, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, धर्मवीर अरोरा, राहुल गुप्ता, निर्मला वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

डीडीएम काॅलेज में आयोजित हुई दो दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी

देश-विदेश से प्रोफेसरों ने पढ़े अपने-अपने शोध पत्र, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में ‘‘महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण’’ पर दो दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश आये प्रोफेसरों ने अपने शोध पत्र पढ़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर एवं सीडीओ नेहा जैन रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर एवं सीडीओ नेहा जैन ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्ज्वलन कर किया। वहीं कार्यक्रम का आगाज महाविद्यालय की छात्राओं सांस्कृतिक प्रस्तुती के माध्यम से संरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने शानदार गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। जिससे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। प्रबंध समिति की अध्यक्षा माला रस्तोगी, शशी अग्रवाल, महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता एवं संयोजिका डा. प्रेमलता और सह संयोजिका डा. विनीता यादव ने मंचासीन अतिथियों का बेम्बू प्लान्ट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

Read More »

पीएफ घोटाले को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना संवाददाता। सोमवार को सीपीएफ-जीपीएफ घोटाले को लेकर बिजली कर्मचारी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाह्न पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार से सीपीएफ एवं जीपीएफ का पैसा दिलाये जाने की मांग की है।
सोमवार को लेबर काॅलौनी बिजलीघर पर विद्युत कर्मचारियों ने दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से सीपीएफ एवं जीपीएफ में हुये घोटाले पैसा दिलाने की मांग की है। जिसमें विधुत विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमारे वेतन में से जो जीपीएफ और सीपीएफ के रूप में जो हमारे भाविष्य निधि के रूप मे कटौती की जाती है। उन पैसों मे हुऐ घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही विद्युत कर्मचारियों ने प्रदेश के उर्जामंत्री से मांग की है कि हमारे भविष्य निधि का पैसा को जल्द से जल्द हमें बापस किया जाये।

Read More »

सपा में हमें सम्मान मिलेगा तो हम उसका साथ देंगे-शिवपाल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जनपद में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने आये थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सोमवार को प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। अपराध दिनो-दिन बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश सरकार में आमजन परेशान है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में हर स्तर पर फेल नजर आ रही है। वहीं इस सरकार में अधिकारियों का बोलबाला है। वहीं सड़कों में गड्ढे नहीं भरे गए और विकास की बात नहीं हो रही। राम मंदिर पर फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष के कोर्ट जाने के सवाल पर कहा सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। हम आम सहमति के पक्षधर थे। जब आम सहमति नहीं बनी तो कोर्ट का फैसला मानना चाहिए। अब मन्दिर नहीं विकास की बात होना चाहिए। उन्होंने समाजबादी पार्टी के बारे मे पूछे जाने सवाल पर कहा कि पार्टी में हमें सम्मान मिलेगा तो हम उसका साथ देगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीम भाई, मीना राजपूत, विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, रघुराज सविता, मंजय यादव, नीरज यादव, अभिषेक यादव, विपिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Read More »

रात्रि में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, सुबह हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड पर व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड पर देर रात्रि में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लोगो का पडा दिखायी दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहाॅ उसकी शिनाख्त भूडरई निवासी तेजपाल के रूप में की गयी। मृत्यु का कारण पता नही चला है कि आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। थाना पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Read More »

पोस्ट मास्टर के घर से लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला में पोस्ट मास्टर के घर लाखों की चोरी हो गयी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र करबला निवासी मनोज कुमार नारखी के पचवान में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात है। विगत रात्रि में उनके घर पर रखा बैग मोबाइल आदि सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हो सकी, पीड़ित ने बताया कि विगत रात्रि में पोस्ट ऑफिस से लोट कर अपने घर आया था। जिसमें लगभग दो लाख की नगदी रखी थी। रात्रि में बैग घर में रख दिया, सुबह जागने पर पता चला कि बैग के साथ घर में रखे पाॅच मोबाइल भी चोर साफ कर गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी।

Read More »

पति से विवाद होने से पत्नी ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस, अचेत महिला को कराया अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर में एक महिला ने स्वयं को फांसी लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस पति के सहयोग से उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहाॅ से उसको आगरा भेजा गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर निवासी महेश कुमार पुत्र रामौतार की 30 वर्षीय पत्नी नेकसी ने आज दोपहर स्वयं को कमरे में अकेला देख साडी से फांसी लगाने का प्रयास किया। उसी दौरान परिवार के किसी व्यक्ति की नजर महिला पर पड गयी। जिसके शोर करने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। पति भी मौके पर पहुंच गया, मौके पर मौजूदा लोगो ने किसी तरह से किबाड तोड कर महिला को बचाया। उसी दौरान पडोसी द्वारा डायल 100 को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गयी, अचेत महिला को डायल 100 की पीआरवी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने बताया कि विगत रात्रि में उसने शराब का सेवन कर लिया था। उसी समय पर परिवार में कलह हो रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि महिला परचून की दुकान चलाती है। जहाॅ आये दिन युवाओं को जमावाडा लग जाता है जिसको पति विरोध करता है तो परिवार में विवाद होता है।

Read More »

ट्रेन से उतरते समय महिला गिरकर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद पर ट्रेन से यात्रा के दौरान उतर रही महिला गिरने से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया।
जीआरपी चैकी शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर ट्रेन से यात्रा कर लोट रही थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बेनी सनौरा निवासी सोमश्री पत्नी ग्याप्रसाद उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिसको मौके पर मौजूदा लोगो ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना दी। महिला की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रैफर कर दिया।

Read More »

लिवा गाड़ी ट्रक से टकरायी, पिता की मौत, माॅं सहित बच्चे घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे रोड पर अनियंत्रित कार खडे ट्रक से टकरा गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कार सवार कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे पर आज सुबह सड़क किनारे खडे एक ट्रक में पीछे से एक लीवा गाडी आकर टकरा गयी। जिसमें सवार जिला मऊ के थाना मधुवन क्षेत्र आदमपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र करमू चैहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी 32 वर्षीय पूनम, 13 वर्षीय बेटा दिव्यांश, 12 वर्षीय अक्षत, 10 वर्षीय पुत्री कु0 प्रियांशु आदि लोग घायल हो गये। घायलों ने बताया कि मृतक राजेश अपने बीमार पिता को देखने गांव गये थे। जहाॅ से पुनः वापस नोएडा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया। वही घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों से सम्र्पक करने के बाद घटना की सूचना भी दी। परिजन जिला अस्पताल के लिए घर से चल दिये है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने बताया कि चालक को नींद आने पर उक्त हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है।

Read More »

झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से बच्चे की मौत

पीड़ित महिला ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद शांति नगर में झोलाछाप डाक्टर पर एक महिला ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत होने की बात कही है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद क्षेत्र शांति नगर निवासी रमाकान्त की पांच वर्षीय पुत्री कुमारी अनुष्का की आज दोपहर में बीमारी के चलते मौत हो गयी। जीवित होने की आश लेकर मृतका की माॅ सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुंची। जहाॅ से उसका निराशा हाथ लगी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी की मौत का कारण आसफाबाद पर एक प्राईवेट चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। क्योंकि आये दिन ठीक होने आश्वासन देते हुए बदल-बदल कर दवा दे रहा था। महिला बच्चे के शव को लेकर अपने घर के लिए निकल गयी।

Read More »