Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में गोली लगने से महिला घायल

संदिग्ध हालत में गोली लगने से महिला घायल

2017.07.30. 5 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना एका के गांव नगला मानधाती में एक महिला ने गोलीमार कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला को रात्रि में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह तक थाने से कोई मुल्जिम चिट्टी नही ला सके, जिससे उसका डाक्टरी परीक्षण नही हो सका।
थाना एका के गांव नगला मानधाती निवासी 25 वर्षीय ज्योति पत्नी अजय प्रताप को रात्रि में अनिल कुमार जेठ द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया, घायल महिला की माने तो उसके सिर में गोली के छर्रे लग हुए है। रात्रि में रिस्ते के जेठ गुल्लू, जिठानी नीरज व पडोसी युवक नवरत फौजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। उसी दौरान महिला के उपर उक्त लोगो ने फायर कर दिया। जिससे उसके सिर में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गयी। मारपीट के दौरान 15 वर्षीय नेहा पुत्री अनिल कुमार के भी घायल होने की बात कही। जिसको जिला अस्पताल नही लाया जा सका। उक्त महिला के परिजन जिला अस्पताल में थाने में मुल्जिम चिट्ठी भी नही लेकर आये। जिससे उसका डाक्टरी परीक्षण नही किया जा सका है।