Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात व्यवस्था को सुधारने का शेखचिल्ली सपना!

यातायात व्यवस्था को सुधारने का शेखचिल्ली सपना!

2017.07.30. 1 ssp trafiicकानपुर, अर्पण कश्यप। शहर के आलाधिकारी यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए शेखचिल्ली सपना देख रहे हैं। उन्हें शहरियों को अपने मातहतों द्वारा यातायात के पाठ पढ़ाने का काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें खुद ही सुधार करने की जरूरत नहीं दिख रही है। किदवई नगर चैराहे पर बना ट्राफिक बूथ कुछ यही हकीकत बयां कर रहा है। इस बूथ पर ट्राफिक सिपाही भले ही नहीं दिखता बल्कि अवारा जानवर जरूर अपनी आरामगाह बनाए दिख जाते हैं। इस तरह के नजारे शहर के तमाम चैराहों पर देखने को मिल जायंगे। वहीं जिन लोगों के जिम्मे पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी है वह विभाग अपने ही जवानों को नहीं सुधार पा रहा है और सुधारने की बात कर रहा है पूरे शहर की। वहीं कुछ दिनों के लिए चलाया जाने वाले अभियान कितने असरकारक साबित होंगे यह तो भविष्य के गर्त में है।