Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » KANPUR: प्रमिला पाण्डेय को मिली विजयश्री

KANPUR: प्रमिला पाण्डेय को मिली विजयश्री

कानपुरः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर नगर से महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को मिल मतों की गणना नौबस्ता स्थित गल्लामंडी में सुबह आठ बजे से शुरु हो गई थी। पार्षद और महापौर के मतों की गणना के लिए लिए 80-80 टेबल यानी कुल 160 टेबल लगेंगी। सुबह सात बजे प्रत्याशियों के एजेंट पहुंच गये थे और प्रत्याशियों के सामने स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम निकाली गईं।
उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेई को बड़े अंतर से पराजित किया। सुबह मतगणना शुरु होने के साथ ही प्रमिला पाण्डेय ने बढ़त कायम कर ली थी। जो आखिर तक बनी रही। प्रमिला पाण्डेय को कुल 440353 वोट और समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेई को 262507 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी को 90480 मत और बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी अर्चना निषाद को 52143 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वंदना बाजपेई को 177846 वोटों से हरा दिया।