Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घायल को अस्पताल छोड भागे जीआरपी के जवान

घायल को अस्पताल छोड भागे जीआरपी के जवान

जिलाधिकारी नेहा शर्मा से शिकायत करने पर दौडे चले आये जिला अस्पताल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जीआरपी क्षेत्र में घायल यात्री को अस्पताल में छोड कर भागी पुलिस , जिलाधिकारी , सीएमएस से शिकायत करने के बाद घायल को पुलिस आकर आगरा ले गयी।
जनपद औरेया क्षेत्र के विधूना रिरूगंज निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र अमरसिंह टूण्डला से ट्रेन द्वारा अपने घर के लिए जा रहा था। उसी दौरान किसी तरह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको जीआपी के दो जवान उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक ने आगरा ले जाने की सलाह दी। उसी दौरान घायल को जिला अस्पताल लेकर आये दोनेा जवान मौका देख अस्पताल से निकल लिये। उसी दौरान घटना की जानकारी अस्पताल के लोगो द्वारा सीएमएस अजय अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मा को दी। नेहा शर्मा द्वारा जीआरपी शिकोहाबाद को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनेा पुलिसकर्मी पुनः दौड कर जिला अस्पताल आये उसके बाद घायल को आगरा लेकर गये। पुलिस की इसी तरह की लापरवाही अज्ञात लोगो की जान ले लेती है।