Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर वृद्ध की हत्या की

अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर वृद्ध की हत्या की

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र गुरूदेव नगर में घर के बाहर सो रहेे एक वृद्ध को अज्ञात लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गुरूदेव नगर निवासी नेपाल सिंह पुत्र भगवानसिंह के घर चैकीदार के रूप में 65 वर्षीय ठाकुर नामक व्यक्ति काम करता था। जो कि रात्रि में घर के बाहर सो रहा था। अर्धरात्रि में अज्ञात लोगो ने उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी। गोली चलने की आबाज सुनकर नेपालसिंह के साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। उसी दौरान घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया।