Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षामित्रो को धरना प्रदर्शन रहा जारी

शिक्षामित्रो को धरना प्रदर्शन रहा जारी

2017.07.28. 1 ssp fzbdफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सदमें में आये प्रदेश भर के शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलामुख्याल पर चल रहे तीसरे दिन के धरना प्रर्दशन में सांसद अक्षय यादव अपने नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुच कर प्रर्दशन कारियों को धैर्य से काम लेने के लिए कहा। समय चलते सभी समस्यों का निस्तारण किया जायेगा। इस के लिए सपा के पदाधिकारी आप लोगो के साथ है।
जिला मुख्यालय पर विगत तीन दिन से चल रहे धरना प्रर्दशन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव , जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र चंचल, संजय यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा के साथ दर्जनों सपा नेताओं ने धरने पर बैठे शिक्षा मित्रों को अश्वासन दिया। कि सपा हर समय शिक्षकों के साथ रही है। इस समय भी आप लोगो के साथ है, आप लोगो की बात संसद भवन में रखी जायेगी। आप लोगो के साथ हर सम्भव न्याया दिलाने के लिए सपा संघर्ष करती रही है, और करती रहेगी। वही सभी धरने पर बैठे प्रर्दशनकारी शिक्षा मित्रों से कहा कि आप लोग शान्ति रूप से धरना प्रर्दशन करें किसी प्रकार का येसा कार्य न करे जिससे प्रशासन को आप का साथ देने से अलग होना पडे। प्रशासन के साथ मिलकर शान्ति रूप से अपनी मांगो को सरकार तक पहुचाये।