Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 30 मई को है दशहरा, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम

30 मई को है दशहरा, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम

मथुरा। 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। गंगा दशहरा पर्व पर नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के अभियंता के साथ बैठक की गयी। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी समस्त व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए नगर निगम जलकल, प्रकाश, निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग से विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को प्रभारी नामित करते हुए दिशा निर्देश प्रदान किये गये। गंगा दशहरा पर पूर्व की भांति यमुना नदी के दोनों ओर वेरिकेटिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोर, स्टीमर आदि की समस्त व्यवस्थाएं करायी जाये। घाटों पर साफ एवं मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था के साथ सजावट करायी जाये। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि एसटीपी व एसपीएस सुचारू रहें। किसी भी प्रकार से ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न न होने पाये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गंगा दशहरा से पूर्व यमुना नदी में डि सिल्टिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाये। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, उसी प्रकार इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। नगर निगम मथुरा वृन्दावन के स्थानीय निवासी एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुलभ गंगा दशहरा का आभास हो इस के लिए नगर निगम मथुरा वृन्दावन तत्पर है। बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल प्रकाश विजय नारायण मौर्य, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, डा. करीम अख्तर कुरैशी, एसपी मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, रामानन्द त्यागी क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक, हेमेन्द्र गौतम सहायक अभियंता जल, चन्द्रहास सहायक अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।