Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर मरीजों को फल वितरित किये

महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर मरीजों को फल वितरित किये

ऊंचाहार; रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल ऊंचाहार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर मरीजों एवं तीमारदारों को फल, बिस्किट, पानी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, स्वतंत्र निदेशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले हमेशा शोषित और दलितों, महिलाओं की शिक्षा ,समाज सुधारक व जाति विरोधी असामाजिक तत्वों के खिलाफ लड़ते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अनेकों कार्य किए साथ में क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने महात्मा जीवनी इतिहास के बारे में बताया कि हमेशा महात्मा ज्योतिबा फुले ने देश के शोषित वंचितों पिछड़ों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, जागृत करने के लिए अनेकों कार्य किए। इस मौकेेपर जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजू यादव , ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव (गुडडन), मंडल उपाध्यक्ष जगलाल गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष संदीप पटेल मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र निषाद मंडल उपाध्यक्ष अमरेश यादव मंडल मंत्री उमेश साहू मंडल मंत्री राकेश पाल मंडल मंत्री अखिलेश वर्मा मंडल मंत्री बृजेश लोधी मंडल महामंत्री सुनील जयसवाल, विजय पाल जिला अध्यक्ष बीडीसी संघ आदि भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।