Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगा रालोद

स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगा रालोद

बड़ौत, बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्य मुद्दा चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगा।
आज पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीर पाल सिह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव गठबन्धन में लडा जायेगा। भाजपा सरकार में सभी वर्ग त्रस्त है। आम जन को भाजपा सरकार ने केवल मंहगाई और बेरोजगारी दी है। आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत दयनीय है। रालोद सभी वर्गाे की पार्टी है। चौधरी जयन्त सिह किसान मजदूर और युवाओ के हितो की लडाई सड़क से सदन तक लड रहे है। टोल टैक्स में जो वृद्धि की गई है वह आम जनता पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनो बैमौसम बरसात में किसानो की फसलो का जो नुकसान हुआ है उसका उचित मुआवजा किसानो को तुरन्त दिया जाये। किसानों का निजी नलकूपों का बकाया बिजली भुगतान माफ किया जाए और किसानों के क्रेडिट कार्ड व अन्य प्रकार के लोन को सरकार को माफ करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में राजू तोमर सिरसली, अनिल तोमर, विवेक मलिक देश पाल तोमर आदि उपस्थित थे।